इस नायाब तरीके को अपनाएंगे तो कभी नहीं टपकेगी आपकी छत
दोस्तों बरसात में छत टपकना सामान्य समस्या है। लेकिन इससे परेशानी इतनी अधिक होती है कि पूछो ही मत। फिर हम इसके लिए मिस्त्री बुलाते हैं लेकिन वह काम इतना बढ़ा देता है कि खर्च पर खर्च बढ़ जाता है। लेकिन जब अगली बरसात आती है तो छत फिर से टपकना शुरू। लेकिन अब आप बिल्कुल चिंता नहीं करें। क्योंकि आज हम आपको ऐसा नायाब तरीका बता रहे हैं जिससे आप खुद अप्लाई कर छत टपकने से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। और यह इतना सस्ता है कि आप खुद इसे करने से नहीं हिचकेंगे।
क्या क्या सामग्री चाहिए होगी
छत को टपकने से रोकने के लिए आपको सबसे पहले तो जरूरत के अनुसार सीमेंट बजरी की जरूरत तो रहेगी ही। अब इसके अलावा जो चाहिए वह है जितनी आपने सीमेंट ली है उससे चौथाई भाग दही और इस दही का आधा भाग चीनी लें। यानि एक किलो सीमेंट है तो ढाई सौ ग्राम दहीचाहिए और सवा सौ ग्राम चीनी चाहिए होगी। यह अनुमान बताया गया है। आपको इससे कम या अधिक की जरूरत भी हो सकती है। लेकिन पैमाना वही रखें जो बताया गया है।कैसे अप्लाई करना है
सबसे पहले आप एक मिट्टी का बर्तन लें और रात भर इसमें दही और चीनी को मिलाकर रातभर भरकर रखें। अब जहां से छत टपक रही है और हमें जहां मसाला लगाना है वहां से थोड़ा और आस पास से भी थोड़ा तोड लें ताकि मसाला सही तरीके से लग सके। अब जो दही चीनी हमने भिगोया था उसमें से आधा करीब लें और इसे पानी मिलाकर छाछ जैसा बना लें। अब इस छाछ को जहां हमें मसाला लगाना है वहां डाल देें या अच्छी तरह छिड़क दें। यह अंदर तक जाना चाहिए।आगे क्या करना है
अब इसे इसी अवस्था में तीन चार घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह अच्छी तरह एक एक छेद या दरार में प्रवेश कर जाए। यह थोड़ा टाइट हो जाएगा या मौसम सूखा है तो सूख जाएगा। इसके बाद आप वहां बचा हुआ दही सीमेंट बजरी के मसाले में मिलाकर लगा देें। अब इसे करीब आठ से बारह घंटे तक सूखने दें। जब यह सूख जाएगा तो आप देखेंगे कि आपकी छत टपकना बिल्कुल बंद हो गई है। फिर यह कभी नहीं टपकेगी।क्यों होता है ऐसा
दही और सीमेंट के मिश्रण से छत टपकना बंद क्यों हो जाती है। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। दही में लैक्टि एसिड़ होता है और सीमेंट में कैल्शियम होता है। दोनों मिलीकर कैल्शियम लैक्टेट बनता है और हवा से क्रिया करने के बाद यह कैल्शियम कार्बोनेट में बदल जाता है। यही कारण है उस जगह से हमारी छत बिल्कुल टपकना बंद हो जाती है क्योंकि कैल्शिम कार्बोनेट दरारों में अंदर तक जाकर इन्हें एकदम बंद कर देता है।दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment