ये लक्षण दिखें तो महंगी पड़ सकती है लापरवाही - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 23, 2017

ये लक्षण दिखें तो महंगी पड़ सकती है लापरवाही

ये लक्षण दिखें तो महंगी पड़ सकती है लापरवाही

दोस्तों हमारे शरीर में कई बार कई बीमारियां हो जाती हैं। इसके लक्षण भी झलकते हैं। लेकिन यदि हमें इन लक्षणों की समझ नहीं हैे तो हम बीमारी का शिकार हो जाते हैं और परेशानी में पड़ जाते हैं। ऐसी ही बीमारी है किडऩी खराब होना। शरीर में इसके लक्षण झलकते हैं। लेकिन हम उन्हें पहचान नहीं पाते। आज हम आपको ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे जिससे आप तय कर सकेंगें कि आपको अपनी किडऩी की जांच करानी चाहिए।



चेहरे पर रेशे होना

किडऩी शरीर में कई चीजों को फिल्टर करती है। इसके खराब होने से शरीर में अवांछित तत्वों का जमावड़ा हो जाता है जिससे रक्त में विकार आ जाते हैं और हमारे चेहरे पर रेशे हो जाते हैं। ऐसा होने पर आपको किडऩी की जांच करा लेनी चाहिए।

पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द

कई बार हमें पीठ के ऊपर के हिस्से में दर्द होता है। हम पेन किलर लेकर तुरंत राहत तो ेपा लेते हैं लेकिन यह नहीं जान पाते कि कहीं यह संकेत किडऩी में खराबी तो नहीं बता रहा। यदि आपको ऐसा हो रहा है तो आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।



भूलना या फोकस नहीं कर पाना

अक्सर हम चीजों को भूलने लगते हैं। या फिर किसी काम पर या चीज पर फोकस नहीं कर पाते। हम सोचते हैं कि यह कामकाज की अधिकता के कारण या अति व्यस्तता के कारण हो रहा है। लेकिन यह आपकी किडऩी की खराबी की ओर से भी संकेत करता है। ऐसा होने पर आपको तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए।

सांस फूलने की समस्या

कुछ लोगों को सांस फूलने की समस्या होती है। बुजुर्गों में यह समस्या आम हो सकती है लेकिन यदि कम अवस्था वालों को ऐसा होता है तो उन्हें चिकित्सक को दिखाना चाहिए। यह आपकी किडऩी में खराबी का संकेत है। क्योंकि किडऩी में खराबी के कारण फेफड़ों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति सही नहीं हो पाती। अगर आपमें भी यह लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

बिना मौसम की ठंड

सर्दियों में ठंड लगना आम बात है। लेकिन यदि आपको गर्मी में या अन्य मौसम में सर्दी जैसी ठंड लगती है तो आपकी किडऩी में समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको किडऩी की जांच करानी चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।


पेशाब में झाग आना

कुछ लोगों को पेशाब में झाग आते हैं। या फिर अचानक पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है या फिर घट जाती है। कई बार अचानक बार बार मूत्र त्याग की इच्छा होती है। ये सभी लक्षण अगर आपको दिखाई दें तो आप सीधे डॉक्टर की सलाह लें ओर किडऩी की जांच कराएं।

सोजन आना

जब आपके चेहरे पर या एडी में या फिर हाथों में या पैरों में अचानक सोजन आने लगे तो इसे इगनोर नहीं करें। यह आपकी किडऩी में खराबी का लक्षण हो सकता है। इस तरह के लक्षण दिखाई देने पर इसे हलके में नहीं लें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

सांसों में बदबू

कई बार सांसों में बदबू, थकान आना और खून की कमी हो जाती है। ये तीनों ही लक्षण ऐसे हैं जो आपकी किडऩी में खराबी की ओर संकेत करते हैं। यदि ये लक्षण आपको दिखाई दें तो आप लापरवाही नहीं बरतें और तुरंत डाक्टर की सलाह लें।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। पसंद आई तो शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad