वजन बढ़ाना है तो इन चार चीजों का सेवन है बहुत जरूरी - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 2, 2017

वजन बढ़ाना है तो इन चार चीजों का सेवन है बहुत जरूरी

वजन बढ़ाना है तो इन चार चीजों का सेवन है बहुत जरूरी

 


दोस्तों वजन घटाने से अधिक मुश्किल है वजन बढ़ाना। अनेक लोग ऐसे होते हैं जो एकदम पतले दुबले होते हैं। कुछ लोग तो इतने पतले दुबले होते हैं कि उनके शादी ब्याह में भी दिक्कत आती है। अधिक पतले दुबले लोगों को गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है और वे थोड़ा सा काम करते ही थक भी जाते हैं। क्योंकि उनके शरीर में वे पोषक तत्व नहीं होते जिनकी उन्हें जरूरत होती है। यदि इन तत्वों को बढ़ा दिया जाए तो ऐसे लोगों का वजन भी आसानी से बढ़ सकता है और वे भी सामान्य जीवन जी सकते हैं। इसके लिए इन चार चीजों का सेवन बहुत जरूरी है।

कैसे बढ़ाएं वजन

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है आप प्रोटीन और कार्बोहाइट्रेड का सेवन करें। अब इनका सेवन कैसे करना है और ये किस चीज में पाई जाती हैं इसका पता होना भी जरूरी है। सबसे अधिक जरूरी है ऐसी चीजों का सेवन करने के तरीके का पता होना।

पानी और ज्यूस

आप जो भी खाते हैं वह शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है। लेकिन टॉक्सिन भी बनाता है। इसे दूर करने के लिए आप जितना हो सके पानी पिएं। दूसरी चीज है ज्यूस। फलों का रस हमारे शरीर में सीधे तौर पर विटामिन्स पहुंचाते हैं। इसलिए सीजन के अनुसार फलों के रस का भी सेवन करें। दिन में दो बार नहीं तो कम से कम एक बार तो फलों के रस का सेवन जरूर करें। इससे आपकी एनर्जी बनी रहेगी।



बनाना शेक

बनाना शेक बनाने के लिए आप दूध को मिक्सी में डाल लें। दूध ठंडा होना चाहिए। इसमें थोड़ी बर्फ डालें और अब केला डाल दें। केले एक या दो हो सकते हैं। अब मिक्सी को फिराकर बनाना शेक बना लें। सुबह के समय इसका सेवन रोजाना करें। यह आपका वजन बढ़ाने में बहुत अधिक सहायक होगा। इसमें सूखे मेवे भी डाल सकते हैं। एक बाद दोपहर में भी इसका सेवन कर सकते हैं। रात को नहीं पिएं। इससे कार्बोहाइडे्रड की कमी पूरी होगी।

प्रोटीन शेक

मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी हैं। ये टीशूज की मरम्मत करते हैं और नए टीशू बनाने में सहायक होते हैं। बाजार से अच्छी कंपनी का प्रोटीन पाउडर लें और उसे स्कीम्ड मिल्क में मिलाकर पिएं। दिन में एक बार ऐसा करें। सुबह के समय इसे पिएंगे तो अधिक अच्छा रहेगा। हो सके तो व्यायाम के बाद इसका सेवन करें।

इस प्रकार खाएं अंडा

प्रतिदिन कम से कम एक और अधिक से अधिक दो अंडे खाने चाहिए। इससे अधिक अंडे नहीं खाएं। अंडे का सफेद भाग शरीर का वजन बढ़ाने में अधिक सहायक है। अंडा तेजी से भूख शांत करता है और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर वजन बढ़ाने में सहायक होता है। इस प्रकार आप केला प्रोटीन शेक बनाना शेक और अंडा इन चार चीजों का सेवन कर अपना वजन आसानी से बढ़ा सकते हैं।

दोस्तों आपको यह  पोस्ट कैसी लगी कमेंट में लिखें। पसंद आई तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य जानकारी पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad