BPSC TRE Phase 2.0, Important Things Regarding Exam, OMR & final Selection To Every Candidate - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

BPSC TRE Phase 2.0, Important Things Regarding Exam, OMR & final Selection To Every Candidate

B.P.S.C. TRE Phase 2.0, Important Things Regarding Exam, O.M.R. & final Selection To Every Candidate. 

BPSC TRE Phase 2.0, Important Things Regarding Exam, OMR & final Selection To Every Candidate

BPSC TRE Phase 2.0 Exam Dates घोषित कर दी गई हैं। इसके लिए परीक्षाएं 7 दिसम्बर से शुरू होकर 16 दिसम्बर तक चलेंगी। 

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक बहाली के दूसरे चरण या फेज टू के लिए परीक्षा की तिथियां 7, 8, 9, 10, 14, 15 और 16 दिसम्बर तय की हैं। लेकिन एग्जाम पैटर्न और ओएमआर शीट में बदलाव भी किए हैं। अब पेपर केवल एक ही पारी में दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक होगा। ओएमआर शीट संबंधित नई गाइडलाइन हम यहां आपको विस्तृत रूप से बता रहे हैं।

BPSC Official Guideline For TRE Phase 2.0 Exam & OMR Sheet

BPSC TRE Phase 2.0, Important Things Regarding Exam, OMR & final Selection To Every Candidate.

 

- इस बार BPSC TRE Phase 2 ओएमआर शीट में चार की जगह पांच गोले होंगे। ए, बी, सी, डी और ई। ई का मतलब होगा आपको इस सवाल का जवाब नहीं देना है। इसलिए गोले सोच समझ कर काले करें। एक बार की गलती पूरी जिंदगी पर भारी पड सकती है।


- इस बार ओएमआर शीट पर रोलनंबर लिखने के लिए (अंकों में) जगह नहीं मिलेगी। इस कॉलम में भी केवल गोले ही भरने होंगे।


- इस बार ओएमआर शीट में विषय भरने की जगह भी नहीं होगी। इसके स्थान पर भी गोले ही भरने होंगे। सबजेक्ट कॉम्बिनेशन वही होंगे, जो आपने एप्लीकेशन फार्म में भरे हैं।


- ओएमआर शीट पर फ्लूड या इरेजर का इस्तेमाल नहीं करना है। ऐसा करने पर ओएमआर की जांच नहीं की जाएगी। कंप्यूटर इसे रद्द कर देगा। आप चयन की दौड से बाहर हो सकते हैं।


- ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र की सिरीज पिं्रट होगी। इसमें छेडछाड करने पर आपकी ओएमआर नहीं जांची जाएगी। आप अंतिम चयन की दौड से बाहर हो सकते हैं। इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं करना है।


-आवेदन 25 नवम्बर तक आवश्यक रूप से भर दें। सलेक्शन की पहली सीढी यही है। इस पर चढना बहुत जरूरी है।

BPSC TRE Phase 2.0, Important Things Regarding Exam, OMR & final Selection To Every Candidate


BPSC TRE Phase 2.0 Exam Guideline


- BPSC TRE Phase 2.0 Exam 2023 के लिए प्रश्नपत्र 150 अंकों का होगा। जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। 


-भाग 1 भाषा (अर्हता) का होगा, जो कि 30 अंकों का होगा। इसमें 22 अंक हिंदी के और 8 अंक अंग्रेजी के होंगे। यह केवल क्वालिफाइंग श्रेणी का होगा। यानि इसे पास करना जरूरी है, लेकिन अंक मैरिट में या अंतिम चयन में नहीं जुडेंगे। (केवल विशेष परिस्थितियों में ही इसके अंक देखे जाएंगे। वह परिस्थितियां क्या होंगी, यह आपको इसी वीडियो में आगे बताया जाएगा। )


- भाग 2 कुल 120 अंकों का होगा। इसमें 40 अंक सामान्य अध्ययन और 80 अंक आपके विषय संबंधित होंगे।


- दो भागों में टाइ होने पर तीसरे भाग के अंक देखे जाएंगे। अंतिम चयन के लिए मैरिट तीसरे भाग पर ही आधारित होगी। (दो भागों से मतलब सामान्य अध्ययन (40 अंक) और विषय (80 अंक) को माना गया है)


-यदि तीसरा भाग शामिल करने के बाद भी टाइ होता है तो क्वालिफाइंग मार्क्स देखे जाएंगे। यानि जिसके प्रथम भाग में क्वालिफाइ अंक अधिक होंगे उसका चयन अंतिम होगा।

BPSC Official Website For TRE Phase 2.0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad