Mother jumped into the well to save there children | कलेजे के टुकड़े को बचाने कुएं में कूदी मां, दोनो की मौत - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 14, 2018

Mother jumped into the well to save there children | कलेजे के टुकड़े को बचाने कुएं में कूदी मां, दोनो की मौत

Mother jumped into the well to save there children

कलेजे के टुकड़े को बचाने कुएं में कूदी मां, दोनो की मौत


भीलवाड़ा, 13 अक्टूबर। जिले के जहाजपुर थानांर्तगत रावतखेड़ा गांव में खेत पर बिना मुंडेर वाले कुएं में गिरे सवा साल के बेटे को बचाने के लिए कुएं में मां ने भी छलांग लगा दी। जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों के शव को बाहर निकलवाकर जहाजपुर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार रावत खेड़ा गांव में खेत पर फसल का कटाई का काम चल रहा था। मां सुमनदेवी पत्नी मुकेश कुम्हार फसल कटाई में व्यस्त थी। इस दौरान उसका सवा साल का बेटा विवेक खेलते खेलते बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा। यह देख उसे बचाने के लिए मां सुमन देवी ने बिना कुछ समय गंवाये चिल्लाते हुए दौड़ते दौड़ते कुएं में छलांग लगा दी। जिससे डूबने से मां बेटे दोनों की मौत हो गई। आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान दौड़ दौड़ कर कुएं तक पहुंचे। पानी में शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जहाजपुर के पुलिस उपाधीक्षक लाखन सिंह मीणा, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को बाहर निकालकर जहाजपुर चिकित्सालय की मोर्चरी मैं रखवाया गया जहां दोपहर को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए।
शनिवार सुबह आठ बजे सुमन देवी पत्नी मुकेश प्रजापत निवासी रावत खेड़ा अपने पुत्र विवेक को साथ लेकर खेत पर फसल कटाई का कार्य कर रही थी। धूप होने से बच्चे को पास ही छांव में बिठाकर चॉकलेट देकर पुनः फसल कटाई कार्य में व्यस्त हो गई। विवेक खेलते खेलते बिना मुंडेर वाले कुएं में गिर गया धमाके की आवाज सुनकर पास ही फसल कटाई का कार्य कर रही मां चिल्लाते हुए दौड़ कर आई कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव में आग की तरफ फैल गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों शव कुएं से बाहर निकाले।
मृतका सुमन देवी 2 बच्चों की मां थी। सबसे बड़ी 3 वर्षीय पुत्री ज्ञान ज्योति जो घटना के समय अपनी भुआ के साथ घर पर ही थी। जैसे ही मृतकों के शव को लेकर परिजन घर पहुंचे तो ज्ञान ज्योति की आंखों से अश्रु धारा रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। नन्हीं सी ज्ञान ज्योति का विलाप आप देख हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा था। हादसे के कारण गांव में शोक की लहर छा गयी। जहाजपुर पुलिस ने मृग दर्ज कर कार्रवाई प्रांरभ कर दी है। मृतका के पीहर पक्ष वाले भी मौके पर पहंुच गये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad