ऐसा रामबाण नुस्खा जो मानसिक विकार भी कर दे ठीक - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 26, 2017

ऐसा रामबाण नुस्खा जो मानसिक विकार भी कर दे ठीक

ऐसा रामबाण नुस्खा जो मानसिक विकार भी कर दे ठीक


दोस्तों आप देखते होंगे कि लोग कई बार किन्हीं कारणों वश लोग दिमागी संतुलन खो बैठते हैं। सोचो उनके माता पिता पर अपने बेटे बेटी को इस हाल में देख क्या गुजरती होगी। लेकिन ऐसा नुस्खा भी बताया गया है जो पागल पन भी ठीक कर सकता है। बस आपको विश्वास रखना होगा। इस उपाय से फोडे फुंसी भी ठीक होते हैं। तो क्या है वह उपाय आइये जानिये हमारे साथ।

हिचकी सताए तो सही उपाय

दोस्तों हिचकी आना किसी के द्वारा याद करना माना जाता है। लेकिन जब यही हिचकी बंद नहीं होती तो चिंता हो जाती है। हिचकी भगाने के अनेक उपाय बताए गए हैं लेकिन क्या आपको पता है गन्ने के सिरका से भी हिचकी दूर की जा सकती है। आपको करना इतना है कि केवल पंद्रह बूंद गन्ने से बने सिरके की पानी में मिलानी है और उसे पी जाना है। इसके अलावा आप एक गिलास गन्ने का रस भी पी सकते हैं। इससे भी हिचकी में तुरंत आराम मिलेगा।

दाद खाज खुजली मिटाए

गर्मियों में दाद खाज खुजली होना आम बात है। वे बच्चे जो मिट्टी में अधिक खेलते हैं उन्हें यह अधिक होते हैं। अगर आप शाम को भोजन के बाद गन्ने का रस पीने की आदत डालें तो आपको ऐसे रोग नहीं होंगे। बस इतना याद रखें कि भोजन के तुरंत बाद गन्ने का रस नहीं पीना है। यदि सुबह शाम दोनों वक्त यह रस पिएं तो आपकी त्वचा को चार चांद लग जाएंगे।

कुटकी का चूर्ण करता है पागलपन दूर

यदि कोई व्यक्ति मानसिक रोग से ग्रस्त है और पागल हो गया है तो आप उसे चार ग्राम कुटकी का चूर्ण एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर पिलाएं। गन्ने का रस उपलब्ध नहीं हो तो इसे दूध में मिलाकर भी पिला सकते हैं। यह क्रिया आपको लगातार चार महिने कम से कम करनी है। इससे मानसिक विकार में काफी लाभ मिलता है। लाभ मिलने लगे तो यह नियमित पिलाएं। इससे रोग के ठीक होने की संभावना अधिक हो जाती है।

पेशाब में जलन

अगर किसी को पेशाब में जलन है तो उसे दो गिलास एक साथ गन्ने का रस पिलाएं। जलन तुरंत शांत हो जाएगी। इसके अलावा दो गिलास एक साथ अनार का रस पिलाने से भी पेशाब में जलन तुरंत शांत होती है। इसे आजमा कर देखें। इन दोनों उपायों से पेशाब के रस्ते की रुकावट दूर होती है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। कमेंट में जरूर लिखें। अच्छी लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad