खेत में आ गए अचानक डाकू.....क्यों दौड़ी घाटी की और दो महिलाएं.... - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 23, 2017

खेत में आ गए अचानक डाकू.....क्यों दौड़ी घाटी की और दो महिलाएं....

खेत में आ गए अचानक डाकू.....क्यों दौड़ी घाटी की और दो महिलाएं...



करौली जिले में डकैतों ने पुलिस की मुखबिरी करने के संदेह की आड़ में समीपवर्ती चिरमिल गांव में दो सगे भाइयों को बंदूक की बट व पत्थरों से  इतनी बुरी तरह पीटा कि वह लहुलुहान हो गया। घायल दोनों भाइयों को बुधवार सुबह करौली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। हालांकि बाद में तीन थानों की पुलिस ने एक साथ डकैतों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन पुलिस को डकैत नहीं मिले।
पुलिस के अनुसार करणपुर थाना क्षेत्र के चिरमिल गांव के रामप्रसाद माली, सुआलाल माली पुत्र रामदयाल माली अपने खेत में काम कर रहे थे। दोनों की पत्नियां भी उनके साथ ही थी। यह रात का वक्त था। इसी
दौरान हथियारों से लैस पांच डकैत वहां आ धमके और दोनों भाइयों से कहा कि वे उन्हें घाटी के ऊपर छोड़कर आएं। दोनों भाई डर के कारण उनके साथ चल दिए। वहां पहुंचकर डकैतों ने उनसे पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक डकैत के बारे में पूछताछ की ओर संदेह जताया कि ये लोग पुलिस की मुखबिरी करते हैं। इतना कहते ही उनकी पिटाई शुरू कर दी। पैरों को पत्थरों से कुचल दिया। जिससे दोनों के पैर
जख्मी हो गए। बाद में डकैत दोनों भाइयों को छोड़ कर चल गए। पुलिस उपअधीक्षक हनुमान सिंह कविया ने बताया कि करणपुर, मण्डरायल, कैलादेवी की पुलिस डकैतों की तलाश में जुट गई है।

पत्नियां बदहवास दौड़ी
काफी देर तक दोनों भाई जब वापस खेत पर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी घाटी पर पहुंची। जहां दोनों दर्द से कराहते मिले। इसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को घर लेकर आए। रात को कोई साधन नहीं मिलने के कारण वे गांव में ही पड़े दर्द से कराहते रहे। ग्रामीणों ने उन्हें सुबह साधन मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad