उत्तर वैदिक काल | 16 संस्कार। पंच महायज्ञ । उपनिषद । अष्ट विवाह । उपवेद । यजुर्वेद । रत्नी । 16 sanskar | panch mahayagya | upanishads | 8 kinds of marriages | 8 types of marriages | upveda | - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 13, 2019

उत्तर वैदिक काल | 16 संस्कार। पंच महायज्ञ । उपनिषद । अष्ट विवाह । उपवेद । यजुर्वेद । रत्नी । 16 sanskar | panch mahayagya | upanishads | 8 kinds of marriages | 8 types of marriages | upveda |

उत्तर वैदिक काल | 16 संस्कार। पंच महायज्ञ । उपनिषद । अष्ट विवाह । उपवेद । यजुर्वेद ।  रत्नी । 16 sanskar | panch mahayagya | upanishads | 8 kinds of marriages | 8 types of marriages | upveda |

16 sanskar| panch mahayagya | upanishads | 8 kinds of marriages | 8 types of marriages | upveda |


नमस्कार दोस्तों । स्वागत है आपका मेरे ब्लाॅग NewsSapata न्यूज सपाटा पर । उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी । फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चल रहा है । ऐसे में सभी को सफलता की उम्मीद होती है, लेकिन वह तब मिलती है जब हम लगातार पढाई करते हैं और सही दिशा में करते हैं। यहां इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTET एचटेट, STET एसटेट, CGTET सीजीटेट, UPTET यूपीटेट की विभिन्न परीक्षाओं में आए प्रश्नोत्तर । ये वे प्रश्न हैं जो लगातार पूछे जाते रहे हैं । टेट ही नहीं ये प्रश्न आपको Teacher Exams शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भी देखने को मिलेंगे । बस आपको करना  इतना है केवल इस ब्लाॅग को प्रतिदिन 10 मिनट देने हैं । ऐसा लगातार करना है। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि आपको सब याद रहने लगा है और आपको सभ प्रश्न स्लेबस के अनुसार मिल रहे हैं। हमारी कोशिश है सभी भाई-बहिनों को महंगी कोचिंग से बचाना और महंगी पुस्तकों से दूर रखना । यहां हम आपको स्तरीय पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आप सभी को शुभकामनाएं ।

पैडोगाॅजी पढने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसटसी की पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट की पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें

नेट प्रथम पेपर की पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट एसएसटी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट के अन्य लेसन्स पढने के लिए यहां क्लिक करें


हमारे वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें


प्रश्न- उत्तर वैदिक काल से क्या तात्पर्य है?
उत्तर- उत्तर वैदिक काल से तात्पर्य उस काल से है जिसमें ऋग्वेद के अतिरिक्त अन्य तीनों वेदों- यजुर्वेद, सामवेद व अथर्ववेद तथ ब्राह्मण ग्रंथ, उपनिषद व आरण्यकों की रचना की गई। सामान्य रूप से अथर्वदेव के काल को उत्तर वैदिक काल कहते हैं।

प्रश्न- यजुर्वेद की विषय सामग्री क्या है? इसकी मुख्य शाखाओं के नाम। 
उत्तर- यजुर्वेद में विधि-विधान का वर्णन मिलता है। 
दो मुख्य शाखाएं हैं
- शुक्ल यजुर्वेद व कृष्ण यजुर्वेद।

शुक्ल यजुर्वेद की चार संहिताएं हैं
- तैत्तरीय, काठक, मैत्रायणी व कपिष्ठल।

प्रश्न- सामवेद की विषय सामग्री व इसमें मंत्रों की संख्या।
उत्तर- सामवेद में स्तुतिपरक गीतों का संग्रह है। इसमें 1549 मंत्र हैं। इनमें अधिकांश (75 को छोड़कर) सभी ऋग्वेद में भी हैं।

प्रश्न- अथर्ववेद की विषय सामग्री व प्रमुख शाखाओं के नाम।
उत्तर- अथर्ववेद योग निवारण, जादू टोना, विविध औषधियों व अन्धविश्वासों आदि का वर्णन है। प्रमुख शाखाएं- शौनिक और पिप्लाद।

प्रश्न- सबसे अंत में किस वेद की रचना हुई।
उत्तर- अथर्ववेद की।

प्रश्न- उत्तर वैदिक काल में आर्यों का विस्तार कहां तक हो गया था।
उत्तर- सम्पूर्ण उत्तर भारत, मध्य भारत तथा कुछ दक्षिणी भाग में।

