बीसूका उपाध्यक्ष डॉ दिगम्बर सिंह का निधन, जाट राजनीति को गहरा झटका - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 27, 2017

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ दिगम्बर सिंह का निधन, जाट राजनीति को गहरा झटका

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ दिगम्बर सिंह का निधन

भरतपुर में होगा अंतिम संस्कार, भरतपुर में जाट राजनीति को गहरा झटका

अलवर। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. दिगंबर सिंह का शुक्रवार सुबह ईएचसीसी जगतपुरा में निधन हो गया। डॉ सिंह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है।
उनके निधन का समाचार सुनकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित मंत्रीमंडल के सहयोगी, प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। दिगंबर की पार्थिव देह कोभरतपुर ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



डॉ सिंह भाजपा की पिछली सरकार में उद्योग एवं चिकित्सा मंत्री के पद पर रहे । लेकिन वे १4 वीं विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बाद पार्टी ने जोर लगाकर उन्हें शेखावाटी के सूरजगढ़ से उपचुनाव भी लड़ाया, लेकिन वहां भी वे नहीं जीत पाए। सरकार की पूरी मेहरबानी उन पर रही। लगातार दो हार के बाद भी सरकार ने उन्हेंबीसूका का उपाध्यक्ष नियुक्त कर केबीनेट मंत्री का दर्जा दिया।



भाजपा नेताओं के निधन का दौर जारी
पिछले तीन माह में यह भाजपा के पांचवें नेता का निधन है। इससे पहले अजमेर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांवर लाल जाट, अलवर सांसद चांदनाथ, मांडलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शंभू दयाल बडगूजर का निधन हो चुका है। उपचुनाव के बीच डॉ सिंह के निधन से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वे भरतपुर की राजनीति में अहम भूमिका रखते थे और जाट वोटों पर उनकी खासी पकड़ थी। भरतपुर में भाजपा उनके कंधे पर राजनीतिक बंदूक साधे थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad