अलवर | बाबा खेत पर गए थे। उनके साथ घर की बड़ी बहू भी गई थी। पीछे घर पर रह गई ननद। जब दोनों खेत से काम कर के लौटे तो घर का हाल देखकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
मामला राजस्थान के अलवर शहर के समीप स्थित स्थान बख्तल की चौकी का है। बात नौ अक्टूबर की है। यहां रहने वाले एक परिवार के मुखिया और उनकी पुत्रवधु दोनों सुबह काम करने के लिए पास ही स्थित खेत पर गए हुए थे। पीछे से घर पर वे अपनी पुत्री को छोड़ गए। जब वे घर वापिस आए तो पुत्री का हाल देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीडि़ता की भाभी ने एमआईए थाने में मामला दर्ज कराया है कि नौ अक्टूबर को वह और उनका ससुर खेत पर काम के लिए गए थे। पीछे से उनकी ननद घर पर अकेली थी। उसे अकेली देख वहीं के गोपी पंडित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वे लौटे तो ननद ने घटना का जिक्र किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment