पूरी रात कुएं में क्यों लटका रहा आखिर ये किसान
भीलवाड़ा जिले के अमरगढ़ क्षेत्र के जगमोहनपुरा में एक किसान पूरी रात कुएं में लटका रहा। आखिर ऐसी क्या बात थी कि किसान को पूरी रात कुएं में लटककर गुजारनी पड़ी। आइये जानते हैं पूरी कहानी।
इस किसान का नाम है किशन गुर्जर। उम्र है 38 साल। मंगलवार रात किशन अपने खेत मैं नीलगाय की रखवाली के लिए गया था। रात को नीलगाय खेत में घुस आई। किशन नीलगाय को भगाने लगा। भगाते भगाते नीलगाय दिक गई। उसने अचानक किसान पर हमला कर दिया। हड़बड़ाहट से भागते समय किशन पास में ही स्थित 100 फीट गहरे कुएं में जा गिरा।
ऐसे बची जान
जैसे ही किशन कुएं में गिरा। गनीमत रही कि किशन का पैर कुएं में मोटर की रस्सी और तार में उलझ गया। वह पाइप पकड़कर पूरी रात कुएं में ऐसे ही लटका रहा।
आखिर फिर कुएं से कैसे बाहर आया किशन
सुबह करीब 10.३0 बज रहे थे। किशन के ही गांव का भुवाना अपने खेत पर आया। उसे कुएं से पानी के छन छन की आवाज आई। इस पर भुवाना गुजर पहले तो डर गया। उसने सोचा कि कोई बाल काटने वाले भूत प्रेत हैं। हिम्मत कर उसने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को वहां बुलाया। सबने कुएं में झांका तो वहां किशन लटक रहा था। किशन ने तुरंत आवाज लगाई कि मुझे बाहर निकालो। इतना सुनते ही सब मामला समझ गए। रस्सी ले आए। भुवाना और रामेश्वर ने मिलकर ग्रामीणों की सहायता से रस्सा कुएं में लटकाया। रस्सा पकड़ाकर उन्होंने किशन को कुएं से आखिर बाहर खींच लिया। किशन की कमर में चोट से घाव हो गए थे। उसके हाथ में छाले पड़ गए थे। पैर पानी में लटके रहने से चमड़ी सफेद हो गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत किशन का प्राथमिक उपचार कराया। परिवार में बीवी बच्चे कोई नहीं होने के कारण अब ग्रामीण ही उसका उपचार और सेवा कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment