दुनिया में सबसे तेज दिमाग वाला इंसान - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 26, 2017

दुनिया में सबसे तेज दिमाग वाला इंसान

दुनिया में सबसे तेज दिमाग वाला इंसान

 


तेज दिमाग सफलता की गारंटी होती है। ऐसा आजकल माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका दिमाग तेज हो। वह सबसे इंटेलीजेंट हो। इसके लिए लोग तरह तरह की दवाएं भी लेते हैं और अन्य जतन भी करते रहते हैं ताकि उनका दिमाग सबसे तेज बन जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे तेज दिमाग वाला इंसान कौन था। नहीं जानते तो कोई बात नहीं आज हम आपको बताते हैं कि वह व्यक्ति कौन था।

चाणक्य या चाचा चौधरी

इस आर्टीकल का इंट्रो पढऩे के बाद आपके दिमाग में ये दोनों नाम आ सकते हैं। चाचा चौधरी जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है। दूसरे चाणक्य जिनके लिखे अर्थशास्त्र के नियमों को आज भी हम मानते हैं। या फिर कुछ लोग आइंसटाइन एपीजे अब्दुल कलाम स्टीफन हॉकिन्स जैसे नाम पर भी जा सकते हैं। उनके अपने तर्क हो सकते हैं और हो सकता है वे सही हों। लेकिन ये सब वे लोग हैं जिन्होंने दुनिया में आकर सब सीखा।

तेज दिमाग की जरूरत क्यों

तेज दिमाग वाला इंसान कुछ भी कर सकता है। वह पढ़ाई में तेज होता है और समस्याएं भी चुटकी में सुलझा सकता है। उसका सम्मान भी होता है और लोग उससे अपनी समस्याओं का समाधान भी चाहते हैं। लेकिन ये सब वो लोग नहीं हैं जिनके बारे में मैं आज बताने जा रहा हूं।

यह है सबसे तेज दिमाग वाला इंसान

यह किवदंती हो सकती है। लेकिन अगर हम पूरा सच जानें तो मान लेंगे कि वाकई अभिमन्यु ही दुनिया में सबसे तेज दिमाग वाला इंसान है। क्योंकि चक्रव्यूह भेदना अभिमन्यु ने अपनी मां के गर्भ में सीखा था। वह अर्जुन का पुत्र था। अर्जुन जब अभिमन्यु की माता को चक्रव्यूह भेदन बता रहे थे तो अभिमन्यु गर्भ में था। अब सोचिये जो इंसान गर्भ में ही इतना सीख ले तो उससे तेज दिमाग किसका हो सकता है।

आगे की कहानी

अभिमन्यु चक्र्रव्यूह भेदन सीख गया था। लेकिन उसमें निकलना उसे नहीं आता था। क्योंकि जब अर्जुन यह बता रहा था तो अभिमन्यु की माता को नींद आ गई थी। पैदा होने के बाद उसने गुरु द्रोणाचार्य से इसके बारे में पूछा। द्रोणाचार्य ने अभिमन्यु को उसके पिता अर्जुन के पास भेज दिया। अर्जुन ने भी अभिमन्यु को टाल दिया और उसे चक्रव्यूह से निकलने की कला नहीं बता पाया। यह जानकारी ऐतिहासिक संदर्भ के आधार पर निकाले गए निष्कर्ष के आधार पर है। इस पर सबकी राय अलग अलग हो सकती है।

दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो शेयर और लाइक करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad