फल खाने का यह है सही समय और तरीका - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 29, 2017

फल खाने का यह है सही समय और तरीका

फल खाने का यह है सही समय और तरीका


दोस्तों फल हम सभी खाते हैं। मौसम के अनुसार तो फल आते ही हैं लेकिन आजकल बे मौसम के फलों से भी बाजार भरा पड़ा है। ऐसे में हम यह भूल गए हैं कि फल खाने का सही समय और सही तरीका क्या है। क्योंकि हम कितने भी फल खा लें लेकिन यदि तरीका और समय सही नहीं है तो फल हमें कोई लाभ नहीं पहुंचाता। तो आइये जानते हैं फल खाने का सही तरीका और समय क्या है।

क्यों खाते हैं हम फल

अलग अलग फलों में अलग विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व और विटामिन हमारे शरीर को मिलें इसी लिए हम फल खाते हैं। ताकि उनके फायदे हमें मिल सकें। लेकिन हम जब मन होता है तब फल खा लेते हैं या फिर खाने के साथ या खाने के बाद या पहले फल खाते हैं। लेकिन फल खाने का यह सही समय और तरीका नहीं है।

कैसे फल खाएं

हमें हमेशा सीजन में आने वाले फल ही खाने चाहिए। जैसे गर्मियों में तरबूज खरबूज आम आदि फल खाने चाहिए। यह केवल उदाहरण हैं। आप गर्मी या सर्दी में सीजन के अनुसार आने वाले फल खा सकते हैं। बे मौसम के फल कभी नहीं खाएं। जैसे सर्दियों में तरबूज खाना सही नहीं होता।

फल खाने का यह है सही तरीका

फल खाने का सही तरीका यही है कि आप जो फल जिस मौसम में आता है उसे उसी मौसम में खाएं। कोल्ड स्टोरेज के फलों से बचना चाहिए। कुछ फल बिना काटे खाने के होते हैं जैसे केला अमरूद सेब आदि फल बिना काटे खाने चाहिए। फलों को खाने से पहले धोना चाहिए। फलों का जूस कम से कम पिएं और फल अधिक खाएं तो सेहत के लिए अधिक अच्छा रहता है।

फल खाने का सही समय

लोग अक्सर खाने के साथ फलों का सेवन करते हैं। यह गलत तरीका है। क्योंकि खाने के तुरंत बाद या पहले या फिर खाने के साथ फल खाने पर हमारा शरीर फलों के पोषक तत्वों को अवशोषण पूर्ण रूप से नहीं कर पाता। इससे हमें फल खाने का पूरा लाभ नहीं मिलता। इसलिए भोजन के तीन घंटे पहले या बाद में फल खाने चाहिए ताकि फलों से हमें पूरा पोषण हमें मिले। खट्टे फल सुबह नहीं खाएं क्योंकि इससे एसिड बनता है। जबकि केला अंगूर सेब आदि फल सुबह खाए जा सकते हैं।

दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad