Educational psychology | pedagogy | ctet solved paper | reet solved paper | uptet solved paper | htet previous year solved paper pdf | cgtet solved paper pdf download| mp tet solved paper| शिक्षा मनोविज्ञान और बाल विकास महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | साल्व्ड पेपर्स |
नमस्कार दोस्तो, मेरे ब्लाॅग न्यूजसपाटा पर आपका स्वागत है। उम्मीद है आपकी पढाई अच्छी चल रही होगी। आने वाला समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आगामी दिनों में सीटेट, रीट, आरटेट, एचटेट, एमपीटेट, यूपीटेट, सीजीटेट, बिहारटेट सहित अनेक शिक्षक भर्ती परीक्षाएं होने वाली हैं। शिक्षा मनोविज्ञान, पेडाॅगाॅजी, बाल मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र के प्रश्नों के बिना ये परीक्षाएं पास करना संभव नहीं है।मित्रों आज की हमारी पोस्ट बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से संबंधित उन प्रश्नों पर आधारित है, जो उपरलिखित विभिन्न परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं। इसलिए यह आगामी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आप हमारी पोस्ट का नियमित अध्ययन करें तो आपको किसी पुस्तक की जरूरत नहीं होगी। बस आपको नियमित इसका अध्ययन करना होगा। हम इसे समय समय पर अपडेट करते रहते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं सहित। सादर प्रस्तुत।
CTET बुक्स ले लिए इस लिंक पर क्लिक करे
अन्य लेसन पढने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
BSTC की बुक्स ले लिए इस लिंक पर क्लिक करें
नेट प्रथम पेपर के लिए इस लिंक पर क्लिक करे |
1 प्रगतिशील शिक्षा के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन जॉन ड्यूवी के अनुसार समुचित है।
विद्यार्थियों को स्वयं ही सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में सक्षम होना चाहिए।
2 छात्र का वह सोपान जो कि सर्वाधिक संवेगों से घिरा रहता है।
किशोरावस्था
3 बालक के विकास में ज्यादा महत्वपूर्ण क्या है।
वंशानुक्रम और वातावरण दोनों
4 मनोविज्ञान में सामाजिक विकास से क्या अभिप्राय है।
दूसरों के साथ अच्छे संबंधों का विकास।
5 विकास की दृष्टि से सही क्रम है।
आत्मीकरण, समायोजन, अनुकूलन
6 बालकों में संज्ञान विकास की भिन्नता होती है, क्योंकि ।
उनमें अंतरंग योग्यताएं भिन्न-भिन्न होती हैं।
7 पियाजे के संज्ञानात्मक विकास चरणों में से कौन एक सही नहीं है।
पूर्वज्ञान
8 बालक में तर्क की क्षमता विकसित करने के लिए आप क्या करेंगे ।
संदर्भ बदलते हुए प्रश्न पूछेंगे।
9 मैडम मोन्टेसरी ने अधिगम परिवेश में सर्वाधिक बल किस पर दिया है ।
ज्ञानेन्द्रियों के उपयोग पर
10 मानव बुद्धि एवं विकास की समझ शिक्षक को ...............................के योग्य बनाती है।
विविध शिक्षार्थियों के शिक्षण के बारे में स्पष्टता
11 निम्नलिखित में से कौन सा सत्य है ।
खेलना संज्ञान और सामाजिक दक्षता के लिए सार्थक है।
12 चैदह (14) वर्षीय देविका अपने आप में पृथक, स्वनियंत्रित व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रही है, वह विकसित कर रही है।
स्वायत्तता
13 समाजीकरण है।
समाज के मानदण्डों के साथ अनुकूलन
14 शिक्षा के सन्दर्भ में, समाजीकरण से तात्पर्य है।
सामाजिक वातावरण में अनुकूल और समायोजन
15 राज्य स्तर की एकल-गायन प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तैयार करते समय एक विद्यालय लड़कियों को वरीयता देता है, यह दर्शाता है।
लैंगिक पूर्वाग्रह
16 बाइगोत्स्की बच्चों के सीखने में निम्नलिखित में से किस कारक की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हैं।
सामाजिक
17 विकास के किस काल को ‘अत्यधिक दबाव और तनाव का काल’ कहा गया है।
किशोरावस्था
18 इनमें से कौन सा सिद्धान्त यह मत स्पष्ट करता है बच्चे अपनी वृद्धि व विकास हेतु कठोर अध्ययन करते हैं।
मैस्लो का सिद्धान्त
19 मानव विकास के सम्बन्ध में कौन सा कथन गलत है।
यह परिपक्वता तक चलता है।
20 प्याजे के अधिगम के संज्ञानात्मक सिद्धान्त के अनुसार वह प्रक्रिया जिसके द्वारा संज्ञानात्मक संरचना को संशोधित किया जाता है, कहलाती है ।
स्कीमा
21 एक किशोर के शारीरिक विकास का मूल्यांकन किया जाता है।
उसके द्वारा किये गये शारीरिक कार्यों के द्वारा
22 किशोरावस्था में संज्ञानात्मक विकास की विशेषता है।
तर्क के साथ समस्याओं के समाधान की योग्यता में वृद्धि
23 एक किशोर की अभिरूचि को प्रभावित करने वाला कारक है।
आनुवांशिकी एवं वातावरण दोनों
24 किसी व्यक्ति में विकास का प्रतिमान निम्नलिखित में से किस क्रम का अनुसरण करता है।
शीर्षपदीय या आपादीय
25 आत्म सम्मान की भावना का लक्षण प्रकट करती है ।
किशोरावस्था
26 निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है।
वृद्धि के साथ विकास भी होता है।
27 एक दिग भ्रमित का पथ-प्रदर्शन किया जा सकता है।
उसके अच्छे व्यवहार की प्रशंसा करके
28 व्यक्तित्व मापन की एक ‘प्रक्षेपी‘ परीक्षण विधि नीचे दी गई है, पहचानिये कौनसी है।
शब्द साहचर्य परीक्षण
29 व्यक्तित्व के मापन के लिए निम्न में से कौन सा व्यक्ति निष्ठ परीक्षण है।
जीवन कथा परीक्षण
30 सी.ए.टी. व्यक्तित्व परीक्षण की कौन सी विधि है।
प्रक्षेपी
31 अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है ।
परिपक्वता एवं आयु
No comments:
Post a Comment