यह कुछ उपाय करने से रह सकते हैं आप एकदम स्वस्थ
दोस्तों आप जानते हैं कि आजकल अनेक बीमारियां बिना बात ही लग रही हैं। लेकिन हर बीमारी का कोई न कोई कारण होता है। और अधिकांश बीमारियों का कारण होता है हमारा पेट। पेट में यदि कब्ज है तो आप स्वस्थ रह ही नहीं सकते। इसलिए कब्ज का इलाज करना जरूरी है। तो आइये आज हम आपको कब्ज दूर करने के लिए कुछ आसान नुस्खे बताते हैं।
आंवला बहुत उपयोगी
कब्ज रहने से पेट फूला फूला रहता है और कई बार तेज दर्द भी होता है। गैस का दर्द दूर करने के लिए आंवले का एक चम्मच चूर्ण सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ लें। इससे कब्ज का जड़ से खात्मा होकर राहत मिलेगी।पूरा सीजन पिएं संतरे का जूस
सर्दियों में संतरा खूब आता है। यदि आप संतरे का जूस रोजाना पीते हैं तो आपका पेट एकदम साफ रहता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा आप भोजन के बाद दो संतरे सीजन में रोजाना खाएं। यह आपके पेट के लिए रामबाण उपाय होगा।सुबह पिएं गुनगुना पानी
सुबह बिस्तर से उठते ही सबसे पहले किचन में जाएं और पानी गुनगुना करें। इसे मुंह धोने से पहले ही पिएं। एक साथ दो गिलास पी सकें तो अच्छा रहेगा क्योंकि इससे पेट तेजी से साफ होगा और पेशाब भी खुलकर आएगा। इससे रातभर का जमा टॉक्सिन निकल जाता है और कब्ज आदि दूर होकर आपको हल्का फुल्का महसूस होता है। यह उपाय नियमित करना होगा।त्रिफला का सेवन करें
इसके अलावा आप रात को सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला के चूर्ण की फंकी लें। यह गुनगुने पानी से लेनी है। चूर्ण की फंकी लेने के बाद एक गिलास पानी पूरा पिएं और रातभर कुछ नहीं पीना है। इसका असर तेजी से होता है और आपको बहुत राहत मिलेगी।दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment