अंगूर का रस पीने के अनमोल फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 2, 2017

अंगूर का रस पीने के अनमोल फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप


अंगूर का रस पीने के अनमोल फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप


दोस्तों फल मंडी में अंगूर आसानी से मिल जाते हैं। काले और हरे दो तरह के अंगूर होते हैं। अक्सर हरे अंगूर खाए जाते हैं और यह स्वाद में भी बहुत अच्छे लगते हैं। लेकिन अंगूर कई बीमारियों का घरेलू उपचार भी करते हैं। आयुर्वेद में ऐसा जिक्र आता है कि अंगूर कई रोगों में रामबाण इलाज साबित होते हैं। खासकर स्किन संबंधित बीमारियों में अंगूर काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम आपको अंगूर के ऐसे ही फायदों के बारे में बताएंगे।


अंगूर का रस दूर करता है माइग्रेन

माइग्रेन की समस्या जिन्हें होती है उनसे पूछिये कि किस तरह उनकी जिंदगी नर्क के समान हो जाती है। अंगूर इस बीमारी में काफी फायदा देता है। पके हुए अंगूर का रस नियमित रूप से पीने पर माइग्रेन की समस्या धीरे धीरे समाप्त होने लगती है। आपको प्रतिदिन सुबह बिना पानी मिलाए एक गिलास अंगूर का रस पीना होगा। माइग्रेन के रोगी को भरपूर नींद भी लेनी चाहिए। अंगूर का रस पाचन शक्ति भी मजबूत करता है। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

शारीरिक थकान को करता है दूर

कुछ लोगों को थोड़ा सा काम करते ही शारीरिक थकान होने लगती है। शरीर में आयरन और मिनरल्स की कमी के कारण होता है। प्रतिदिन अंगूर का रस पीने से यह कमी दूर होकर शारीरिक थकान दूर होती है।

एनीमिया में रामबाण उपचार

कुछ महिलाओं में एनीमिया की समस्या पाई जाती है। इससे उनमें खून की कमी आ जाती है। अगर इस तरह की महिलाओं को अंगूर का जूस नियमित रूप से पीने को दिया जाए तो रक्त की कमी दूर होती है और आयरन की शरीर में आपूर्ति होने से एनिमिया दूर हो जाता है। अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से आयरन और खून की कमी बड़ी तेजी से दूर होती है।

त्वचा को बनाए चमकीला

कुछ लोगों की त्वचा में चमक नहीं होती। उन्हें बार बार मेकअप करना पड़ता है। इससे चेहरा और खराब हो जाता है। अगर अंगूर का सेवन सीजन में प्रतिदिन किया जाए तो त्वचा में निखार आता है। अंगूर में बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट तत्व और एंटी इनफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे आपकी त्वचा की रंगत ही बदल जाती है।

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad