आंगनबाड़ी कर्मियों ने ठोकी ताल एक सितम्बर से हड़ताल पर
अलवर में अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को कम्पनी बाग स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की करीब पांच सौ से भी अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
सगठन की जिलाध्यक्ष लतेश शर्मा ने बताया कि बैठक में पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी भी मौजूद थी। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि एक सितम्बर को से जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं ग्राम साथिनों द्वारा पूर्ण रूप से पूरे जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अनिशिचतकालीन तालाबन्दी की जाएगी।
इसके अलावा जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार की वाद खिलाफी के विरोध अनिशिचत कालीन प्रदर्शन किया जाएगा। नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी ने बताया कि भाजपा ने विधानसभा चुनावी घोषणा-पत्र "सुराज संकल्प-भाजपा विकल्प 2013 में आंगनबाड़ी महिला कार्मिकों को नियमित राज्य कर्मचारी बनाने, मानदेय बेहतर करने सहित वार्षिक एक मुश्त राशि (वजीफा) देने की बात कही थी, लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा एवं राज्य की सरकार दोनों ही वादों को भूल गई है। बल्कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा इनको दी जाने वाली सुविधाओं को रोक दिया गया है।
राज्य की तीन लाख आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने में देरी कर महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं का भारी आर्थिक शोषण कर रही है। जिसके विरुद्ध मिलकर संघर्ष करेंगे। बैठक में शर्मिला जैन, रेखा गोयल, कंचन देवी, मैना देवी, शान्ति देवी, अंजली गर्ग, निधि शर्मा, उषा शर्मा, सरोज सैनी, मन्जू देवी, लक्ष्मी देवी, सत्यवती, मंगा देवी, लक्ष्मी पारिक, प्रेमलता, कलावती, कुसुम सैन, निर्मला, पूजा, अनिता, कृष्णा, जानवी, संतोष गुप्ता, रेखा सैन, सहित सैकड़ों महिला कर्मचारी उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment