BJP nominee Dr. Jaswant Yadav filled in nomination : भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने भरा नामांकन - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 10, 2018

BJP nominee Dr. Jaswant Yadav filled in nomination : भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने भरा नामांकन

BJP nominee Dr. Jaswant Yadav filled in nominationभाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव ने भरा नामांकन

Alwar Lok Sabha by-election, अलवर लोकसभा उपचुनाव,

BJP state president Ashok Pranami and government ministers were present

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी व सरकार के मंत्री रहे मौजूद



अलवर। अलवर लोकसभा उपचुनाव के नामांकन के लिए बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत यादव ने नामांकन भरा। उनके नामांकन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इसके लिए वाहनों का विशेष इंतजाम किया गया था। जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग हजारों वाहनों में सवार होकर अलवर पहुंचे। नामांकन से पहले अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली और इसके बाद कंपनी बाग में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में भी काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने जनता का अभिवादन किया और अलवर लोकसभा में भाजपा की जीत के प्रति कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आश्वस्त किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा ने भी भीड़ को देखते हुए पार्टी की जीत का दावा किया और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इसी जोश के साथ चुनाव में लग जाएं और पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के प्रयास करें। इस दौरान मंत्री राजपाल, सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी और जिले के भाजपा विधायक भी मौजूद थे। मंच से वकताओं ने कांग्रेस की कमियां गिनाई और भाजपा की खूबियां बताते हुए चुन0ाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सभा में जिले से काफी संख्या में बूथ प्रभारी भी मौजूद रहे। सभा के बाद रैली के रूप में हजारों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ एक खुली जीप में भाजपा प्रत्याशी डॉ जसवंत यादव जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने करीब ढाई बजे दूसरा नामांकन दाखिल किया। इससे पहले वे सुबह करीब 11 बजे एक नामांकन दाखिल कर चुके थे। इस प्रकार परंपरागत रूप से दो नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, अलवर जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, शहर विधायक बनवारी सिंघल व अन्य विधायक मौजूद रहे।

नहीं आई वसुंधरा राजे

डॉ जसवंत की रैली और सभा के लिए प्रचारित किया गया था कि वसुंधराराजे भी सभा को संबोधित करेंगी। लेकिन बुधवार को नामांकन से पूर्व हुई सभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ही पहुंचे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी सभा में नहीं रहना चर्चा का विषय रही। आम मतदाता अपने अपने हिसाब से इसका अंदाजा लगाते रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad