इस तेल में छिपा है सुन्दरता का खजाना बस ऐसे करें इस्तेमाल
दोस्तों आजकल सौन्दर्य का बड़ा बोलबाला है। लड़का हो या लड़की दोनों ही सुन्दर दिखना चाहते हैं। इसके लिए एक से बढ़कर एक उपाय भी करते हैं और आजकल सर्जरी तक कराई जाने लगी है। लेकिन कुछ उपाय ऐसे हैं यदि उन्हें अपनाया जाए तो सुन्दरता आसानी से प्राप्त की जा सकती है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अकेले नारीयल तेल में ही सुन्दरता का खजाना छिपा हुआ है। बस इसका उपयोग करने का सही तरीका आना चाहिए।
होठों को बनाएं कोमल और गुलाबी
कुछ लोगों के होठ कठोर खुरदरे और काले पड़ जाते हैं। इन्हें नारीयल के तेल से सुन्दर बनाया जा सकता है। बस आपको सुबह शाम हल्के हाथों से नारीयल तेल की मालिश अपने होठों पर करनी होगी। सर्दियों में इसका विशेष ध्यान रखें। नवरात्र में कुछ लोग निर्जल व्रत करते हैं। डीहाईड्रेशन के कारण उनके होठों पर पपड़ी पड़ जाती है। लेकिन यदि सुबह शाम नारीयल तेल होठों पर लगाएं तो होठ कोमल बने रहेंगे।फटी एडिय़ों का इलाज
सर्दियों में बिवाई फटने की समस्या बढ़ जाती है। हाथों की अंगुलियों के पोरवे भी फटने से खुरदरे हो जाते हैं।इसके लिए रात को सोने से पहले साधारण वैसलीन में आप नारीयल मिलाएं और इसे बिवाइयों पर लगाएं। रातभर लगा रहने दें। सुबह गुनगुने पानी से पैरों को अच्छी तरह धो लें। नियमित ऐसा करें। आपकी फटी बिवाइयां सही हो जाएंगी।
काली कोहनी को करे गोरा
नहाते वक्त कोहनी या घुटनों के पीछे मैल जमा रह जाता है। इससे ये स्थान काले पड़ जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच नारीयल के तेल में नींबू का रस मिलाकर इसे कोहनी या घुटनों के पीछे लगाएं। इससे कालापन समाप्त होने लगेगा। नियमित त्वचा पर भी नारीयल तेल की मालिश करने से त्वचा नर्म मुलायम ओर चमकदार बनती है।दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment