Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download | mp tet solved paper| - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 7, 2019

Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download | mp tet solved paper|

Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download| mp tet solved paper| शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | साल्व्ड पेपर्स |


नमस्कार दोस्तो, मेरे ब्लाॅग न्यूजसपाटा पर आपका स्वागत है। उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी। आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTET एचटेट, MPTET एमपीटेट, UPTET यूपीटेट, CGTET सीजीटेट, BTET बिहारटेट सहित अनेक शिक्षक भर्ती Teacher Exam परीक्षाएं होने वाली हैं। शिक्षा मनोविज्ञान, पेडाॅगाॅजी, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र के प्रश्नों के बिना ये परीक्षाएं पास करना संभव नहीं है।
मित्रों आज की हमारी पोस्ट बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित उन प्रश्नों पर आधारित है, जो उपरलिखित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इसलिए यह आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आप हमारी पोस्ट का नियमित अध्ययन करें तो आपको किसी पुस्तक की जरूरत नहीं होगी। बस आपको नियमित इसका अध्ययन करना होगा। हम इसे समय समय पर अपडेट करते रहते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित। सादर प्रस्तुत।
CTET की तैयारी कैसे करें
BSTC की बुक्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
CTET की बुक्स ले लिए इस लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ TET बुक्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
CTET, REET, RTET, HTET, UPTET, MPTET, CGTET और अन्य सभी साल्व्ड पेपर्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
1 एक बच्चे में बेईमानी और चोरी की आदत विकसित हो जाती है, बच्चा अन्य बच्चों से जिस दृष्टिकोण से भिन्न है, वह है।
नैतिकता
2 व्यक्तित्व को समझने के लिए व्यक्तित्व के शील गुणों का अध्ययन किस मनोवैज्ञानिक ने किया।
आलपॉर्ट
3 प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों के लिए
शिक्षक को अनुकूलन करना चाहिए, जैसे शिक्षार्थी में बदलाव आता है।
4 यह वह शक्ति है, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने बारे में जानता है कि वह क्या है तथा दूसरे व्यक्ति उसके बारे में क्या सोचते है।
इस शक्ति का नाम क्या है दृ आत्म चेतना
5 एक बच्चे को अकेलापन और एकांत पसंद है। यह स्वभाव जिससे संबंधित है
सामाजिक भिन्नता
6 अध्ययन की दृष्टि से व्यक्तिगत विभिन्नताओं का महत्व है।
विद्यार्थियों का समरूप समूहों में वर्गीकरण।
7 अन्तर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति रुचि रखते हैं ।
स्वयं अपने में
8 व्यक्तित्व एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं को प्रभावित करने वाले तत्व हैं।
वंशानुक्रम तथा वातावरण
9 फ्रायड ने व्यक्तित्व का वर्गीकरण किस आधार पर किया है ।
काम प्रवृत्ति के आधार पर
10 बहिर्मुखी बालक की विशेषता है ।
कार्य करने की दृढ़ इच्छा
11 जो व्यक्ति भोजन प्रिय, आराम पसंद एवं सामाजिक होते हैं।
गोलाकृति
12 वंशानुक्रम से प्राप्त निम्नलिखित कारक व्यक्तित्व पर प्रभाव डालते हैं।
गल ग्रंथि, पियूष ग्रंथि, यौन ग्रंथि
13 व्यक्तित्व मापन के लिए व्यक्ति की सम्पूर्ण सूचनाएँ प्राप्त करने की विधि है।
व्यक्ति इतिहास विधि
14 निम्न में से शेल्डन ने व्यक्तित्व का प्रकार नहीं बताया है।
पिंपी
15 व्यक्तित्व शब्द का अंग्रेजी रूपान्तरण पर्सनेलिटी शब्द मूलतः किस भाषा के शब्द से बना है।
लेटिन
16 परसोना शब्द का लैटिन भाषा में अर्थ होता है।
बाहरी रूपरंग या नकली चेहरा
17 डिफेन्स मैकेनिज्म (रक्षात्मक तन्त्र) का सम्बन्ध किससे होता है।
अहम
18 ‘संगठित व्यक्तित्व’ कहते हैं जिसमें निम्नांकित पक्षों का विकास हुआ हो ।
सामाजिक पक्ष, मानसिक पक्ष, संवेगात्मक पक्ष
19 संगठित व्यक्तित्व की विशेषता नहीं है।
असामाजिकता
20 सामाजिक आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण किस मनोवैज्ञानिक ने तैयार किया।
स्प्रेन्गर
21 वंचित समूहों के विद्यार्थियों को सामान्य विद्यार्थियों के साथ-साथ पढ़ाना चाहिए, इसका अभिप्राय है।
समावेशी शिक्षा
22 अंतर्मुखी बालक होता है।
एकान्त में विश्वास रखने वाला
23 व्यक्तित्व को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से किस मनोवैज्ञानिक ने वर्गीकृत किया।
युंग
24 निम्न में से जो घटक व्यक्तित्व के विकास को प्रभावित करने वाला है ।
बुद्धि, स्वास्थ्य, लैंगिक भिन्नता
25 जब किसी व्यक्ति का अवलोकन निश्चित परिस्थितियों में किया जाता है तो वह कहलाता है।
नियंत्रित अवलोकन
26 जुंग ने व्यक्तित्व का सिद्धांत दिया है।
विश्लेषात्मक सिद्धांत
27 वे बालक-बालिकाएँ जो परिस्थिति के आधार पर व्यवहार प्रकट करते हैं।
उभयमुखी
28 जुंग ने व्यक्तित्व का विभाजन जिस पुस्तक में किया वह है।
टाइप आॅफ मैन
29 अत्यधिक वाचाल, प्रसन्नचित रहने वाले तथा सामाजिक प्रवृत्ति के धनी व्यक्ति का व्यक्तित्व होता है।
बहिर्मुखी
30 भारतीय दृष्टिकोण से जो बालक काम प्रवृत्ति के तथा दूसरों का अहित करने वाले होते है, उन्हें किस वर्ग में रखा गया है ।
तामसिक
31 अचेतन मन का अध्ययन किया जाता है।
मनोविश्लेषण विधियों द्वारा
32 निम्न में से व्यक्तित्व मापन की विधि नहीं है।
एक तत्व परीक्षण
33 समाजमिति द्वारा अध्ययन करने से बालक के किस गुण का पता चलता है।
सामाजिकता का
34 समाजमिति से सामान्यतः जिन तथ्यों का पता चलता है, वह है।
तटस्थता, नायकगुण, तिरस्कृत
35 निम्न में से व्यक्तित्व परीक्षण मापन की प्रक्षेपी विधि नहीं है ।
मनोविश्लेषण विधि
36 पर्सनेलिटी शब्द की व्युत्पत्ति लैटिन भाषा के किस शब्द से हुई।
परसोना
37 न्यूमैन तथा स्टर्न ने व्यक्तित्व को किन भागों में वर्गीकृत किया है।
विश्लेषणात्मक व संश्लेषणात्मक
38 एक संगठित व्यक्तित्व में जो विशेषता नहीं पाई जाती है, वह है।
झगड़ना
39 निम्न में से जो व्यक्तित्व परीक्षण की विधि नहीं है, वह है ।
भ्रमण
40 ”व्यक्तित्व, व्यक्ति में उन मनोशारीरिक अवस्थाओं का गतिशील संगठन है, जो उसके पर्यावरण के साथ उनका अद्वितीय सामंजस्य निर्धारित करता है।” कथन है ।
आलपोर्ट का
41 नार्सिसिज्म का सम्बन्ध है।
आत्म प्रेम से
42 निम्न में से कौनसी व्यक्तित्व मापन प्रक्षेपी विधियाँ हैं।
रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण, प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण, बाल संप्रत्यन परीक्षण
43 चोरी करना पाप है, अनैतिक है, यह कौन कहता है।
सुपर ईगो (परम अहम)
44 शरीर रचना पर आधारित व्यक्तित्व के प्रकार किसने बताए।
क्रेचमर व शैल्डन ने
45 युँग या जुँग ने व्यक्तित्व के कौन से प्रकार बताए।
अंतर्मुखी, बहिर्मुखी व उभयमुखी
46 फ्रॉयड ने सबसे अधिक बल किस प्रवृत्ति पर दिया है।
काम प्रवृत्ति
47  विभेदकारी परीक्षण अंतर करता है।
कमजोर विद्यार्थियों में, सामान्य विद्यार्थियों में, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में।
48 हिप्पोक्रेट्स ने किस आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण किया।
कफ, पित्त पर आधारित
49 व्यक्तित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है ।
अनुकरण
50 वर्तमान में सर्वोत्तम माना जाने वाला व्यक्तित्व के प्रकारों का वर्गीकरण किसकी देन है।
जुंग की

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad