हरियाणा में अमित शाह ने की मिशन 2019 पर चर्चा
हरियाणा में तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन बुधवार की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन के लोगों से उनके मन की बात जानने की कोशिश की। मिशन 2019 की तैयारियों का खाका खींचने वे रोहतक पहुंचे हैं। बैठक में उन्होंने संगठन को सशक्त करने की दिशा में सुझाव भी मांगे। रोहतक के तिलियार लेक स्थित कन्वेशन सेंटर परिसर में संगठन के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, बोर्ड-निगम चेयरमैन तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूरे मंत्रिमंडल मौजूद था।
पदाधिकारियों ने सीएम विंडो और निगरानी समितियों के माध्यम से शिकायतों के प्रभावी निपटान होने तथा पारदर्शिता से नौकरियां दिए जाने के मुद्दे पर जनता के बीच जाने की बात कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिशीलता में गुणात्मक वृद्धि हो रही है, जो भविष्य देश और हरियाणा के लिए शुभ संकेत है।
No comments:
Post a Comment