Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download| mp tet solved paper| - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 7, 2019

Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download| mp tet solved paper|

Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download| mp tet solved paper| शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर द्य साल्व्ड पेपर्स | 



नमस्कार दोस्तो, मेरे ब्लाॅग न्यूजसपाटा पर आपका स्वागत है। उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी। आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में CTET सीटेट, REET रीट, RTET आरटेट, HTET एचटेट, MPTET एमपीटेट, UPTET यूपीटेट, CGTET सीजीटेट, BHTET बिहारटेट सहित अनेक शिक्षक भर्ती Teacher Exam परीक्षाएं होने वाली हैं। शिक्षा मनोविज्ञान, पेडाॅगाॅजी Pedagogy, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र के प्रश्नों के बिना ये परीक्षाएं पास करना संभव नहीं है।
मित्रों आज की हमारी पोस्ट बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित उन प्रश्नों पर आधारित है, जो उपरलिखित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इसलिए यह आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आप हमारी पोस्ट का नियमित अध्ययन करें तो आपको किसी पुस्तक की जरूरत नहीं होगी। बस आपको नियमित इसका अध्ययन करना होगा। हम इसे समय समय पर अपडेट करते रहते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित। सादर प्रस्तुत।

CTET की बुक्स ले लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अन्य लेसंस के लिए इस लिंक पर क्लिक करें