प्रश्न- उत्तर वैदिक काल की दो विदुषी स्त्रियां।
उत्तर- 1. मैत्रेयी
2. गार्गी

प्रश्न- रत्नी कौन थे। प्रमुख रत्नियों के नाम।
उत्तर- राजा के प्रमुख् पदाधिकारियों को रत्नी कहा जाता था। रत्नियों की संख्या 12 बताई गई है। 
1. सेनानी
2. पुरोहित
3. युवराज
4. महिर्षि (पटरानी)
5. सूत्र (राज्य का लेखा रखने वाला)
6. ग्रामीणी (गांव राजधानी या राज्य के गांवों का नेता)
7. ज्ञाता (राजकीय परिवार का निरीक्षक)
8. संग्राहित (कोषाध्यक्ष)
9. भागदुध (कर संग्रह करने वाला)
10. अज्ञावय (हिसाब रखने वाला अधिकारी)
11. गोविकत्र्ता (जंगलों का निरीक्षक)
12. पालागन (संदेश देने वाला)

प्रश्न- पति और स्थापित किसे कहते हैं।
उत्तर- उत्तर वैदिक काल में सौ गांवों के पदाधिकारी को पति और सीमान्त शासक स्थापित कहलाता था। 

प्रश्न- उत्तर वैदिक काल के तीन प्रमुख राजा। 
उत्तर- 1. कुरू
2. पांचाल
3. काशी

प्रश्न- उत्तर वैदिक काल में कौन से सिक्के प्रचलित थे।
उत्तर- 1. निष्क
2. शतमान
3. कुष्कल

प्रश्न- उत्तर वैदिक काल की तीन प्रमुख भाषा।
उत्तर- 1. शौनसेनी
2. मागधी
3. महाराष्ट्री

प्रश्न- उत्तर वैदिक काल में प्रमुख देवताओं के नाम।
उत्तर- 1. प्रजापति
2. विष्णु
3. शिव

प्रश्न- वैदिक काल में मनोरंजन के प्रमुख साधन।
उत्तर- संगीत, नृत्य, विभिन्न बाजे, रथ दौड़ प्रमुख मनोरंजन के साधन थे। जुआ भी मनोरंजन का साधन था इसे बुरा नहीं माना जाता था। धनिक वर्ग के व्यक्ति आखेट किया करते थे।

प्रश्न- वैदिक काल का प्रमुख भोजन और पेय।
उत्तर- प्रमुख भोजन में गेहूं, जौ, चावल, घी, दूध, दही, सब्जी, दालें था। विभिन्न अवसरों पर पेय पदार्थों में सोमरस होता था। मदिरापान भी होता था लेकिन मदिरापान को अच्छा नहीं माना जाता था। मदिरा को सुरा कहते थे।

प्रश्न- उपनिषद का अर्थ व कुल उपनिषद कितने हैं।
उत्तर- समीप बैठना अर्थात ऐसा ज्ञान जिनकी प्राप्ति मनुष्य गुरू के पास रहकर करें उपनिषद कहलाता था। कुल 108 उपनिषद हैं।

प्रश्न- कुछ प्रसिद्ध उपनिषदों के नाम।
उत्तर- 1. वृहदारण्यकोपनिषद
2. छाण्दोग्य
3. माण्डूक्य
4. केन
5. कंठ
6. मुण्डक
7. प्रश्न
8. ऐतरेय
9. तेन्तिरीय
10. श्वेताश्वतर  आदि।

प्रश्न- उपनिष्द काल के एक नारी दार्शनिक तथा एक पुरुष दार्शनिक का नाम। 
उत्तर- नारी दार्शनिक - गार्गी
पुरुष दार्शनिक- जमदग्नि

प्रश्न- ब्राह्मण ग्रंथों से आप क्या समझते हैं।
उत्तर- ब्राह्मण ग्रंथों की रचना यज्ञिकों की यज्ञ के विधि-विधान से अवगत कराने के लिए की गई थी। 

प्रश्न- सूत्र साहित्य क्या है। 
उत्तर- भारतीय वैदिक साहित्य में एक विशिष्ट प्रकार के साहित्य को कहते हैं जिसमें कम से कम शब्दों के वाक्यों में अधिक  से अधिक अर्थ व्यक्त किया जा सके। इनकी शैली नीरस होते हुए भी कंठस्थ करना सरल। 

प्रश्न- वेदांग क्या है।
उत्तर- सूत्र-साहित्य वेदांग भी कहलाता है।

प्रश्न- वेदांग अथवा सूत्र साहित्य में कितने विषयों पर प्रकाश डाला है।
उत्तर- 6 विषयों पर।
1. कल्प
2. शिक्षा
3. व्याकरण
4. निरुक्त
5. छंद 
6. ज्योतिष

प्रश्न- कल्प सूत्र कितने प्रकार के हैं।
उत्तर- 1. श्रौत सूत्र
2. गृह सूत्र
3. धर्म सूत्र

प्रश्न- गृह सूत्र में जिन 16 संस्कारों का वर्णन मिलता है उनके नाम। 
उत्तर- 1. गर्भाधान
2. पुंसवन
3. सीमन्तोन्नपन
4. जातकर्म
5. नाम कर्म
6. निष्क्रमण
7. अन्न प्राशन
8. चूड़ाकरण
9. कर्ण भेद
10. विद्यारम्भ
11. उपनयन
12. वेदारम्भ
13. केशान्त संस्कार
14. समावर्तन
15. विवाह
16. अन्त्येष्टि संस्कार।

प्रश्न- उपवेद कितने हैं, उनके नाम।
उत्तर- चार वेदों का एक-एक उपवेद है। उपवेद चार ही हैं।
1. आयुर्वेद - यह ऋग्वेद का उपवेद है।
2. धनुर्वेद -  यह यजुर्वेद का उपवेद है।
3. गन्धर्व वेद - यह सामवेद का उपवेद है।
4. अर्थशास्त्र - यह अथर्ववेद का उपवेद है।

सीटेट के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

संस्कृत ग्रामर के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

रीट और आरटेट संस्कृत के स्लेबा आधरित स्पेशल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा मनोविज्ञान के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें


सीटेट पैडोगाॅजी के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 



प्रश्न- वैदिक साहित्य में आस्तिक दर्शनशास्त्र के कितने अंग है। 
उत्तर- विचार विभेद के आधार पर आस्तिक दर्शन के 6 अंग हैं।
1. सांख्य
2. योग
3. न्याय
4. वैशेषिक
5. मीमांसा
6. वेदांत

प्रश्न- पतंजलि किस लिए प्रसिद्ध है। 
उत्तर- महर्षि पतंजलि योग के दर्शन के रचियता एवं आचार्य होने के कारण प्रसिद्ध हैं। इस दर्शन में आसन, प्राणायाम, समाधियम, नियम, तप आदि के महत्व एवं उनकी क्रियाएं समझाई हैं।

प्रश्न- महर्षि कपिल क्यों प्रसिद्ध हैं।
उत्तर- सांख्य दर्शन के रचियता होने के कारण। जो कि सभी अन्य दर्शनों से प्राचीन है।

प्रश्न- महर्षि गौतम क्यों प्रसिद्ध हैं।
उत्तर- न्याय दर्शन के रचियता एवं आचार्य होने के कारण प्रसिद्ध हैं। उन्होंने तर्क पद्धति का प्रयोग करते हुए न्याय दर्शन की रचना की।

प्रश्न- वैशेषिक दर्शन के रचियता व आचार्य।
उत्तर- महर्षि कणाद।

प्रश्न- मीमांसा दर्शन के रचियता व आचार्य।
उत्तर- महर्षि जैमिनी

प्रश्न- महर्षि वादरायण व्यास क्यों प्रसिद्ध हैं।
उत्तर- वेदान्त सूत्रों के रचियता होने के कारण।

प्रश्न- वैदिक साहित्य में नास्तिक दर्शन शास्त्र के अंग।
उत्तर- 1. चार्वाक
2. जैन
3. बौद्ध

प्रश्न- प्रमुख बौद्ध दार्शनिकों के नाम।
उत्तर- अश्वघोष, नागार्जुन, दिगनाग, धर्म कीर्ति, बन्धु शांतिरक्षक, दीपकर आदि प्रमुख बौद्ध दार्शनिक थे।

प्रश्न- उत्तरी ध्रुव को आर्यों का देश किस भारतीय विद्वान ने बताया।
उत्तर- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक।

प्रश्न- आर्यों को मध्य एशिया के निवासी बताने वाला विद्वान।
उत्तर- प्रो. मेक्समूलर।

प्रश्न- ईरानियों के कौन से धार्मिक ग्रंथ को आर्यों के धार्मिक ग्रंथ वेदों से संबंधित माना जाता है। 
उत्तर- जेन्द आवेस्ता

प्रश्न- भारत को आर्यों का आदि देश मानने वाले प्रमुख विद्वानों के नाम।
उत्तर- 1. महामहोपाध्याय पण्डित गंगानाथ झा
2. डी.ए. त्रिवेदी
3. डॉ. अविनाश चन्द्र
4. बाबू सम्पूर्णानन्द
5. डॉ. राजबली पाण्डेय
6. डॉ. दशरथ शर्मा

प्रश्न- सूत्र साहित्य में किस आश्रम को सर्वश्रेष्ठ माना है।
उत्तर- गृहस्थाश्रम को।

प्रश्न- सूत्र साहित्य में वर्णित आठ प्रकार के विवाहों का नाम
उत्तर- 1. ब्रह्म विवाह
2. देय यज्ञ
3. आर्य विवाह
4. प्राजापात्य विवाह
5. गांधर्व विवाह
6. आसुर विवाह
7. राक्षस विवाह
8. पैशाच विवाह

प्रश्न- पांच महायज्ञ कौन से थे।
उत्तर- 1. ब्रह्म यज्ञ
2. देव यज्ञ
3. पितृ यज्ञ
4. तिथि यज्ञ
5. भूत यज्ञ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad