Sindhu Ghati Sabhyata | सिंधु घाटी सभ्यता | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 10, 2019

Sindhu Ghati Sabhyata | सिंधु घाटी सभ्यता | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

Sindhu Ghati Sabhyata | सिंधु घाटी सभ्यता | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी

sindhu ghati sabhyata | sindhu ghati sabhyata important questions with answers


नमस्कार दोस्तों । स्वागत है आपका ब्लाॅग News Sapata न्यूज सपाटा पर । उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी । फिलहाल Competitive Exams प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चल रहा है । ऐसे में सभी को सफलता की उम्मीद होती है, लेकिन वह तब मिलती है जब हम लगातार पढाई करते हैं और सही दिशा में करते हैं। यहां इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTET एचटेट, STET एसटेट, CGTET सीजीटेट, UPTET यूपीटेट की विभिन्न परीक्षाओं में आए प्रश्नोत्तर । ये वे प्रश्न हैं जो लगातार पूछे जाते रहे हैं । टेट ही नहीं ये प्रश्न आपको Teachers vacsncy शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भी देखने को मिलेंगे । बस आपको करना  इतना है केवल इस ब्लाॅग को प्रतिदिन 10 मिनट देने हैं । ऐसा लगातार करना है। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि आपको सब याद रहने लगा है और आपको सभ प्रश्न स्लेबस के अनुसार मिल रहे हैं। हमारी कोशिश है सभी भाई-बहिनों को महंगी कोचिंग से बचाना और महंगी पुस्तकों से दूर रखना । यहां हम आपको स्तरीय पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


आप सभी को शुभकामनाएं । 

For Pedagogy Teaching click Here

For BSTC Books Click Here

For NET Books Click Here

For CTET BOOKS Click Here

How To Crack CTET In Short Period

For All State TET Lessons Click Here

हमारे सभी Vedios देखने के लिए यहा Click करे 

प्रश्न- प्राकृतिक विशेषताओं के आधार पर सम्पूर्ण भारत वर्ष को कितने भागों में विभक्त किया गया है।
उत्तर- 1. हिमालय का पर्वतीय प्रदेश
2. गंगा और ब्रह्मपुत्र का मैदान
3. दक्षिण का पठार
4. सिंध एवं राजस्थान का मरुस्थल
5. पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट
6. भारतीय समद्र तथा टापू

प्रश्न- भारत की पश्चिमोत्तर सीमा क्षेत्र के महत्वपूर्ण दर्रे। 
उत्तर- 1. खैबर
2. बोलन
3. गोलन
4. खुर्रम

प्रश्न- प्राचीन काल के किन बंदरगाहों से पश्चिम देशों के साथ भारत का व्यापारिक संबंध था।
उत्तर- सूरत और भड़ौंच (भृगुकुच्छ)।

प्रश्न- सिंधु सभ्यता का समय।
उत्तर- लगभग 5000 वर्ष पुरानी है अर्थात मिस्र, मेसोपोटामिया व सुमेरिया की सभ्यता के समकालीन।

प्रश्न- सिंधु सभ्यता के ज्ञान के स्रोत क्या हैं।
उत्तर- 1. मोहनजोदड़ो
2. हडप्पा
3. चहुुंदड़ी और भूकरदड़ी
4. रूपड़
5. कालीबंगा
6. लोथल

प्रश्न- हडप्पा लिपि लिखने की क्या पद्धति समझी जाती है?
उत्तर- उर्दू की तरह दाहिने हाथ की ओर से बायें हाथ की ओर लिखी जाती है।

प्रश्न- हड़प्पा कहा स्थित है।
उत्तर- पंजाब के मुल्तान जिले में।

प्रश्न- मोहनजोदड़ा (मृतकों का नगर) कहा स्थित है।
उत्तर- सिंध के लरकाना जिले में।

प्रश्न- चहुंदड़ो कहां स्थित है।
उत्तर- मोहनजोदड़ो से 80 मील दूर दक्षिण पश्चिम में।

प्रश्न- सिंधु  सभ्यता का विस्तार।
उत्तर- उत्तरी पश्चिमी सीमा प्राप्त पंजाब,  सिंधु, कठियावाड़ का अधिकांश भाग, राजपूताने का अधिकांश भाग तथा गंगा घाटी का उत्तरी भाग।

वैदिक काल

प्रश्न- वैदिक काल से क्या आशय है?
उत्तर- भारतीय इतिहास के उस को जिसमें वेद ओर उनसे संबंधित साहित्य की रचना हुई।

प्रश्न- वेद शब्द का अर्थ और वेदों का नाम।
उत्तर- वेद शब्द शब्द से ना है जिसका अर्थ ज्ञान अथवा जानना है। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद।

प्रश्न- वेदों को त्रर्या क्यों कहा जाता है?
उत्तर- वेदों के मध्य भाग को यजुषा, पद्य भाग को ऋज्ञा, छंदों को साम कहा जाता है। इसलिए वेदों को त्रर्या भी कहते हैं।

प्रश्न- सबसे प्राचीन वेद।
उत्तर- ऋग्वेद।

प्रश्न- ऋग्वेद में कितने मण्डल, सूक्त व ऋचायें हैं?
उत्तर- 10 मण्डल, 1017 सूक्त और 10580 ऋचायें हैं।

प्रश्न- तीन स्त्रियों के नाम जिन्होंने ऋग्वेद की ऋचाओं की रचना की।
उत्तर- 1. घोषा
2. लोपामुद्रा
3. विश्वआरा

प्रश्न- ऋग्वेद संहिता के प्रमुखतम दो देवता।
उत्तर- 1. अग्नि
2. इन्द्र

प्रश्न- ऋग्वेद में सप्त सैन्धव प्रदेश की किन नदियों का उल्लेख मिलता है?
उत्तर- 1. सिंधु (इंडस)
2. सरस्वती (सुरसुती)
3. शुतुद्रि (सतलज)
4. परुष्णी (रावी)
5. विपास (व्यास)
6. असिम्बनी (चिनाब)
7. वितस्ता (झेलम)

प्रश्न- ऋग्वेद आर्य अफगानिस्तान की किन नदियों से परिचित थे?
उत्तर- कुंभा (काबुल), सुवास्तु (स्वात), क्रुमु (कुर्रम) व गोमती (गोमल) नदियों से परिचित थे।

प्रश्न- ऋग्वेदिक काल मे राज के प्रमुख पदाधिकारियों के नाम बताईए।
उत्तर- 1. सेनानी (सेनापति)
2. पुरोहित 
3. ग्रामीण

प्रश्न- ऋग्वेद काल में राजा के प्रमुख कार्य।
उत्तर- 1. सेना संबंधी कार्य
2. शासन संबंधी कार्य
3. न्याय संबंधी कार्य

प्रश्न- ऋग्वेदिक काल में वस्तु विनिमय के मुख्य साधन थे।
उत्तर- गाय, स्वर्ण अथवा अन्न।

प्रश्न- ऋग्वेद में किस धातु का सबसे अधिक प्रयोग होता था।
उत्तर- अय्स धातु का।

प्रश्न- वैदिक काल में प्रमुख शस्त्र होते थे।
उत्तर- धनुष बाण, भाला, तलवार प्रमुख शस्त्र होते थे। कवच, ढाल रक्षा के लिए होते थे।

प्रश्न- दस राजाओं के बीच युद्ध हुआ, इस घटना का उल्लेख किस वेद में मिलता है? इस युद्ध में कौन विजयी हुआ?
उत्तर- ऋग्वेद में इस युद्ध का उल्लेख मिलता है। राजा सुदास ने दस राजाओं को पराजित किया था। 

प्रश्न- ऋग्वेद में विराट पुरुष द्वारा चार वर्गों की उत्पत्ति का विवरण किसमें मिलता है?
उत्तर- ऋग्वेद के दसवें मंडल के पुरुष सूक्त में। 

प्रश्न- ऋग्वेद में देवताओं को कितनी श्रेणी में बांटा गया।
उत्तर- तीन श्रेणियों में बांटा गया। प्रथम में वरुण, आकाश, सूर्य, विष्णु, दूसरी में इन्द्र, वायु, मारुत, पंजन्र्यादि और तीसरी में पृथ्वीं, सोम, अग्नि।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad