Important Questions and Answers of Upanishads | उपनिषदों के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न और उत्तर - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 18, 2018

Important Questions and Answers of Upanishads | उपनिषदों के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न और उत्तर

Important Questions and Answers of Upanishads

उपनिषदों के महत्वपूर्ण संभावित प्रश्न और उत्तर

upanishads in hindi | उपनिषद | upanishad | upnishads |
upanishads in hindi

1 उपनिषदों में वर्णन किया गया है।
-ज्ञान कांड का
2 वेदान्त कहा जाता है
- उपनिषदों को (वैदिक वांगमय का अंतिम भाग होने के कारण)
3 उपनिषद शब्द में प्रकृति प्रत्यय बताइये।
- उप, नि, सद , क्विप
4 उपनिषद शब्द में प्रत्यय है।
-क्विप
5 सद धातु का क्या अर्थ है।
-तीन अर्थ हैं।
1 विशरण यानि नाश,
2 गति यानि ज्ञान या प्राप्ति और
3 अवसादन यानि शिथिल करना।
6 उपनिषद शब्द में उप और निषद का क्या अर्थ है।
-उप यानि समीप और निषद यानि बैठकर
7 रहस्य विद्या किसे कहा गया है।
- उपनिषदों को
8 संख्या की दष्टि से प्राचीन उपनिषद कितने हैं।
-14,  ( ईश, केन, कठ, प्रश्न, मुण्ड, माण्डुक्य, तित्तिर, ऐतरेय, छान्दोग्य, बृहदारण्यक, कौषितकी, श्वेताश्वतर, मैत्रायणी, महानारायणोपनिषद )
9 मुक्तकोपनिषद के अनुसार उपनिषद कितने हैं।
-108
10 वेदानुसार उपनिषदों की संख्या बताइये
1 ऋग्वेद के 10
2 शुक्ल यजुर्वेद के 19, कृष्ण यजुर्वेद के 32
3 सामवेद के 16
4 अथर्ववेद के 31 उपनिषद हैं।
11 कल्याण के उपनिषदांक में उपनिषदों की संख्या कितनी है।
- 220 है।
12 उपनिषद महाकोष वाक्य के अनुसार उपनिषदों की संख्या कितनी है।
- 223 है
13 सर्वं खल्विदं ब्रह्म कहा गया है।
- छान्दोग्योपनिषद में
14 आत्मन की व्युत्पत्ति किस धातु से हुई है।
अन् (प्राणने धातु से)
15 ऋग्वेद में आत्मतत्व को किसका पर्याय माना है।
 -वायु का
16 अणोरणियान महतो महीयान कहा गया है।
-आत्मा को (अणु से भी छोटा और महत्परिणाम से भी बड़ा)
17 अयं आत्मा ब्रह्म कहा गया है
-माण्डुक्योपनिषद में
18 माण्डुक्योपनिषद में आत्मा की चार अवस्थाएं बताई गई हैं।
1 जाग्रत (वैश्वानर)
2 स्वप्न (तैजस)
3 सुषुप्ति (प्राज्ञ)
4 तुरीय (प्रज्ञानधन आत्मा)
19 आत्मा का वास्तविक रूप है
-चतुर्थावस्था-तुरीयावस्था
20 प्रज्ञानं ब्रह्म कहा गया है।
-ऐतरेयोपनिषद में ।
21 अहं ब्रह्मस्मि कहा गया है।
-बृहदारण्योपनिषद में
22 तत्वंमसि कहा गया है।
-छान्दोग्योपनिषद में
23 अयमात्मा ब्रह्म कहा गया है।
-माण्डुक्योपनिषद में
24 आरुणी के पुत्र का नाम क्या था।
-श्वेतकेतु
25 तत्वमसि का उपदेश किसने किसे दिया।
-आरुणी ने अपने पुत्र श्वेतकेतु को दिया।
26 छान्दोग्योपनिषद के ऋषि हैं।
-रैक्व
27 बृहदारण्यकानुसार चार लोक हैं।
-जललोक, स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक ।
28 ऋग्वेद के उपनिषद हैं।
-ऐतरेय और कौषीतकी
29 सामवेद के उपनिषद हैं।
-केन और छान्दोग्य
30 अथर्ववेद के उपनिषद ।
-मुण्डक, माण्डुक्य और प्रश्नोपनिषद

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad