Saltnat Kaal | saltanat kalin sahitya | सल्तनत काल | सल्तनत कालीन साहित्य pdf - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 28, 2019

Saltnat Kaal | saltanat kalin sahitya | सल्तनत काल | सल्तनत कालीन साहित्य pdf

Saltnat Kaal | saltanat kalin sahitya | सल्तनत काल | सल्तनत कालीन साहित्य pdf

Saltnat Kaal | saltanat kalin sahitya | सल्तनत काल | सल्तनत कालीन साहित्य pdf


नमस्कार दोस्तों । स्वागत है आपका न्यूज सपाटा पर । उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी । फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर चल रहा है । ऐसे में सभी को सफलता की उम्मीद होती है, लेकिन वह तब मिलती है जब हम लगातार पढाई करते हैं और सही दिशा में करते हैं। यहां इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTAT  एचटेट, STET एसटेट, CGTET सीजीटेट, UPTET यूपीटेट की विभिन्न परीक्षाओं में आए प्रश्नोत्तर । ये वे प्रश्न हैं जो लगातार पूछे जाते रहे हैं । टेट ही नहीं ये प्रश्न आपको शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में भी देखने को मिलेंगे । बस आपको करना  इतना है केवल इस ब्लाॅग को प्रतिदिन 10 मिनट देने हैं । ऐसा लगातार करना है। कुछ ही दिन में आप देखेंगे कि आपको सब याद रहने लगा है और आपको सभ प्रश्न स्लेबस के अनुसार मिल रहे हैं। हमारी कोशिश है सभी भाई-बहिनों को महंगी कोचिंग से बचाना और महंगी पुस्तकों से दूर रखना । यहां हम आपको स्तरीय पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


आप सभी को शुभकामनाएं ।


पैडोगाॅजी पढने के लिए यहां क्लिक करें

बीएसटसी की पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट की पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें

नेट प्रथम पेपर की पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट एसएसटी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट के अन्य लेसन्स पढने के लिए यहां क्लिक करें

हमारे वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें


संस्कृत ग्रामर के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

रीट और आरटेट संस्कृत के स्लेबा आधरित स्पेशल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा मनोविज्ञान के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सीटेट पैडोगाॅजी के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें 



दिल्ली सल्तनत काल

प्रश्न- दास कौन थे।
उत्तर- मुसलमान शासक अपनी सेवाओं के लिए जिन मनुष्यों को खरीदते थे, उन्हें दास कहते थे। कभी-कभी ये दास सुल्तानों के लिए पुत्र से भी अधिक प्यारे होते थे। मौहम्मद गौरी भी कहता था कि मेरे हजारों तुर्क गुलाब पुत्र हैं, वे मेरी मृत्यु के उपरान्त साम्राज्य के अधिकारी होंगे और खुतबे में मेरे नाम को बनाये रखेंगे।

प्रश्न- गुलाम वंश की स्थापना कब और किसने की।
उत्तर- मौहम्मद गौरी के गुलाम कुतुबुद्दीन ऐवक ने सन 1206 में की।

प्रश्न- दिल्ली का प्रथम सुल्तान कौन था। मौहम्मद गौरी के साथ उसका क्या सम्बंध था।
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐवक था। मौहम्मद गौरी तथा ऐवक के बीच स्वामी तथा गुलाम के सम्बन्ध थे।

प्रश्न- ऐवक कब और कहां गद्दी पर बैठा।
उत्तर- कुतुबुद्दीन ऐवक जून 1206 ई. में लाहौर में गद्दी पर बैठा था।

प्रश्न- कुतुबुद्दीन ऐवक के प्रमुख शत्रु कौन थे।
उत्तर- 1. बंगाल का शासक अलीमदांन खां
2. सिन्ध और मुल्तान का शासक नासिरुद्दीन कुबाचा।
3. गजनी का दास शसक एल्दौज।
4. पराजित राजपूत शासक भी बदला लेने के लिए अवसर की ताक में थे।

प्रश्न- ऐवक ने गजनी मेें कब और किसको हराया।
उत्तर- ऐवक ने गजनी में 1208 ई. में गजनी के शासक एल्दौज को हराया था।

प्रश्न- कुतुबमीनार का निर्माण किसने तथा कब प्रारम्भ कराया व किसने पूर्ण कराया।
उत्तर- प्रथम गुलाम शासक कुुतुबुद्दीन ऐवक ने 1210 ई. में कराया तथा इल्तुतमिश ने इसे पूर्ण करवाया।

प्रश्न- ऐवक की कब, कैसे व कहां मृत्यु हुई।
उत्तर- गुलाम वंश के प्रथम शासक की 1210 ई. में चैगान खेलते समय घोड़े से गिरकर लाहौर में मृत्यु हुई। लाहौर में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।

प्रश्न- ऐवक किस नाम से प्रसिद्ध था।
उत्तर- ऐवक बहुत ही दानी व्यक्ति था। वह लोगों को बहुत दान देता रहता था। इसलिए वह लाखबख्श या लक्षदाता के नाम से प्रसिद्ध था।

प्रश्न- इल्तुतमिश कब तथा किस प्रकार सुल्तान बना।
उत्तर- सन 1210 ई. में ऐवक के उत्तराधिकारी आरामशाह को जूद के युद्ध में हराकर सल्तनत प्राप्त की थी।

प्रश्न- इल्तुतमिश कौन था।
उत्तर- लेनपूल के अनुसार- जैसा ऐवक गौरी के लिए था वैसा ही इल्तुतमिश ऐवक के लिए था जो उसको अपने पुत्र समान मानता था।
इल्तुतमिश इलवरी कबीले के कुलीन वंश का तुर्क था। इल्तुतमिश के ईश्र्यालु भाईयों ने इसे गुलाम बना दिया था। इसके गुणों से प्रभावित होकर ऐवक ने इसे सौदागर से खरीदा था।

For PDF Click Here

प्रश्न- इल्तुतमिश का पूरा नाम क्या था।
उत्तर- शम्सउद्दीन इल्तुतमिश था।

प्रश्न- सुल्तान के रूप में वह कब से कब तक रहा।
उत्तर- इल्तुतमिश सुल्तान के रूप में 1211 ई. से 1236 ई. तक रहा।

प्रश्न- इल्तुतमिश के समय किस मंगोल आक्रमणकारी ने आक्रमण किया।
उत्तर- 1221 ई. में चंगेज खां ने भारत पर आक्रमण किया।

प्रश्न- इल्तुतमिश को बगदाद के खलीफा ने कब सुल्तान स्वीकार किया।
उत्तर- 1229 ई. में।

प्रश्न- इल्तुतमिश की मृत्यु कब हुई।
उत्तर- 1236 ई. में।

प्रश्न- इल्तुतमिश के दरबार के प्रसिद्ध विद्वान तथा नकी रचना का नाम।
उत्तर- इल्तुतमिश के दरबार में मिनहास-उस-सिराज नामक प्रसिद्ध विद्वान था। उसने तबकात-ऐ-नसिरी की रचना की।

प्रश्न- रुकनुद्दीन फिरोजशाह कौन था।
उत्तर- रुकनुद्दीन फिरोजशाह इल्तुतमिश का द्वितीय पुत्र था तथा उसकी मृत्यु के बाद इल्तुतमिश की इच्छा के खिलाफ अमीरों द्वारा दिल्ली सुल्तान बनाया गया।

प्रश्न- रुकनुद्दीन को कब, क्यों तथा किसने मारा।
उत्तर- रुकनुद्दीन को नवम्बर 1237 ई. में रजिया को मारने के लिए षड्यंत्र के कारण उसको वजीर कमालुद्दीन जैदी ने मारा था।

प्रश्न- रजिया कौन थी।
उत्तर- रजिया इल्तुतमिश की सुयोग्य पुत्री तथा रुकनुद्दीन फिरोजशाह के बाद दिल्ली की साम्राज्ञी बनी।

प्रश्न- रजिया कब से कब तक सत्ता में रही।
उत्तर- रजिया बेगम 1237 ई. से 1240 ई. तक चार वर्ष सत्ता में रही।

प्रश्न- रजिया की प्रारम्भिक कठिनाई क्या थी।
उत्तर- 1. रजिया को अमीरों का सहयोग प्राप्त नहीं था।
2. रजिया एक स्त्री थी इसलिए अभिमानी सरदार स्त्री का संरक्षण पसंद नहीं करते थे।
3. रजिया के भाई भी उसे गद्दी से हटाना चाहते थे।
4. राजपूत भी रजिया के विरोधी थे।

प्रश्न- रजिया के बाद दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाले तीन शासकों के नाम।
उत्तर- 1. बहरामशाह
2. अलाउद्दीन मसऊद शाह
3. नासिरुद्दीन महमूृद।

प्रश्न- नासिरुद्दीन महमूद कौन था।
उत्तर- इल्तुतमिश का छोटा पुत्र था। वह अलाउद्दीन महऊद शाह के बाद गद्दी पर बैठा।

प्रश्न- नासिरुद्दीन महमूद कब तथा किस प्रकार मृत्यु को प्राप्त हुआ।
उत्तर- नासिरुद्दीन महमूद 18 फरवरी 1266 ई. को लंबी बीमारी के बाद मर गया।

प्रश्न- बलबन का पूरा ना क्या था।
उत्तर- ग्यासुद्दीन बलबन।

प्रश्न- बलबन किस वंश का व्यक्ति था।
उत्तर- बलबन इलबारी कबीले के तुर्क वंश का व्यक्ति था।

प्रश्न- गुलामों का दल किसने समाप्त किया।
उत्तर- बलबन ने शासन व्यवस्था ठीक करने के लिए और अपनी शक्ति को सर्वोपरि बनाने के लिए इस दल को समाप्त करना आवश्यक समझा और इसलिए उसने गुलामों के दल का अंत कर दिया।

प्रश्न- बलबन का शासनकाल कब से कब तक रहा।
उत्तर- 1266 ई. से 1286 ई. तक रहा।

प्रश्न- बनबन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किस नीति का अनुसरण किया।
उत्तर- राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के  लिए लौह और रक्त की नीति का अनुसरण किया ओर शांति कायम की।

प्रश्न- बलबन की मृत्यु कब और किस कारण से हुई।
उत्तर- अपने पुत्र मोहम्मद की मंगोलों से युद्ध करते हुए मरने की सूचना पाकर वह दुखी रहने लगा तथा 1286 ई. में मौत की गोद में चला गया।

प्रश्न- शहजादा मुहम्मद कब मारा गया।
उत्तर- मंगोलों से युद्ध करते हुए 1286 ई. में मारा गया।

प्रश्न- बलबन ने अपना उत्तराधिकारी किसे नियुक्त किया।
उत्तर- शहजादे मुहम्मद के पुत्र कैखुसरो को नियुक्त किया था। पर अमीरों ने उसे सुल्तान नहीं बनने दिया।
प्रश्न- बलबन के बाद कौन शासक बना।

उत्तर- बलबन के बाद उसकी इच्छा के विरुद्ध बुगरा खां के अल्पव्यस्क पुत्र कैकुबाद को दिल्ली के सिंहासन पर बैठा दिया गया।
प्रश्न- कैकुबाद का शासन काल कितना था।

उत्तर- दिल्ली के कोतवाल द्वारा गद्दी पर बैठाया गया कैकुबाद 1287 ई. से 1290 ई. तक शासन किया।

प्रश्न- गुलाम वंश का अंत किसने, कब और क्यों किया।
उत्तर- गुलाम वंश का अंत खिलजी सरदार जलालुद्दीन खिलजी ने 1290 ई. में अपने को षड्यंत्र से बचने के लिए कैकुबाद की हत्या करके किया।

प्रश्न- खिलजी कौन था।
उत्तर- खिलजी कौन थे इस बारे में इतिहासकार एकमत नहीं है किंतु फिर भी यह धारण है कि खिलजी तुर्क थे।

प्रश्न- जलालुद्दीन खिलजी का पूरा नाम क्या था।
उत्तर- जलालुद्दीन फिरोज खिलजी था।

प्रश्न- अलाउद्दीन ने शासन किस प्रकार और कब प्राप्त किया।
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने शासन पर अधिकार अपने चाचा जलालुद्दीन खिलजी की हत्या करके 1296 ई. में प्राप्त की।

प्रश्न- खिलजी वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था।
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी।

प्रश्न- अलाउद्दीन खिलजी के समकालीन दक्षिणी भारत के प्रमुख राज्यों के नाम लिखिऐ, उन्हें उसने कब जीता।
उत्तर- 1. देवगिरी -1309 ई. में
2. वारंगल - 1309-1310 ई. में
3. द्वारसमुंद्र - 1310-1311 ई. में
4. मदुरा - 1311 ई. में 

प्रश्न- अलाउद्दीन ने कब से कब तक शासन किया।
उत्तर- अलाउद्दीन ने 3 अक्टूबर 1296 ई. से 2 जनवरी 1316 ई. तक 20 वर्ष शासन किया।

प्रश्न- अलाउद्दीन के काल में कितने मंगोल नेताओं ने आक्रमण किया।
उत्तर- 1. अमीर दाऊद
2. साल्दी
3. कतुलुग ख्वाजा
4. तर्गी
5. अलीबेग तथा ख्वाजा तास
6. इकबाद मंद

प्रश्न- अलाउद्दीन के खिलास किस-किस ने विद्रोह किए थे।
उत्तर- 1. नव मुसलमान का विद्रोह
2. अलाउद्दीन के भतीजे अक्त खां का विद्रोह
3. अलाउद्दीन की बहन के पुत्रों उमर खां तथा मंगू खां का बदायूं विद्रोह
4. हाजी मौला का विद्रोह

प्रश्न- अलाउद्दीन ने गुजरात पर कब आक्रमण किया तथा वहां का राजा कौन था।
उत्तर- अलाउद्दीन ने अपने सेनापतियों- उलुग खां नसरत खां से 1297 ई. में गुजरात पर आक्रमण कराया। उस समय वहां राजा रायकर्ण था।

प्रश्न- इस आक्रमण से सुल्तान को क्या महत्वपूर्ण चीज प्राप्त हुई।
उत्तर- अन्य चीजों के अतिरिक्त गुजराज आक्रमण से अलाउद्दीन को मलिक काफूर नामक गुलाम प्राप्त हुआ जो आगे चलकर अलाउद्दीन का प्रमुख सेनापति बना।

प्रश्न- रणथंभौर को कब और किसने जीता।
उत्तर- रणथंभौर को विजय करने के लिए अलाउद्दीन ने उलुग खां तथा नसरत खां को भेजा। नसरत खां लड़ते हुए मारा गया तथा मुसलमानों ने 1299 ई. में रणथंभौर के राजा हम्मीरदेव को हराकर उस पर अपना अधिकार कर लिया।

प्रश्न- गोरा-बादल कौन थे।
उत्तर- गोरा-बादल मेवाड़ की भूमि के वीर शेर थे। उन्होंने अपनी रानी की इज्जत बचाने के लिए स्वयं का बलिदान कर दिया।

प्रश्न- मेवाड़ विजय कब की गई। वहां का राजा कौन था।
उत्तर- अलाउद्दीन ने रणथंभौर जीतने के बाद 1303 ई. में मेवाड़ पर आक्रमण कर उसमें विजय प्राप्त की। उस समय मेवाड़ का राजा रतन सिंह था।

प्रश्न- पद्मिनी कौन थी।
उत्तर- पद्मिनी मेवाड़ के राजा रतन सिंह की अत्यंत ही खूबसूरत राजनी थी। अलाउद्दीन ने उसे प्राप्त करने के लिए मेवाड़ को जीता किंतु उसने जौहर करके जान दे दी।

प्रश्न- खिज्र खां कौन था।
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी का पुत्र था। मेवाड़ विजय के बाद मेवाड़ का शासक नियुक्त हुआ।

प्रश्न- मालवा के किस राजा को कब पराजित किया। इस अभियान का नेतृत्व किसने किया।
उत्तर- अलाउद्दीन ने मालवा के राजा महालक देव को 1303 ई. में अपने सेनापति आइनल मुल्क के द्वारा पराजित करवाया।

प्रश्न- आइनल मुल्क की अन्य विजय कौन-कौन सी थी।
उत्तर- आइनल मुल्क ने उज्जैन, धार तथा चंदेरी पर विजय प्राप्त करके मालवा तथा मांडू के सूबेदार का पद प्राप्त किया।

प्रश्न- मारवाड़ पर अलाउद्दीन ने कब और किस प्रकार विजय प्राप्त की।
उत्तर- मारवाड़ पर अलाउद्दीन ने सन् 1308 ई. में राजा सीतलदेव को पराजित कर अपना अधिकार किया।

प्रश्न- दक्षिण में अलाद्दीन खिलजी की सफलता के क्या कारण थे।
उत्तर-1. सुल्तान की दक्षिण के बारे में व्यक्तिगत जानकारी।
2. मुसलमानों में धार्मिक जोश।
3. काफूर की सैन योग्यता।
4. मनोवैज्ञानिक प्रभाव।

प्रश्न- अलाउद्दीन खिलजी के अंतिम समय में उसके दरबार की क्या स्थिति थी।
उत्तर- अंतिम समय में दरबार के दो दल बन गए-
1. मलिक काफूर का दल
2. खिज्र का दल।

प्रश्न- मलिक काफूर के बारे में आप क्या जानते हैं।
उत्तर- मलिक काफूर गुजरात आक्रमण केसमय सुल्तान को मिला था। प्रारम्भ में यह एक मात्र एक गुलाब था। किन्तु धीरे-धीरे अपनी प्रतिभा तथा योग्यता के आधार पर यह महत्वपूर्ण पद पर पहुंच गया। दक्षिणी भारत की विजय पूर्ण रूप से मलिक काफूर की विजय थी। वह अलाउद्दीन का प्रधानमंत्री बन गया।

प्रश्न- जफर खां कौन था तथा वह कब कैसे मरा।
उत्तर- जफर खां अलाउद्दीन के मुख्य सेनापतियों में से एक था।  उसने अनेक महत्वपूर्ण विजय दिलाने में हाथ बंटाया था। वह 1299 ई. में मंगोलों से युद्ध करते हुए मारा गया।

प्रश्न- अलाउद्दीन के चार प्रसिद्ध सेनापतियों के नाम।
उत्तर- 1. नुसरत खां
2. उलुग खां
3. जफर खां
4. अलप खां
5. मलिक काफूर

प्रश्न- अलाउद्दीन के समय के विद्वान कौन थे।
उत्तर- 1. अमीर खुसरो
2. अमीर हसन देहलवी
3. निजामुद्दीन औलिया
4. शेखरुद्दीन

प्रश्न- अलाउद्दीन के राजस्व के क्या सिद्धांत थे।
उत्तर- 1. दैविक सिद्धांतों में विश्वास करना।
2. सुल्तान की सर्वोच्चता व निरंकुशता।
3. शासन से धर्म का निकालना।
4. हिंदुओं के साथ कठोरता।
5. अमीरों की शक्ति का दमन।

प्रश्न- अलाउद्दीन को निरंकुश शासक क्यों कहा जाता था।
उत्तर- 1. उसने गुप्तचरों की सुव्यवस्था करके अमीरों के संगठन का अंत कर दिया।
2. इनाम में दी जाने वाली जमीन को सरकारी कब्जे में ले लिया।
3. हिन्दुओं को कुचलने के लिए हरसंभव प्रयास।
4. उसने मुल्ला मौलवियों का हस्तक्षेप समाप्त किया तथा अपनी इच्छा को सर्वोपरि माना। उसे ही वह कानून समझता थ। चूंकि उस पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं था उसे निरंकुश शासक कहा जाता था।

प्रश्न- अलाउद्दीन के साम्राज्य में कितने प्रमुख प्रांत थे।
उत्तर- 11 प्रमुख प्रांत।

प्रश्न- प्रांत का प्रबंध कौन करता था।
उत्तर- सूबेदार

प्रश्न- खालसा भूमि क्या थी।
उत्तर- अलाउद्दीन के समय में दो प्रकार की भूमि होती थी।
1. सामंतों के अधीन की भूमि- इक्ता
2. राज्य के अधीन भूमि- खालसा
अतरू खालसा भूमि वह थी जो राज्य के अधीन होती थी। अलाउद्दीन ने भूमि सुधार द्वारा सभी को खालसा भूमि में परिवर्तित कर दिया।

प्रश्न- सरकारी लगान वसूलने की कौन सी प्रथाएं प्रचलित थी।
उत्तर- 1. कनकूल
2. बंटाई प्रथा
3. लंक बंटाई प्रथा

प्रश्न- अलाउद्दीन के समय के दो कवियों के नाम।
उत्तर- 1. अमीर खुसरो
2. अमीर हसन देहलवी

प्रश्न- अलाउद्दीन के काल की वास्तुकला के तीन उदाहरण।
उत्तर- 1. सीरी का किला
2. हजार खंभा महल
3. अलाई दरवाजा

प्रश्न- खिलजी वंश का अंतिम शासक कौन था।
उत्तर- खुसरो खां

प्रश्न- खिलजी वंश का पतन कब तथा किसके द्वारा हुआ।
उत्तर- 1320 ई. में तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन ने खुसरो खां का वध करके किया।

प्रश्न- खिलजी वंश का शासन काल कब से कब तक रहा।
उत्तर- 1290 ई. से 1320 ई. तक।

प्रश्न- दिल्ली के किस सुल्तान ने सबसे पहले दक्षिण पर विजय प्राप्त की।
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी ने।

प्रश्न- उस कवि का नाम बताईये जो चित्तौड़ के घेरे के समय अलाउद्दीन के साथ था।
उत्तर- अमीर खुसरो

प्रश्न- उलेमा से आप क्या समझते हैं। शासन पर क्या प्रभाव था।
उत्तर- उलेमा मुस्लिम धार्मिक व्यक्ति होता था। शासन पर उसका  बहुत प्रभाव रहता था। इन्होंने अपने प्रभव से शासन को मुस्लिम धर्म सापेक्ष करवा रखा था।

प्रश्न- कौन मुसलमान शासक देवगिरि का सर्वप्रथम विजेता था।
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी।

प्रश्न- ग्यासुद्दीन तुगलक कौन था उसने तुगलक वंश की नींव किस प्रकार रखी थी।
उत्तर- ग्यासुद्दीन तुगलक तुर्की कबीलेे के एक गुलाम का पुत्र था। इसकी मां पंजाब के जाट कुल से संबंधित थी। ग्यासुद्दीन तुगलक अपनी प्रतिभा से 1305 ई. में पंजाब का हाकिम बन गया।
तुगलक वंश की नींव रखने के लिए ग्यासुद्दीन ने अंतिम खिलजी सम्राट खुसरो खां का वध कर दिया।

प्रश्न- ग्यासुद्दीन तुगलक ने किन राज्यों को जीता।
उत्तर- 1. वारंगल में प्रतापरुद्र देव को हराया।
2. बंगाल विजय करने के लिए बहादुरशाह का पराजित किया।
3. राजा हरीसिंह को हराकर तिरहुत पर विजय प्राप्त की।

प्रश्न- श्अभी दिल्ली दूर है्य, ऐसा किसने किसके लिये कहा।
उत्तर- लखनौती विजय के बाद जब ग्यासुद्दीन वापिस राजधानी लौट रहा था तब निजामुद्दीन औलिया से सुल्तान के पत्र  के उत्तर में ग्यासुद्दीन तुगलक के लिए कहा था, श्हिनूज दिल्ली दूर अस्त्य अर्थात हुजूर दिल्ली दूर है।

प्रश्न- ग्यासुद्दीन की कब और किस प्रकार मृत्यु हुई, उसे कहां दफनाया गया।
उत्तर- गयसुद्दीन 1325 ई. में पंडाल की छत गिर जाने के कारण मरा था। उसे तुगलकाबाद के मकबरे में दफना दिया गया।

प्रश्न- मोहम्मद तुगलक का वास्तविक नाम क्या था।
उत्तर- जूना खां

प्रश्न- मोहम्मद तुगलक कब गद्दी पर बैठा।
उत्तर- अपनेपिता की मृत्यु के बाद जूना खां 1325 ई. में मोहम्मद-बिन-तुगलक के नाम से गद्दी पर बैठा।

प्रश्न- उलुग खां की उपाधि किसने किसको दी।
उत्तर- उलुग खां की उपाधि ग्यासुद्दीन तुगलक ने अपने पुत्र जूना खां को दी।

प्रश्न- मोहम्मद तुगलक कब और कैसे मरा।
उत्तर- विद्रोहों के अत्यधिक मात्रा में होने के कारण मोहम्मद तुगलक बीमार पड़ गया और 20 मार्च 1351 ई. को मर गया।

प्रश्न- किस मुसलमान शासक को विरोधी प्रवृत्तियों का सम्मिश्रण कहा जाता है। उसके शासन की किन्हीं दो घटनाओं को बताएं।
उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक को विरोधी प्रवृत्ति का सम्मिश्रण कहा जाता है। उसके शासन की दो प्रमुख घटनाएं -
1. दोआब में कर वृद्धि
2. राजधानी परिवर्तन

प्रश्न- मोहम्मद तुगलक की मूर्खतापूर्ण विजय योजनाएं कौन सी थी।
उत्तर- सुल्तान ने खुरासन में चल रही गड़बड़ी का फायदा उठाने के लिए एक बड़ी सेना भेजने की आज्ञा दी पर अनेक कठिनाइयों की वजह से यह योजना रद्द हो गई।
सुल्तान की दूसरी विजय योजना  कराजल विजय की थी। कांगड़ा का दुर्ग जीत कर कराजल के राजा को मजबूर किया गया कि वह श्कर्य दे किन्तु भारी वर्षा के कारण शत्रु ने मोहम्मद तुगलक को हरा दिया।

प्रश्न- सुल्तान के चीन के साथ संबंध किस प्रकार के थे।
उत्तर- चीन राज्य के साथ मोहम्मद तुगलक के मैत्रिपूर्ण संबंध थे। किन्तु उसने चीन के शासक को बौद्ध मठ निर्माण करने की अनुमति नहीं दी थी।

प्रश्न- फिरोज तुगलक कौन था।
उत्तर- फिरोज तुगलक ग्यासुद्दीन के छोटे भाई रज्जब का पुत्र तथा मुहम्मद बिन तुगलक का चचेरा भाई था।

प्रश्न- फिरोज कब गद्दी पर बैठा।
उत्तर- मोहम्मद तुगलक की मृत्यु के बाद 1351 ई. में गद्दी पर बैठा।
प्रश्न- फिरोज कब पैदा हुआ उसकी मृत्यु कब हुई।

उत्तर- फिरोज 1309 ई. में पैदा हुआ तथा 1388 ई. में उसकी मृत्यु हो गई।
प्रश्न- जौनपुर का संस्थापक कौन था। इसकी किसी एक ऐतिहासिक इमारत का नाम।

उत्तर- जौनपुर का संस्थापक फिरोज तुगलक ने अपने भाई मोहम्मद तुगलक के वास्तविक नाम जूना खां के नाम पर की थी। उसने अशोक के स्तंभ दिल्ली में स्थापित कराये।

प्रश्न- ज्वालामुखी का मंदिर कहां स्थित है तथा इसे किस सुल्तान ने तुड़वाया।
उत्तर- ज्वालामुखी का मंदिर नगर कोट में स्थित है तथा इसे फिरोज तुगलक ने 1360 ई. में तुड़वाया।

प्रश्न- बंगाल का स्वतंत्र राजा कौन था।
उत्तर- बंगाल में स्वतंत्रता की घोषणा करके स्वतंत्र राजा हाजी इलियास बना।

प्रश्न- दलायाल-ए-फिरोज शाही क्या है।
उत्तर- दलायाल-ए-फिरोज शाही संस्कृत की पुस्तक का फारसी अनुवाद हैै।

प्रश्न- दार-उल-शफा तथा दीवान-ए-खैरात से क्या अर्थ है।
उत्तर- दार-उल-शफा का अर्थ है मुफ्त में दवा बांटने वाले चिकित्सालय तथा दीवान-ए-खैरात का अर्थ है गरीबों को दोन देने वाली दान शाला।

प्रश्न- सुल्तान की आत्मकथा का क्या नाम है।
उत्तर- फतवाते-फिरोजशाही

प्रश्न- किस सुल्तान ने ब्राह्मण पर जजिया लागू किया।
उत्तर- फिरोजशाह तुगलक ने।

प्रश्न- फिरोज के बाद कौन शासक बना तथा कब तक रहा।
उत्तर- 1388 ई. में उसका पोता शाह ग्यासुद्दीन तुगलक द्वितीय के नाम से शासक बना तथा 1389 ई. तक शासक रहा।

प्रश्न- फिरोज के बाद तुगलक वंश के कौन-कौन से शासक हुए।
उत्तर- 1. ग्यासुद्दीन तुगलक द्वितीय
2. अबूवक्र
3. नासिरुद्दीन मुहम्मद
4. हुमायूं
5. महमूद नासिरउद्दीन

प्रश्न- तैमूर कौन था। उसने भारत पर कब आक्रमण किया।
उत्तर- 1336 ई. में केश नामक स्थान पर तैमूर का जन्म हुआ वह 36 वर्ष की आयु में समरकंद का शासन संभालने वाला युवक अमीर तैमर बरलस जाति का तुर्क था। बचपन में उसकी एक टांग टूट गई इसलिए उसे तैमूर लंग के नाम से भी जाता जाता है।
फारस मैसोपोटामिया आदि पड़ौसी राज्यों पर विजय प्राप्त करने के बाद तैमूर तुगलक वंश के अंतिम शासक के समय में 24 सितम्बर 1398 ई. में सिंधु नदी को पार किया तथा 18 दिसम्बर 1398 ई. में दिल्ली पर अपना अधिकार जमा लिया।

प्रश्न- तैमूर की आत्मकथा का नाम लिखिए।
उत्तर- मल-फुसाते-तिमूरी

प्रश्न- सैयद वंश की स्थापना कब और किसने की।
उत्तर- खिज्र खंा ने 1414 ई. में दिल्ली पर अधिकार कर सैयद वंश की स्थापना की।

प्रश्न- सैयद वंश का अंत कब और किसके द्वारा हुआ।
उत्तर- 1451 ई. में लोदी वंश के संस्थापक बहलोल लोदी ने दिल्ली से सैयद वंश का अंत कर दिया।

प्रश्न- सैयद वंश के शासकों के नाम।
उत्तर- 1. खिज्र खां
2. मुबारक खां
3. मुहम्मद शाह

प्रश्न- खिज्र खां कब और कैसे मरा।
उत्तर- 1421ई. में लंबी बीमारी से।

प्रश्न- सैयद वंश का अंतिम सुल्तान कौन था। वह कब से कब तक गद्दी पर बैठा।
उत्तर- अलाउद्दीन आलमशाह। 1445 ई. से 1451 ई. तक।

प्रश्न- लोदी वंश की स्थापना कब और किसने की।
उत्तर- 19 अप्रेल 1451 ई में बहलोल लोदी ने की।

प्रश्न- बहलोल लोदी की कब और किस प्रकार मृत्यु हुई।
उत्तर- 1489 ई. में ज्वर  से पीडि़त होने के कारण हुई।

प्रश्न- बहलोल लोदी की मृत्यु के बाद कौन सुल्तान बना।
उत्तर- उसका पुत्र निजाम खां सिकंदर शाह के नाम से गद्दी पर बैठा।

प्रश्न- सिकंदर लोदी का शासन काल कितना था।
उत्तर- 1489 ई. से 1517 ई. तक।

प्रश्न- लोदी वंश का सर्वश्रेष्ठ शासक कौन था।
उत्तर- सिकंदर लोदी

प्रश्न- किस शासक ने आगरा नगर की स्थाना की।
उत्तर- सिकन्दर लोदी ने

प्रश्न- सिकंदर लोदी की मृत्यु कब हुई।
उत्तर- 1 दिसम्बर 1517 ई. को।

प्रश्न- लोदी वंश का अंतिम सम्राट कौन था।
उत्तर- इब्राहिम लोदी

प्रश्न- इब्राहिम लोदी कब गद्दी पर बैठा, उसका सिकंदर से क्या संबंध था।
उत्तर- सिकंदर की मृत्यु के पश्चात 1517 ई. में गद्दी पर बैठा। इब्राहिम लोदी सिकन्दर लोदी का पुत्र था।

प्रश्न- इब्राहिम लोदी का सबसे महत्वपूर्ण युद्ध कौनसा था।
उत्तर- पानीपत का प्रथम युद्ध जो 1526 ई. में हुआ।

प्रश्न- पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच हुआ।
उत्तर- 1526 ई. में इब्राहिम लोदी तथा भारत के मुगल साम्राज्य संस्थापक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर के बीच हुआ।

प्रश्न- राणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) कौन थे।
उत्तर- राणा संग्राम सिंह मेवाड़ के शासक थे। वह बड़े वीर और साहसी योद्धा थे। राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराया तथा बाबर से कड़ी टक्कर ली थी। खनवा के युद्ध में वह पराजित हो गया।

प्रश्न- दिल्ली सल्तनत काल में किस राजवंश ने कब से कब तक शासन किया।
उत्तर- 1. गुलाम वंश - 1206 से 1290 ई. तक
2. खिलजी वंश - 1290 से 1320 ई. तक
3. तुगलक वंश - 1320 से 1414 ई. तक
4. सैयद वंश - 1414 से 1451 ई. तक
5. लोदी वंश - 1451 से 1526 ई. तक

प्रश्न- हसन निजामी की प्रसिद्ध रचना का नाम।
उत्तर- ताजुल मासिर

प्रश्न- तबकाते नासिरी का रचियता कौन था।
उत्तर- मिनहाज-उस-सिराज

प्रश्न- निकोली कोन्टी कौन था।
उत्तर- निकोली कोन्टी इटली का यात्री था।

प्रश्न- 1300 ई. में रणथम्भौर का शासक कौन था।
उत्तर- राजा हम्मीर देव।

1 comment:

Post Bottom Ad