Current Affair G.K. In Hindi PDF Economic Review 2020-21 UPSC | ABMGRSBY New Phase | What is "V" Shape Recovery| What is a trade surplus | आर्थिक समीक्षा 2020-21 | करंट अफेयर 30 जनवरी 2021 - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 30, 2021

Current Affair G.K. In Hindi PDF Economic Review 2020-21 UPSC | ABMGRSBY New Phase | What is "V" Shape Recovery| What is a trade surplus | आर्थिक समीक्षा 2020-21 | करंट अफेयर 30 जनवरी 2021

Current Affair G.K. In Hindi PDF Economic Review 2020-21 UPSC | ABMGRSBY New Phase 30 January 2021 | What is "V" Shape Recovery| What is a trade surplus | आर्थिक समीक्षा 2020-21 | करंट अफेयर 30 जनवरी 2021

 
Current Affair G.K. In Hindi PDF Economic Review 2020-21 UPSC | ABMGRSBY New Phase 30 January 2021 | What is "V" Shape Recovery| What is a trade surplus | आर्थिक समीक्षा 2020-21 | करंट अफेयर 30 जनवरी 2021

नमस्कार दोस्तों। मैं हूं नीतेश। इस पोस्ट में आज हम बहुत ही महत्वपूर्ण करंट अफेयर के बारे में बता रहे हैं जो कि अलग हटकर है और आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी है। यहां आपको कंसेप्ट बेस सामान्य ज्ञान के बारे में बताया जा रहा है जो कि आपको याद रखने में भी आसान होगा और आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में आप इस प्रकार के सभी प्रश्नों का सही उत्तर दे पाएंगे।

Economic Review 2020-21 आर्थिक समीक्षा 2020-21

आर्थिक समीक्षा 2020-21 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29 जनवरी 2021 को संसद में प्रस्तुत की। प्रति वर्ष आर्थिक समीक्षा बजट से एक दिन पहले वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत करने की परंपरा रही है।

What is GDP

-इसके अनुसार जीडीपी 2019-20 में जहां 203.4 लाख करोड थी वहीं 2020-21 में 194.8 लाख करोड रूपए रह गई।

Per capita income

-प्रति व्यक्ति आय जहां 20219-20 में 134226 रूपए सालाना थी वहीं 2020-21 में यह प्रतिव्यक्ति 126698 रूपए सालाना रह गई है।

Growth rate

-विकास दर जहां 2019-20 में 4.2 प्रतिशत थी वहीं यह 2020-21 में 7.7 प्रतिशत हो गई है।

Fiscal deficit

-राजकोषीय घाटा जहां 2019-20 में 4.6 प्रतिशत था वहीं यह 2020-21 में 3.5 प्रतिशत हो गया है।


- 2020-21 में प्रथम 8 माह में कुल टैक्स आय 10.26 लाख करोड रूपए रही जो कि 42 प्रतिषत है यानि यह गत वर्ष से 12.6 प्रतिशत कम रही।


What is "V" Shape Recovery ? वी शेप रिकवरी क्या है ?


-वी शेप का अर्थ अंग्रेजी के वी अक्षर से है। यानि इसमें विकास दर पहले तेजी से नीचे गिरती है फिर बाद में उतनी ही तेजी से बढती है। 

What is a trade surplus and its impact on business | Trade सरप्लस क्या है और व्यापार पर इसका क्या असर होता है।

Trade सरप्लस का अर्थ है व्यापार में निर्यात का आयात से अधिक होना। इसका सीधा असर मुद्रा पर होता है यानि लोकल मुद्रा मजबूत होती है। 2020-21 की पहली छमाही में Trade सरप्लस की स्थिति बनी है।
 

Important Persons 2020-21 | Who are ? | कौन हैं ?

1 Sandro Botticelli सेंट्रो बेथिकेली

- Sandro Botticelli सेंट्रो बेथिकेली इटली के कलाकार हैं, जिनकी पेंटिंग मैडल पकडे हुए एक युवा, जो कि 1470 में बनाई गई थी। 550 साल पुरानी यह पेंटिंग 690 करोड रूपए में बिकी है।

2 Komal Dal कोमल दाल

केमल दाल राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली हैं। राजस्थान की पहली महिला जिन्हें  आर्कटिक अभियान के जलवायु बल में शामिल किया गया है। राबर्ट और बर्नी स्वान इस इल के अन्य सदस्य हैं।

3 हरि प्रसाद शर्मा

हरिप्रसाद शर्मा एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जिन्हें राजस्थान अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (RSMSSB) का अध्यक्ष चुना गया है। इनसे पहले 16 जनवरी 2021 को बीएल जाटावत ने स्तीफा देकर यह पद खाली किया था। शर्मा के साथ ही डाॅ रामसिंह मीणा और डाॅ इरफान मेहर को आरएमएसएसएसबी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

4 कृष्णमूर्ति वी सुब्रह्मण्यम

-कृष्णमूर्ति वी सुब्रह्मण्यम देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार हैं।

ABMGRSBY New Phase 30 January 2021

आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना एक नजर में

- आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना नवीन चरण का शुभारंभ शनिवार 30 जनवरी 2021 वेबीनार के माध्यम से

-आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना नए चरण में योजना के तहत प्रति परिवार सालाना निशुल्क उपचार सीमा 5 लाख रूपए होगी।

-यानि सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार और गंभीर बीमारियों के लिए 4.50 लाख रूपए का निशुल्क उपचार किया जा सकेगा।

-पहले प्रति परिवार निशुल्क उपचार की सीमा 3.30 रूपए सालाना थी।

-लाभार्थियों को सरकारी के साथ निजी तथा राज्य में स्थित भारत सरकार के चिकित्सालयों में भी निशुल्क उपचार मिल सकेगा।
 


-भर्ती के 5 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक का खर्च भी निशुल्क पैकेज में शामिल होगा।
-आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना नवीन चरण योजना में प्रदेश की दो तिहाई आबादी कवर होगी।

-योजना में राज्य में पूर्व में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 98 लाख लाभार्थी परिवारों के साथ ही सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र परिवारों को को भी शामिल किया गया है। 

Documents required for Ayushman Bharat Mahatma Gandhi Rajasthan Health Insurance Scheme

- आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना नवीन चरण लाभार्थियों के लिए जन आधार या आधार कार्ड और फोटो पहचाान पत्र अनिवार्य होगा।

-योजना का वार्षिक प्रीमीयम 1750 करोड रूपए होगा जिसमें राज्य सरकार का हिस्स 1400 करोड रूपए है। यानि 80 प्रतिशत भार राजस्थान सरकार पर होगा।
 

1 comment:

Post Bottom Ad