तुलसी से होने वाले ये फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 18, 2017

तुलसी से होने वाले ये फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

तुलसी से होने वाले ये फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप


दोस्तों तुलसी भारत के लगभग सभी घरों में पाई जाती है। यह पौधा धार्मिक दृष्टि से ही नहीं आयुर्वेद की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में सभी देवी देवताओं का वास होता है। इसी लिए जहां तुलसी का पौधा होता है वहां अनिष्ट नहीं होता। इसीलिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। तुलसी को आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण पौधा माना गया है। तो आज हम आपको बताते हैं कि तुलसी का सेवन किन किन रोगों में फायदेमंद होता हे।

लिवर ठीक रखता है

आजकी खानपान में परिवर्तन और दिनचर्या का सही नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है। इस कारण लोगों का मोटापा बढ़ता जा रहा है। इसका असर सीधे हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर में यदि कोई भी खराबी होती है तो इसका असर हमारे शरीर पर पडऩा स्वाभाविक है। इसके लिए तुलसी के पत्तों का सेवन बड़ा फायदेमंद होता है। जिनका लिवर खराब है उन्हें तुलसी की दस पंद्रह पत्तियों को पानी में अच्छी तरह साफ करने के बाद रोजाना सुबह खाना चाहिए। ऐसा करने से लिवर संबंधित समस्याएं समाप्त होती हैं।

दाद खाज खुजली में रामाबाण

कुछ लोगों को त्वचा संबंधित बीमारियां जैसे दाद खाज खुजली होती है। बच्चों को अधिक समस्या रहती है। इसके लिए तुलसी के अर्क बड़े काम की चीज है। खुजली या दाद पर यदि अर्क को लगाया जाए तो वह सही होता है। तुलसी को सफेद दाग को समाप्त करने वाला भी बताया गया है। तुलसी का अर्क या तो घर में बना लें या फिर अच्छी कंपनी का बाजार से  ले सकते हैं।

आंखों की करता है सफाई

विभिन्न कारणों से कई बार आंखों में जलन होती है। ऐसे में तुलसी का अर्क आंखों में डालना चाहिए। यह बहुत असरदार होता है। शुरू में थोड़ी जलन हो सकती है लेकिन यह आंखों की सफाई बड़े अच्छे से करता है। रात को रोजाना श्याम तुलसी का अर्क दो बूंद आंखों में नियमित रूप से डालना आंखों की रोशनी बढ़ाता है और चश्मा नहीं लगने देता। इससे आंखों की जलन भी समाप्त होती है।

आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुडऩे के लिए आप हमें फॉलो करें।
धन्यवाद।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad