आईएएस अधिकारी की लड़की को छेडऩे पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष से कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
महिला कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का पुतला जलाया
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में हरियाणा महिला कांग्रेस ने सुभाष बराला से इस्तीफा मांगा है। इस संबंध में रविवार को कांग्रेस भवन अम्बाला छावनी के सामने सुभाष बराला के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज चित्रा सरवारा की अगुवाई में किया गया और उनका पुतला फूंका गया।
इस मौके पर चित्रा सरवारा सत्ताधारी दल से सवाल किया कि सत्ताधारी दल अपने नेता के बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता स्त्री-विरोधी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष नैतिकता और चरित्रता का पाठ पढ़ा रहे हैं और उनके पदाधिकारी ऐसी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नैतिका के सवाल पर बराला को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव आशा चौहान ने कहा कि भाजपा के राज महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी ही महफूज नहीं है तो आम आदमी अपने आपको कैसे सुरक्षित समझ सकता है।
No comments:
Post a Comment