How to drink tea | very few people know how to drink tea | चाय कैसे पिएं | बहुत कम लोग जानते हैं चाय कैसे पीनी चाहिए - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 8, 2020

How to drink tea | very few people know how to drink tea | चाय कैसे पिएं | बहुत कम लोग जानते हैं चाय कैसे पीनी चाहिए

How to drink tea | very few people know how to drink tea | चाय कैसे पिएं | बहुत कम लोग जानते हैं चाय कैसे पीनी चाहिए


दोस्तों आज की पोस्ट का विषय आपको अजीब लग सकता है। कुछ लोग इस पर हंस भी सकते हैं, लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि जो भी आज लिखने जा रहा हूं इस पर शोध बहुत हुए होंगे लेकिन यह बात आपको किसी ने नहीं बताई होगी। क्योंकि जो बात आज जो मैं आपको बताने जा रहा हूं वह किसी शोध का नहीं, अनुभव का विषय है। 


 

यह बात चाय पीने को लेकर है। अगर मैं पूछूं कि कतने लोग चाय पीना जानते हैं आप सभी हंसेंगे और कहेंगे कि यह कौन सा मुश्किल काम है। लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि आप में से अधिकांश लोग यह नहीं जानते होंगे या हो सकता है आप सभी यह नहीं जानते हों। क्योंकि वाकई आज की पोस्ट Right way to take tea चाय पीने के तरीके को लेकर ही है।

चाय कि अनेक किस्से हैं।  

Where did tea first come from? चाय सबसे पहले कहां से आई। 

Where are tea gardens? चाय के बागान कहां होते हैं। 

Most expensive tea? सबसे महंगी चाय कौनसी है। 

Benefits of Tea | चाय पीने के फायदे क्या हैं 

Disadvantage of Tea | चाय पीने के नुकसान क्या हैं।

इन सभी विषयों पर बहुत लिखा जा चुका है और आज भी लिखा जा रहा है। लेकिन चाय कैसे पिएं यह आपको बहुत कम, या हो सकता है कहीं लिखा हुआ नहीं मिलें। इस पोस्ट को पढने के बाद अपने अनुभव आप कमेंट बाॅक्स में जरूर शेयर करें, यह आपसे मेरी गुजारिश महज है। तो आइये जानते हैं चाय कैसे पीनी चाहिए इसके बारे में जानते हैं।

How to drink tea | चाय कैसे पिएं


 


चाय का प्याला जब आपके सामने होता है तो उसमें से खुश्बू आती है। अधिकांश लोग इसका मजा भी लेते हैं। खासकर सर्दियों में यह सुगन्ध चाय के शौकीनों को आकर्षित करती ही है। चाय पीते समय हमें यह पता नहीं चलता कि हमने चाय कब पी ली। 

गर्मियों में चाय पीने के बाद कुछ गर्मी महसूस होती है। सर्दियों में भी ऐसा होता है। यहीं से चाय पीने का तरीका सामने आता है। अब यह आपके अनुभव पर है कि आप इससे कैसे सीखते हैं कि चाय कैसे पी जानी चाहिए चाय पीने का सही तरीका क्या है।

मैं अपना अनुभव आपसे शेयर करूं तो यही कहूंगा कि जब आप चाय पीते हैं तो एक एक घूंट पीते हैं। जब आप पहला घूंट चाय का लें तो उसे धीरे-धीरे हलक में उतारें या एक साथ हलक से उतार लें। यह सीधा हलक से होते हुए आपके पेट तक जाता है और आपको कुछ गर्मी या ताजगी का अहसास कराता है। 

अगला घूंट भी हम ऐसे ही लेते हैं। लेकिन एक बात यहां आपको याद रखनी है कि जब तक पहले घूंट की गर्मी आपको अपने अंदर महसूस हो तब तक दूसरा घूंट नहीं लें। इस अहसास को कुछ हल्का पडने दें तब दूसरा घूंट लें। यह क्रम लगातार चलता रहे और जब कप खाली होगा तब आपको महसूस होगा कि चाय वाकई मजेदार थी।

 इस तरह आप चाय का सेवन करेंगे तो चाय से होने वाले नुकसान आपको नहीं होंगे। देर तक आप चाय का मजा ले सकेंगे। जल्दबाजी में पी गई चाय आपको नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि सह सीधे शरीर को उष्मा प्रदान करती है। इसलिए चाय बडे आराम से और धीरे-धीरे पीनी चाहिए। 

लेख पढने के बाद जब आप इस पर अमल करने की कोशिश करेंगे तब आपको अपना खुद का अलग अनुभव हो सकता है या जो हमने बताया है वह अनुभव भी हो सकता है। जो भी अनुभव आप को हो उसे आप यहां कमेंट बाॅक्स में शेयर जरूर करें।

2 comments:

Post Bottom Ad