गैस और एसिडिटी की समस्या का रामबाण घरेलु उपाय - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 10, 2017

गैस और एसिडिटी की समस्या का रामबाण घरेलु उपाय

गैस और एसिडिटी की समस्या का रामबाण घरेलु उपाय

दोस्तों आजकल की लाइफ स्टाइल के हिसाब से ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे गैस नहीं बनती है या फिर पेट में एसिडिटी नहीं होती। ये दोनों ही परिस्थितियां परेशानी पैदा करती है। बहुत से लोगों को सुबह उठते ही उल्टी हो जाती है और दिन भर वे गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। इस कारण उन्हें सीने में दर्द या पेट दर्द मतली आना जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसके लिए वे हजारों रुपए दवाओं पर खर्च कर देते हैं। लेकिन एक ऐसा उपाय है जिसे करने के कुद ही दिन बाद आपको सुबह उल्टी आना या खांसी आना या फिर गैस की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकती है। आइये आपको बताते हैं वह उपाय क्या है।

क्यों होता है ऐसा

लोग सुबह उठते ही बैड टी लेते हैं। ऐसा करने से उनके पेट में एसिड बनता है और गैस की समस्या हो जाती है। क्योंकि चाय खाली पेट नुकसान करती है। कुछ लोग चाय के साथ बिस्कुट आदि भी लेते हैं फिर भी उनके साथ यह समस्या बनी रहती है।

करना क्या है

आपको सिर्फ सुबह की चाय छोडऩी है। इसके अलावा न तो कोई दवा लेनी है और न ही कुछ और शुरू करना है। मैं यहां चाय पूरी तरह छोडऩे की बात भी नहीं कर रहा हूं केवल सुबह जो चाय आप पीते हैं बस वह छोडऩी है वह भी केवल दो घंटे के लिए। आप सुबह उठें ओर गुनगुना पानी पिएं। फिर नहा धो कर खाना खा लें। इसके बाद आप चाहें तो चाय पी सकते हैं। यदि हम यह दो घंटे बिना चाय के निकालने में सफल हो गए तो यकीन मानिये कि आपको सुबह उल्टी आना एकदम बंद हो जाएगा।

कैसे कर सकते हैं यह प्रयोग

सुबह उठकर सबसे पहले रोजना के कार्यों से निवृत हो लें। इसके बाद तुरंत नहाएं और फिर ठोस नाश्ता या खाना ले सकते हैं। जब आपको पेट भर जाए तब आपको चाय पीनी है। इससे चाय छोडऩे से होने वाले क्षणिक नुकसान आपको नहीं होंगे बल्कि उससे होने वाले नुकसान में जरूर आपको फायदे मिलेंगे।

दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी। कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। पसंद आई तो लाइक और शेयर अवश्य कीजियेगा। ऐसी ही उपयोगी पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad