Largest ceiling fan in the word | इतना विशाल है ये पंखा कि जिसने भी देखा देखता रह गया - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 5, 2018

Largest ceiling fan in the word | इतना विशाल है ये पंखा कि जिसने भी देखा देखता रह गया

Largest ceiling fan in the word

इतना विशाल है ये पंखा कि जिसने भी देखा देखता रह गया



न्यूज़ सपाटा डेस्क 
जयपुर | छत के पंखे सभी के घरों में लगे हुए हैं। गर्मियों में पंखे के बिना रहना भी मुश्किल होता है। आपको लगता होगा कूलर और एसी के जमाने में मैं कहां पंखों की बात लेकर बैठ गया। लेकिन यह पंखा है ही इतना अनोखा कि आप भी इसके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे। यह पंखा कहां लगा है इससे पहले जान लेते हैं इसके फीचर्स के बारे में।

इस पंखे की एक पंखुड़ी 12 फीट की है। यानि यह 24 फीट डायमीटर का विशाल पंखा है। यह इतना वजनी है कि इसे लोहे के तीन तारों से बांधा गया है ताकि नीचे नहीं गिर सके।

इस पंखे के नीचे एक साथ हजारों लोग बैठकर ताजी हवा खा सकते हैं। इसकी हवा की खास बात यह है कि यह फ्लो में हवा देता है जो कि ठंडी होती है। यह पंखा 53 आपीएम यानि राउंड प्रति मिनट की गति से घूमता है। यानि एक मिनट में यह 53 बार घूमता है।



ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता कि आप पंखे के नीचे बैठे हैं। आपको किसी खुले स्थान पर आ रही हवा जैसा महसूस होता है।

इस पंखे का नाम है हाई वोल्यूम लो स्पीड फैन। यानि यह तेज नहीं चलता क्योंकि यह काफी भाारी और बड़ा है। जैसे हाथी धीरे चलता है वैसे ही यह पंखा भी धीरे चलता है। लेकिन हवा जोरदार देता है।

कंजप्शन की बात करें तो यह पंखा केवल 1.5 किलोवाट का है। यानि अधिक बिजली खर्च नहीं करता। एक अकेला यह पंखा 15 फर्राटा पंखों की बराबरी करता है।

अब आपको बताते हैं कि यह लगा कहां पर है। आपने राजस्थान की राजधानी जयपुर का नाम तो सुना होगा। बस यह जयपुर में ही लगा हुआ है। लेकिन इस पंखे को देखने के लिए आपको किसी म्यूजियम या अजायब घर में जाने की जरूरत नहीं है।


आप इस पंखे को जयपुर जंक्शन पर बाहर बने वेटिंग हॉल में बड़ी आसानी से न केवल देख सकते हैं बल्कि इसके नीचे बैठकर ताजी हवा का लुत्फ भी ले सकते हैं।

जंक्शन के विद्युत सेल के अधिकारियों ने बताया कि यह पंखा हाल ही जनवरी 2018 में ही लगाया गया है। ताकि यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करते समय ताजी हवा मिल सके। क्योंकि यहां छोटे पंखे कारगर नहीं हैं। विद्युत सेल के अधिकारियों से जब वजन पूछा तो वे ठीक से नहीं बता पाए, लेकिन उनका दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा पंखा है। इस बात से आप सहमत हों या न हों लेकिन यह तो मान ही लेंगे कि यह भारत का सबसे बड़ा पंखा है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी  लगी तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य नॉलेज बेस्ड जानकारियों के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad