जानिये किस समय कराएं मोतियाबिंद का ऑपरेशन
दोस्तों आंखें हैं तो जहान की खूबसूरती है। आंखों के बिना कुछ भी नहीं। लेकिन क्या आपको पता है कि आंखों को ठीक रखना उतना ही जरूरी है जितना कि भोजन करना या पानी पीना। आजकल आंखों में अनेक रोग होते हैं। मोतियाबिंद सामान्य समस्या है जो आजकल सभी को लगभग हो ही जाती है। लेकिन लोग इंतजार करते हैं कि कब सर्दियां आएं और कब आंखों का इलाज कराया जाए। क्या आप जानते हैं कि आंखों का इलाज कराने के लिए सर्दियों का इंतजार क्यों किया जाता है। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि आंखों का इलाज कराने के लिए सर्दियों का इंतजार क्यों किया जाता है।
मेडिकल साइंस क्या कहती है
मोतियाङ्क्षबद या आंखों संबंधित अन्य ऑपरेशन के बारे में अवधारणा है कि यह ऑपरेशन सर्दियों में कराए जाने चाहिए। लेकिन मेडिकल साइंस अब इस मिथक को गलत ठहराने लगी है। इसका कारण है कि आजकल मेडिकल साइंस इतनी उन्नति कर चुकी है कि अब ऑपरेशन कभी भी कराए जा सकते हैं। सर्दियों का इंतजार करने की जरूरत नहीं।
बरसात में क्यों नहीं
बरसात में अक्सर कई प्रकार के कीड़े मकौडे हो जाते हैं। इसके अलावा सीलन भी बनी रहती है। ऐसे में इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है। इसलिए बरसात की ऋतु में आंखों के या अन्य ऑपरेशन करने से परहेज किया जाता है।
कैसे टूटा मिथक
गर्मियों में आंखों का ऑपरेशन नहीं कराने के पीछे यह तर्क दिया जाता रहा है कि गर्मियों में पसीना आता है। ऑपरेशन के बाद आंखों पर जो टांके लगते हैं उन में यदि पसीना चला जाए तो इन्फेक्शन हो जाता है। इसलिए लोग सर्दियों में यह ऑपरेशन कराना चाहते हैं। लेकिन अब मेडिकल साइंस इतनी उन्नति कर चुकी है कि न तो टांके आते हैं न ही पसीना आता है। इसलिए अब किसी भी मौसम में आंखों का ऑपरेशन करवाया जा सकता है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर पसंद आई तो दोस्तों को शेयर करें और लाइक करें। ऐसी ही उपयोगी जानकारी पाने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment