rrb rrc group d vacancy 2019 | आरआरबी आरआरसी गु्रप डी भर्ती 2019 | rrb rrc group d vacancy 2019 syllabus in hindi | rrb rrc group d vacancy 2019 best books | best books for rrb rrc group d vacancy 2019
इस बार आप यदि तीन बातों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए यह परीक्षा पास करना आसान हो सकता है।
1 रेगुलराईजेशन- यानि जब आप काॅम्पिटीशन की तैयार शुरू कर दे ंतो सलेक्ट हुए बिना नहीं रूकना है। पढाई रोजाना करनी है, निर्धारित घंटों में तो करनी ही है उससे कम तो बिल्कुल नहीं। यह ध्यान रखना होगा।
2 रिपीटेशन- जो भी आपने पढा है उसका अभ्यास करना जरूरी है। इसके लिए अलग से समय निकालना होगा। यह वह समय नहीं होना चाहिए जिसमें आप नए टाॅपिक पढते हैं। उससे अलग होना चाहिए। इससे आपका पढा हुआ पक्का हो जाएगा।
3 रिप्रीजेंटेशन- जो भी आपने पढा, जिसका आपने अभ्यास किया, अब उसका प्रदर्शन करने का समय है। यह काम परीक्षा कक्ष में करना है और बेहतर तरीके से करना होगा। यानि प्रश्न को पूरे ध्यान से पढें और समझें कि क्या पूछना चाहता है। फिर आॅप्शंस पर जाएं और यह देखें कि सही उत्तर कौनसा है। जल्दबाजी में उत्तर नहीं लगाएं वर्ना जवाब आने पर भी गलत कर बैठंेंगे।
ये तीनों कदम उठाने पर आपको कोई भी किसी एग्जाम से बाहर नहीं कर सकता।
क्या करना है
1 सबसे पहले पेपर पैटर्न को समझ लें। फिर स्लेबस पर फोकस करें। दोनों को समझने के बाद ही पढाई की रणनीति बनाई जा सकती है। इसके बिना यह ऐसा होगा जैसे बिना उद्देश्य के कोई काम करना। सो ऐसा बिल्कुल नहीं करें।2 पिछले पेपर जरूर देखें। हो सके तो व्याख्या सहित उनके उत्तर देखें। यह समझने का प्रयास करें कि अमुक प्रश्न का अमुक उत्तर ही क्यों है। दूसरा विकल्प जो उसके करीब था वह क्यों सही नहीं है। यह समझ आ गया तो एग्जाम में कभी कन्फ्यूज नहीं होंगे।
3 जितने हो सकें प्रेक्टि सेट को हल करने का प्रयास करें। इससे आपको अपनी तैयारी का सही अंदाजा होता रहेगा और परीक्षा से पहले ही आप जान सकेंगे कि परीक्षा के बाद आपका स्टेटस क्या रहने वाला है।
4 खुद की परीक्षा लेते रहें। पढाई कडाई से करें। ढिलाई नहीं दें। क्योंकि यदि खुद की परीक्षा कडी होगी तो बाद की परीक्षाएं सरल हो जाएंगी और जीवन आसान हो जाएगा। एग्जाम हाॅल में आपको बगल झांकने की जरूरत नहीं होगी। प्रेशर भी हट जाएगा। यानि सख्ती खुद पर करो तो परीक्षा टूट जाएगी। अगर ढिलाई की तो मलाई दूसरा खा जाएगा। इसलिए खुद को खुद मोटीवेट करो, करते रहे, जब तक करो जब तक सफल नहीं हो जाओ।
5 ऐसे लोगों से दूर रहो जो नकारात्मक होते हैं। जो यह कहते हैं कि अमुक व्यक्ति ने तो इतनी पढाई की फिर भी फेल हो गया। ऐसे लोगों से तो बिल्कुल ही दूर रहना है जो ऐसा कहते हैं। तभी सकारात्मक रह पाओगे और सफल हो पाओगे।
अब परीक्षा का स्तर समझो
rrb group d गु्रप डी में दो स्तर होंगे। पहला CBT सीबीटी और दूसरा PET पीईटी यानि फिजीकल एफीशिएंसी टेस्ट यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा।100 प्रश्न होंगे 100 नंबर के और 90 मिनट का समय मिलेगा इन्हें हल करने के लिए।
यह परीक्षा 10वीं पास के लिए है। इसलिए परीक्षा का स्तर वही रहेगा। लेकिन इसे सरल नहीं समझें। क्योंकि 10वीं पास वे भी हैं जो मैरिट में आए हैं और वे भी हैं जो ग्रेस से या थर्ड क्लास से पास हुए हैं। परीक्षा में सभी तरह के लोग मिलेंगे।
सामान्य विज्ञान-20 प्रश्न
गणित-25 प्रश्न
जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग-30 प्रश्न
सामान्य ज्ञान-20 प्रश्न
कितने अंक लाने होंगे
इस परीक्षा में सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस को 40 प्रतिशत और ओबीसी व एससीएसटी को 30 प्रतिशत अंक कम से कम लाने होंगे। तभी अगले चरण के लिए योग्य हो पाओगे।क्या-क्या पढना है
गणित:-नंबर सिस्टम बोडमास भिन्न लघुत्तम समापवत्र्य महत्तम समापवत्र्य अनुपात समानुपात प्रतिशत मेन्सुरेशन समय और कार्य समय और दूरी साधारण व चक्रवृधि ब्याज लाभहानि बीजगणित जयोमेट्र ट्रिग्नोमेट्री प्रारंभिक सांख्यिकी वर्गमूल आयु की गणना कैलेंडर व घडी नल टंकीजनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंगः- अनुरूपता (एनालाॅग) एल्फाबेटीकल एंड नंबर सिरीज कोडिंग डीकोडिंग मैथमेटिकल आॅपरेशन्स जंबलिंग एंड डायग्राम डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी समानताएं व अंतर एनालिटीकल एंड रीजनिंग क्लासिफिकेशन दिशाएं कथन तर्क और धारणाएं
सामान्य विज्ञानः-फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायो दसवीें के स्तर तक का
सामान्य ज्ञानः- समसामयिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी खेलकूद भारतीय संस्कृति व्यक्तित्व अर्थशास्त्र राजनीति और भूगोल
उपयोगी पुस्तकों के लिए यहां क्लिक करें
No comments:
Post a Comment