1 हमारे मस्तिष्क का चेतन भाग होता है।
1/10
2 किशोरावस्था की अवधि है।
12 से 19 वर्ष
3 निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेन्जर के द्वारा किया गया व्यक्तित्व का वर्गीकरण नहीं है।
सुडौलकाय
4 व्यक्ति के अंतर्द्वंद के समाधान में प्रमुख स्थान है।
उदात्तीकरण
5 व्यक्तित्व मापन की निरप्रक्षेपण विधियाँ बताइए।
आत्मकथा लेखन, प्रश्नावली, जीवन वृत्त विधि
6 औपचारिक व अनौपचारिक किसकी विधियाँ हैं।
साक्षात्कार
7 जिस साक्षात्कार के माध्यम से छात्र से घर तथा आसपास के वातावरण से सम्बन्धित सूचनाएँ प्राप्त की जाती है, वह है।
निदानात्मक साक्षात्कार
8 व्यक्तित्व का निर्माण प्रारंभ हो जाता है ।
0-5 वर्ष में
9 व्यक्तित्व मापन की किस विधि में किसी समूह के व्यक्तियों में से पहली पसंद का व्यक्ति चुनने के लिए कहा जाता है।
समाजमिती
10 प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण किसके द्वारा दिया गया।
मॉर्गन एवं मुर्रे
11 व्यक्तित्व का अन्तर्मुखता तथा बहिर्मुखता के रूप में वर्गीकरण दिया गया।
युंग
12 निम्न में से कौन-सा व्यक्तित्व का जैविक निर्धारक है।
आनुवांशिक प्रभाव
13 व्यक्तित्व का पहला प्रकारात्मक वर्गीकरण प्रस्तुत किया।
हिप्पोक्रेट्स ने
14 कैटल द्वारा विश्लेषित किये गये व्यक्तित्व शीलगुणों की संख्या कितनी हैं ।
16
15 मुर्रे ने एक परीक्षण की रचना करके इतिहास रच दिया, वह क्या है ।
विषय आत्मबोधन परीक्षण
16 निम्न में से प्रश्नावली व्यक्तित्व परीक्षण की कौन सी विधि है ।
व्यक्तिनिष्ठ
17 निम्न में से किस मनोवैज्ञानिक का कथन है कि सम्पूर्ण व्यक्तियों को उनके व्यक्तित्व के आधार पर दो में से श्रेणी अन्तमुर्खी अथवा बहिर्मुखी में रख सकते हैं।
युंग
18 व्यक्ति मापन की वस्तुनिष्ठ विधियों में से कौन सी विधि नहीं मानी जाती है।
अभिज्ञपक प्रश्नावली
19 अन्तर्मुखी व्यक्तित्व की विशेषता है।
इसमें सामाजिक के गुण कम पाए जाते हैं।
20 व्यक्तित्व शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के किस शब्द से हुई है।
परसोना
21 उभयमुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते है।
अंतर्मुखी, व बहिर्मुखी
22 ‘पर्सनेलिटी‘ शब्द किस भाषा के मूल से लिया गया है।
लैटिन
23 ‘रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण‘ का कौन सा प्रकार है।
प्रक्षेपी
24 अन्तर्मुखी व्यक्तित्व की विशेषताएँ हैं।
संदेही, शंकालू तथा एकान्तप्रिय रहने वाले
25 ‘किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तनाव व तूफान की अवस्था है।‘ यह कथन किसने कहा है।
स्टेनली हॉल
26 लेटिन भाषा में ‘परसोना‘ का अर्थ है।
मुखौटा
27 टी.ए.टी. ( व्यक्तित्व ) परीक्षण की कौन सी विधि का प्रकार है।
प्रक्षेपी
28 ‘ब्रेल लिपि‘ से किसको पढ़ाना चाहिए।
अंधे
29 सी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण की कौन सी विधि है।
प्रक्षेपी
30 अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है ।
परिपक्वता एवं आयु
31 व्यक्तित्व एवं बुद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका है।
वंशानुक्रम की
32 बालक प्रसंग बोध परीक्षण 3 वर्ष से 10 वर्ष की आयु के बालकों के लिए बनाया गया है। इस परीक्षण में कार्ड में प्रतिस्थापित किये गये हैं।
लोगों के स्थान पर जानवरों का
33 किस मनोवैज्ञानिक ने व्यक्तित्व की संरचना के अन्तर्गत गत्यात्मकता एवं स्थलाकृति पक्ष का अध्ययन किया।
लेविन व फ्रायड
34 व्यक्तित्व स्थायी समायोजन है।
पर्यावरण के साथ, जीवन के साथ, प्रकृति के साथ
35 वांछित व्यक्तित्व होता है।
संवेगीय स्थिर
36 बालक के व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाला कारक है।
वंशानुक्रम तथा वातावरण
37 निम्न में से कौन सा कारण बालक के स्वस्थ भावात्मक विकास में सहायक नहीं है।
परिवार एवं विघालय में संवेगों का दमन
38 ”व्यक्तित्व मनोदैहिक व्यवस्थाओं का वह गत्यात्मक संगठन है जो वातावरण के साथ अपूर्व समायोजन का निर्धारण करता है।” इन शब्दों में व्यक्तित्व की परिभाषा दी है।
आलपोर्ट
39 व्यक्तित्व मापन की एक ‘प्रक्षेपी‘  परीक्षण विधि नीचे दी गई है, पहचानिये कौनसी है।
शब्द साहचर्य परीक्षण
40 व्यक्तित्व के मापन के लिए निम्न में से कौन सा व्यक्ति निष्ठ परीक्षण है।
जीवन कथा परीक्षण
41 बच्चों का विकासशील व्यक्तित्व किसके द्वारा प्रभावित होता है।
ग्रंथियों, परिवार और विद्यालय में प्राप्त अनुभवों द्वारा
42 बहिमुर्खी व्यक्तित्व होता है।
प्रबल व्यक्ति जो सरलता से परेशान हो जाने वाला नहीं हो।
43 किसी व्यक्तित्व के व्यक्तित्व के मापन के लिए व्यक्तित्व विधि है।
जीवन कथा या व्यक्तित्व विधि या आत्मकथा विधि
44 रक्षातंत्र बहुत सहायता करता है।
दबाव से निपटने में
45 बर्हिमुखी विद्यार्थी, अन्तर्मुखी विद्यार्थी से किस विशेषता के आधार पर भिन्न होता है।
मन ही मन परेशान होने की अपेक्षा अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है।
46 एक सन्तुलित व्यक्तित्व वह है जिसमें।
इदम् एवं परम् अहम् के बीच सन्तुलन स्थापित किया जाता है।
47 एकान्त में विश्वास रखने वाला वयक्ति कहलाता है।
अन्तर्मुखी
48 निम्न में से कौन सी तकनीक प्रक्षेपण तकनीक नहीं है।
व्यक्तिगत अध्ययन
49 छात्र के असामान्य व्यवहारों के अध्ययन के लिए निम्नांकित में से किस प्रणाली का उपयोग सही है।
व्यक्ति इतिहास प्रणाली
50 व्यक्तित्व को अन्तर्मुखी एवं बहिर्मुखी वर्गो में सबसे पहले वर्गीकरण किसने किया।
युंग

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad