ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर| साल्व्ड पेपर्स | - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर| साल्व्ड पेपर्स |

Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download| mp tet solved paper| शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर| साल्व्ड पेपर्स |


नमस्कार दोस्तो, मेरे ब्लाॅग न्यूजसपाटा पर आपका स्वागत है। उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी। आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में सीटेट, रीट, आरटेट, एचटेट, एमपीटेट, यूपीटेट, सीजीटेट, बिहारटेट सहित अनेक शिक्षक भर्ती परीक्षाएं होने वाली हैं। शिक्षा मनोविज्ञान, पेडाॅगाॅजी, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र के प्रश्नों के बिना ये परीक्षाएं पास करना संभव नहीं है।
मित्रों आज की हमारी पोस्ट बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित उन प्रश्नों पर आधारित है, जो उपरलिखित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इसलिए यह आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आप हमारी पोस्ट का नियमित अध्ययन करें तो आपको किसी पुस्तक की जरूरत नहीं होगी। बस आपको नियमित इसका अध्ययन करना होगा। हम इसे समय समय पर अपडेट करते रहते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित। सादर प्रस्तुत।

मनोविज्ञान के विभिन्न सिद्धान्त और उनके संस्थापक मनोवैज्ञानिक एक साथ एक टेबल में

ctet बुक्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Pedagogy और शिक्षा मनोविज्ञान के अन्य लेसन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Pre Bstc बुक्स के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

UGC NET 1st पेपर बुक्स ले लिए इस लिंक पर क्लिक करें

1 बालक के भाषा विकास में मुख्य योगदान देने वाली संस्था है।
परिवार
2 कोहलबर्ग के सिद्धान्त के अनुसार कौन सी अवस्था पर एक व्यक्ति का निर्णय दूसरों के अनुमोदन, पारिवारिक आकांक्षाओं, पारंपरिक मूल्यों एवं समाज के नियमों पर आधारित हैं।
पारम्परिक
3 एरिक्सन के अनुसार कौन सी अवस्था में बालक अधिक पहल करता है, लेकिन बहुत सशक्त भी हो सकता है, जो दोष भावनाओं की ओर ले जा सकता है।
तीन से 6 वर्ष तक पहल बनाम दोष अवस्था
4 कौन से आयु समूह के लिए एरिक्सन ने विकास की आठ अवस्थाएँ प्रस्तावित की।
जन्म से मृत्यु तक
5 जीन पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाएँ हैं।
चार
6 निम्नलिखित में से कौन सी संज्ञानात्मक प्रक्रिया है।
चिंतन
7 मानसिक विकास को प्रभावित करने वाला कारक नहीं है।
धार्मिक वातावरण
8 निम्न में से शैशवावस्था की विशेषता नहीं है ।
नैतिकता का होना।
9 नैतिक तर्क का अवस्था सिद्धान्त किसने स्पष्ट किया।
कोहलबर्ग ने
10 निम्नलिखित में से कौन सा विकास का एक सामान्य नियम नहीं है।
विकास एक निश्चित उम्र के बाद रूक जाता है।
11 वंशानुक्रम से संबंधित प्रयोग चूहों पर करने वाले मनोवैज्ञानिक थे।
मेण्डल ने
12 निम्नलिखित में से कौन सा भाषा के विकास को प्रभावित नहीं करता है।
लम्बाई तथा वजन
13 कौन सा ऊर्जावान मित्रवत् बालक का लक्षण नहीं है।
आसानी से चिढ़ने वाला बालक।
14 बालक के निम्न में से कौन सा सामाजिक सम्पर्क का स्रोत सबसे प्रारम्भिक और सबसे अधिक चलने वाला है।
परिवार
15 किशोरावस्था आरम्भ होती है।
12 वर्ष की आयु से
16 एक बच्चा सदैव दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाता है। यह आदत कहलाती है।
भावना संबंधी आदत
17 ‘पूर्णतरू प्रकार्यशील व्यक्ति का सम्प्रत्यय’ किसने दिया।
कार्ल रोजर्स
18 किसने ‘मूलभूत विश्वास बनाम अविश्वास, को विकास की प्रथम अवस्था के रूप में प्रस्तावित किया है।’
एरिक्सन ने किया है।
19 निम्न में से किसने बच्चों में वस्तु स्थैतर्य के विकास को समझने में सहायता की है।
पियाजे ने
20 किसने यह दावा किया कि सभी भाषाओं में होने वाले कुछ सार्वभौमिक गुण जन्मजात होते हैं।
नॉम चॉम्स्की
21 ‘सूर्य बच्चे के साथ-साथ चलता है, उसके मुड़ने का अनुकरण करता है और बच्चे की बात सुनता है।’ यह कथन बालक की किस लक्षण की ओर इंगित करता है।
सजीव चिंतन
22 बच्चे का किस प्रकार का विकास विद्यालय और शिक्षक द्वारा प्रभावित होता है।
मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास
23 निम्न में से किसका संबंध मूल दुरूचिन्ता एवं मूल शत्रुता के सम्प्रत्ययों से है।
केरेन हार्नी
24 कक्षा 4 का एक बच्चा सदैव चिन्तित और कुण्ठित रहता है, तब आप
स्वयं परामर्शदाता की भूमिका का निर्वाह करेंगे।
25 निम्न में से कौन सा बच्चों हेतु वेश्लर बुद्धि मापनी की एक निष्पादन मापनी है।
चित्रपूर्ति
26 फ्रॉयड के अनुसार निम्न में से कौन सी विकास अवस्था में बच्चे का ध्यान जननांगों की तरफ जाता है।
लैंगिक अवस्था में
27 फ्रॉयड के अनुसार किस अवस्था में कामेच्छाएँ सापेक्ष रूप से निष्क्रिय रहती हैं।
प्रसुप्ति अवस्था में
28 किसने यह मत दिया कि भाषा विचार की अंतःवस्तु का निर्धारण करती है।
व्हार्फ ने
29 जब बच्चे के पैर के तलवे को ठोका जाता है, तो पैर की अंगुलियाँ ऊपर की ओर जाती हैं और फिर आगे की ओर मुड़ जाती हैं। यह नवजात में हो रही किस प्रकार की प्रतिवर्त का उदाहरण है।
बेबीन्स्की
30 एक पूर्व विद्यालय बालक कहता है ‘सूर्य आज उदास है’ बालक निम्नलिखित में से किस सम्प्रत्यय की अभिव्यक्ति कर रहा है।
सजीव चिन्तन (उदासी भाव सजीव का है। यहां सूर्य में यह भाव की कल्पित किया गया है। )

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad