Wrangling between BJP mahila morcha alwar's adhyaksha and bhiwadi mandal adhyaksha | भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष में तकरार - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 28, 2018

Wrangling between BJP mahila morcha alwar's adhyaksha and bhiwadi mandal adhyaksha | भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष में तकरार

Wrangling between BJP mahila morcha alwar's adhyaksha and bhiwadi mandal adhyaksha.

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष में तकरार

alwar-news-hindi
whats app between BJP leaders

न्यूज सपाटा
अलवर। चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होती जा रही है। इसी बीच राजनीतिक दलों की खटपट भी सामने आ रही है। ताजा मामला अलवर से जुड़ा है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा यादव और भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष कंचन तिवारी के बीच मीडिया में समाचार जारी करने को लेकर तकरार हो गई। यह तकरार इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे को लिमिट बताने तक पहुंच गई।

Wrangling between BJP mahila morcha alwar's adhyaksha and bhiwadi mandal adhyaksha.
whats app between BJP leaders

दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रविवार को भाजपा के सभी अग्रिम संगठनों और महिला मोर्चा की ओर से भी सुना व देखा गया। भिवाड़ी में मोर्चा की महामंत्री ललिता यादव के निवास पर मोर्चा की सदस्यों ने यह कार्यक्रम सुना और बाद में इसका प्रेस नोट बनाकर विभिन्न माध्यमों से मीडिय़ा में जारी किया गया। अगले दिन यह प्रकाशित हो गया, जिसमें जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के नाम थे।

Wrangling between BJP mahila morcha alwar's adhyaksha and bhiwadi mandal adhyaksha.
whats app between BJP leaders

इसी बात को लेकर महिला मोर्चा मंडल भिवाड़ी के नाम से बनाए गए वाट्सएप गु्रप पर मंडल अध्यक्ष कंचन तिवारी और जिलाध्यक्ष पूजा यादव के बीच तकरार शुरू हो गई। मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पूजा यादव के लिए मैसेज डाला कि आप जिले की न्यूज दें, भिवाड़ी की न्यूज उन्हें देने दें। यह उनका काम है। इस पर जिलाध्यक्ष ने रिप्लाई किया कि गु्रप में इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। इसका जवाब वे उन्हें पर्सनल वाटसएप नंबर पर दे देंगी, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा और बात एक दूसरे को लिमिट बताने तक पहुंच गई।

Wrangling between BJP mahila morcha alwar's adhyaksha and bhiwadi mandal adhyaksha.
whats app between BJP leaders

इस बारे में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने ऐसा कुछ होने से स्पष्ट मना कर दिया। लेकिन जब हिन्दुस्थान समाचार ने उन्हें बताया कि वाट्सएप के स्क्रीन शॉट हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। ये बहुत बड़ी न्यूज नहीं है। इस बारे में जब मंडल अध्यक्ष कंचन तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह सामान्य बात है। मैडम से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी। इसलिए गु्रप में मैसेज कर के बात की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad