जैन संत तरुण सागर महाराज की पुस्तक का विमोचन करने सीकर पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 20, 2017

जैन संत तरुण सागर महाराज की पुस्तक का विमोचन करने सीकर पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

जैन संत तरुण सागर महाराज की पुस्तक का विमोचन करने सीकर पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

 


कहा मंत्रीमंडल और गुरु का कमंडल मिल जाएं तो हो सकता है सभी समस्याओं का समाधान


राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को सीकर के जैन भवन में आयोजित तरुण सागर महाराज द्वारा लिखित कड़वे प्रवचन भाग संख्या 9 पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने जैन समाज की पांच महिलाओं को अनोखा सम्मान किया। जैन समाज की इन महिलाओं ने पिछले कई सालों से अपनी सास की सेवा की थी। इसी के चलते जैन मुनि तरुण सागर महाराज द्वारा समाज की इन पांच महिलाओं के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची।



 सीकर आगमन पर हेलीपैड पर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा, संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने उनका स्वागत किया।  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कड़वे प्रवचन कार्यक्रम में शिरकत की और महाराज द्वारा लिखित कड़वे प्रवचन भाग संख्या 9 का विधिवत् रुप से विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि गुरु भगवान और आमजन के बीच में सेतु का कार्य करते हैं।




गुरु ही आज के समय में समाज को सही दिशा देने का काम कर सकते हैं। वहीं जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा की गुरु का कमंडल और सरकार का मंत्रिमंडल अगर साथ मिल जाएं तो देश की हर समस्या का समाधान हो सकता है। समारोह के बाद मुख्यमंत्री राजे उदयपुर के लीये रवाना हो गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad