आखिर क्यों आता है गुस्सा, कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान
दोस्तों गुस्सा बहुत बुरी चीज है। यह पूरी जिंदगी तबाह कर देता है। भर्तृहरि ने नीतिशतक में कहा है कि जिस इंसान को गुस्सा अधिक आता है उसके मित्र सगे संबंधी सब उसका साथ छोड़ जाते हैं। लोग गुस्सा नियंत्रित करने के कारणों पर रिसर्च भी करते हैं और इसे कंट्रोल करने के प्रयास भी करते हैं। लेकिन गुस्सा कंट्रोल करना हर किसी के वश की बात नहीं है। गुस्से को नियंत्रित करने से पहले हमें गुस्सा आने के कारण जानने होंगे। तब आसानी से इस पर नियंत्रण संभव है। आइये जानते हैं कि गुस्सा क्यों आता है और इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है।गुस्सा आने का कारण
गुस्सा आने के अनेक कारण होते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण है किसी चीज का अभाव होना। क्योंकि जब हमें किसी चीज की जरूरत होती है और वह हमें नहीं मिलती है तो हमें गुस्सा आता है। दूसरा कारण है विफलता। जब हमें लगातार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलती तो हमें गुस्सा आता है। तीसरा कारण है मन पर नियंत्रण नहीं होना। जब हमारा मन पर नियंत्रण नहीं होता तो हमारा मन भटकता है। मनचाही चीज नहीं मिलने पर भी हमें गुस्सा आता है। वैज्ञानिक कारण अलग हैं और वे हार्मोनल होते हैं।गुस्से से होता है नुकसान
गुस्सा जब आदत बन जाए तब मुसीबत खड़ी कर देता है। क्योंकि इंसान गुस्से में खुद पर से नियंत्रण खो बैठता है और ऐसे कदम उठा लेता है जिसके कारण उसकी जिंदगी तो तबाह होती ही है साथ ही वह अपने परिवार के लिए भी मुसीबतें खड़ी कर देता है। द्रोपदी के क्रोध ने महाभारत करा दी थी और रावण के क्रोध के कारण उसका वंश नष्ट हो गया था। इतिहास और हमारा जीवन गुस्से होने वाले नुकसान के उदहारणों से भरा पड़ा है।कैसे करें नियंत्रण
गुस्से पर नियंत्रण का सबसे अच्छा उपाय है मन पर नियंत्रण। मन पर नियंत्रण होने से मन भटकेगा नहीं और हम कूल रह सकेंगे। दूसरा अपनी क्षमता अनुसार काम करें। दिखावे के लिए या प्रदर्शन के लिए अपनी क्षमता से बाहर का काम हाथ में नहीं लें। झूठी प्रशंसा की इच्छा नहीं करें और दिमागी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीखें। इसके लिए आप प्राणायाम या अन्य योग क्रियाओं का सहारा ले सकते हैं। क्योंकि गुस्सा कंट्रोल करना आपके स्वयं के हाथ में है। कोई और आपका गुस्सा नियंत्रित नहीं कर सकता बस आपकी सहायता ही कर सकता है। जितना अधिक आप शांत रहने का प्रयास करेंगे उतना ही अपने गुस्से पर नियंत्रण कर पाएंगे।दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य उपयोगी जानकारी पढऩे के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment