केबीनेट मंत्री जसवंत यादव ने क्यों बंधवाई इस शख्स से राखी - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 14, 2017

केबीनेट मंत्री जसवंत यादव ने क्यों बंधवाई इस शख्स से राखी

केबीनेट मंत्री जसवंत यादव ने क्यों बंधवाई इस शख्स से राखी

 

राजस्थान सरकार में श्रम व नियोजन मंत्री लगातार चर्चा में रहते हैं। उनके किए काम जनता याद रखती है और उनके बारे में चर्चा करते नहीं थकती। क्योंकि अनेक लोगों को रोजगार देने से लेकर जनता के सुख दुख में भागीदार होना ही उन्हें सबसे अलग पहचान देता है। हाल ही वे फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार चर्चा का कारण कुछ अलग है। तो आइये जानते हैं आखिर क्या है वह कारण।

कल रात डॉ जसवंद यादव बहरोड़ पहुंचे। वहां अनेक कार्यकर्ता उनके स्वागत को आतुर थे। लेकिन एक शख्स ऐसा था जो सुबह से रात तक उनका इंतजार करता रहा। रात को करीब साढ़े आठ बजे जब जसवंत यादव बहरोड़ पहुंचे तो बाहर उनकी निगाह इस शख्स पर पड़ी। देखते ही मंत्री महोदय ने उन्हें गले लगा लिया और अंदर ले गए। अंदर जाकर इस शख्स ने मंत्री महोदय को राखी बांधी और मंत्री महोदय ने उन्हें इनाम दिया। 

यह शख्स प्रतिवर्ष मंत्री महोदय को रक्षासूत्र बांधता आ रहा है। इस बार भी वह रक्षासूत्र बांधना नहीं भूला।
लेकिन जब हमने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की तो पता चला कि यह शख्स बहरोड़ का रहने वाला है और एक बेहद गरीब परिवार  से ताल्लुक रखता है। जो कि मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता है। लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति मंत्री महोदय को हर साल इसी तरह रक्षासूत्र बांधता है। मंत्री महोदय इसे न केवल इनाम देते हैं बल्कि मिठाई खिलाकर इसे प्रसन्न भी कर देते हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अगर आपको पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad