प्रपोज करने से पहले जानना जरूरी है यह बात - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 11, 2017

प्रपोज करने से पहले जानना जरूरी है यह बात

प्रपोज करने से पहले जानना जरूरी है यह बात


दोस्तों हर युवा दिल प्रेम के लिए धड़कता है। वर्तमान हालात ऐसे हैं कि प्रेम की परिभाषा बदल गई है। आकर्षण और प्रेम के बीच गहरे अंतर को हर कोई नहीं समझ पाता। लोग आकर्षण को प्रेम समझ लेते हैं। यही कारण होता है कि वे प्रेम में नाकाम होते हैं और गलत कदम उठा अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं। चेहरे पर तेजाब फेंकना या फिर दुष्कृत्य जैसी घटनाएं आकर्षण का परिणाम हैं न कि प्रेम का। क्योंकि प्रेम त्याग सिखाता है। इसलिए हमें यह जानना जरूरी है कि जिसे हम प्रेम समझ रहे हैं वह आकर्षण मात्र तो नहीं है।



आकर्षण क्या है यह किस अवस्था में होता है

किशोर अवस्था में आकर्षण का पहला अनुभव होता है। तेरह वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक टीन एज यानि किशोरावस्था होती है। इसे टीन ऐज इसलिए कहते हैं कि अंग्रेजी में 13 से लेकिन 19 तक के अंकों के अंत में बोलते और लिखते समय टीन आता है। इस अवस्था में हार्माेन्स की सक्रियता के कारण शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते हैं और व्यक्ति विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होता है। ऐसा विज्ञान और मनोविज्ञान दोनों कहते हैं। यही आकर्षण है। आकर्षण प्रेम का अंकुरण तो हो सकता है लेकिन प्रेम की अनुभूति जब तक दोनों को नहीं हो जाए तब तक प्रेम सफल नहीं हो सकता। जब हम एक दूसरे के साथ खाते पीते हैं बैठते उठते हैं घूमते फिरते हैं इसे आकर्षण की सीमा में ही बांधा जा सकता है। आजकल इसे फ्रेंडशिप कहा जाता है। इसे प्रेम नहीं समझें।

प्रेम क्या है इसे कैसे समझें

प्रेम की पहली सीढ़ी आकर्षण को कहा जा सकता है क्योंकि व्यक्ति अक्सर पे्रम उसी के साथ करता है जिसे वह बार बार महसूस करता है जिसके साथ वह अधिकांश समय गुजारता है। लेकिन ऐसा हमेशा सही नहीं होता। इसलिए असली प्रेम वह है जहां एक दूसरे की खुशी की परवाह अपने से अधिक होती है। जहां दोनों एक दूसरे का साथ हमेशा के लिए चाहते हैं। जहां वासना की गुंजाइश नहीं होती। जहां एक दूसरे के लिए त्याग की भावना होती है। जहां हमारा मन एक दूसरे को देखने पर अकेले में भी नहीं बहकता। यदि ये सब आप एक दूसरे के लिए महसूस करते हैं तो समझ लीजिये कि आपको प्रेम हो गया है।

प्रपोज करने का सबसे सही तरीका

जब आपको यकीन हो जाए कि आप उनसे प्रेम करते हैं तो प्रपोज की बात आती है। लेकिन प्रपोज या इजहार कैसे किया जाए यह बात बड़ी मायने रखती है। इसका सबसे बढिय़ा तरीका है आप उनके स्वभाव को समझते हुए इजहार का तरीका अपनाएं। यदि वो डीसेंट हैं तो धीरे से साफ तौर पर अपनी बात उनके सामने रखें और साफ कह दें कि अगर वे सहमत नहीं हैं तो धीरे से ही बता दें और इस बात को यहीं खत्म कर दें। अगर वो स्पोर्ट पर्सन हैं या फिर स्टायलिश हैं तो उसी तरीके से प्रपोज करें। इसके लिए सही जगह खेल का मैदान या मूवी हाउस भी हो सकता है। इसी तरह आप अपने हिसाब से प्रपोज करने का तरीका खोजेंगे तो आप जरूर सफल होंगे।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। पसंद आई तो लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad