कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भूख हड़ताल में बदल गई है। मंगलवार को कर्मचारी अलवर कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठे। एसपी कार्यालय से मन्नूराम, मुरारीलाल दौलत राम, नरेश कुमार आदि वरिष्ठ लिपिक भूख हड़तााल बैठे। यह भूख हड़ताल महलचौक के बाहर मुख्य दरवाजे के बाहर की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें नहीं मान रही है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समान रूप से ३६०० ग्रेड पे दी जाए।
उधर पिछले दो दिन से लैब टैक्नीशियन भी सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। यह हड़ताल काम के समय में दो घंटे के लिए हो रही है जिससे हजारों मरीजों को परेशानी हो रही है। लैब टैक्नीशियन संघ के कुशाल भारत ने बताया कि उनके संगठन की मांग है कि उनका ग्रेड पे ४२०० रुपए किया जाए।
No comments:
Post a Comment