How To Search Your Name In Voters List | How To Check Your Name In Voters List | मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 1, 2019

How To Search Your Name In Voters List | How To Check Your Name In Voters List | मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें

How To Search Your Name In Voters List | How To Check Your Name In Voters List | मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें

दोस्तों आज के युग में व्यक्ति की पहचान बहुत बडी चीज हो गई है। मेरा मतलब डाॅक्यूमेंटेशन से है। यानि अगर आपके पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, वीजा कार्ड, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज नहीं हैं तो आप किसी भी वक्त समस्या में पड सकते हैं।

इस पोस्ट में हम बात करेंगे मतदाता पहचान पत्र के बारे में।

मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जरूरी होता है कि हमें यह पता होना चाहिए कि मतदाता पहचान पत्र कैसे बनवाएं। या यह पता होना जरूरी है कि मतदाता सूची में अपना नाम कैसे जुडवाएं। यदि हमें यह पता ही नहीं कि मतदाता सूची में हमारा नाम है या नहीं तो आपको पता होना चाहिए कि मतदाता सूची में अपना नाम कैसे ढूंढें या मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें।

मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजों के बारे में पता होना चाहिए। जैसे कि अपना स्वयं का नाम, उम्र, जन्मतिथि, राज्य, जिला, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पिता या पति का नाम और लिंग। यह इसलिए जरूरी है कि जब आप मतदाता सूची में अपना नाम खोजेंगे तो आपसे यह जानकारी मांगी जाएगी। मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें इसके लिए दो तरीके अपनाए जा सकते हैं। पहले तरीके में आप उपर दी गई जानकारी के अनुसार अपना नाम पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए प्रोसेस को अपनाना होगा।



1 सबसे आपको भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
2 इसके बाद मतदाता सूची में नाम खोजें के आॅप्शन पर जाना होगा।
3 यहां एक फार्म खुल जाएगा, जिसमें आपको यह सब उपर बताई गई जानकारी भरनी होगी।
4 जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट कर दें।

दूसरी प्रक्रिया में आपको अपना पहचान पत्र क्रमांक पता होना चाहिए। इसके लिए भी एक फार्म होता है जो कि वेबसाइट पर ही खुलता है। इसे भरने के बाद आपको वांछित जानकारी मिल जाएगी।



अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो तो साइट पर दिए गए संपर्क आॅप्शन पर क्लिक कर समस्या का समाधान पा सकते हैं।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट बाॅक्स में कमेंट कर बताएं। अगर कोई और जानकारी करनी हो तो आप कमेंट के जरिये हमसे पूछ सकते हैं। ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए हमें फाॅलो करें और हमारे ब्लाॅग पर नियमित विजिट करते रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad