ये है सबसे सस्ता और असरदार माउथ फ्रेशनर
दोस्तों जब आप दोस्तों के बीच बैठे हों। अचानक आप कुछ कहना चाहते हों। लेकिन आपके मुंह खोलते ही जब लोग आपसे मुंह फेर लें तो समझ जाइये कि कहीं न कहीं गड़बड़ जरूर है। हो सकता है आपके मुंह से आने वाली दुर्गन्ध दोस्तों को आपसे दूर कर रही है। हो सकता है इसी कारण आपकी कोई गर्लफ्रेंड भी नहीं बन पाई हो। तो आइये आज हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे सस्ते और सबसे अधिक असरदार माउथ फ्रेंशनर्स के बारे में।
पुदीना चबाएं
अगर आपके मुंह से दुर्गन्ध आती है तो आप पुदीना चबाएं। इससे आपके मुंह की दुर्गन्ध तुरंत दूर हो जाएगी। इसके लिए आप अक्सर च्युईंगगम का उपयोग करते होंगे या फिर गुटखा या फिर सुपारी। सभी आपको नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन पुदीना आपको कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा साथ ही तासीर शीतल होने के कारण यह आपको शीतल भी रखेगा।
बरसात में काटे कीड़े का उपाय
यह सीजन बरसात का है दोस्तों। ऐसे में कई बार कीड़े काट लेते हैं और जलन होने लगती है। क्योंकि उनका जहर हमारे शरीर में चला जाता है। आप तुरंत उस स्थान पर पुदीना मसल कर लगा लें। ऐसा दिन में तीन बार करें। जहर का असर समाप्त हो जाएगा और तुरंत राहत मिलेगी। चिकित्सक की सलाह लेना भी नहीं भूलें।
सौंफ भी है जोरदार मसाला
अगर आपके मुंह से दुर्गन्ध आती है तो आप सौंफ का सेवन करें। अगर भुनी हुई सौंफ का सेवन करेंगे तो आपका पेट भी साफ हो जाएगा और मुंह से दुर्गन्ध भी दूर हो जाएगी। यह उपाय काफी सस्ता और कारगर साबित होता है। इसके अलावा सौंफ के साथ आप हल्की चीनी और जीरा भी पीस कर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण आपका हाजमा दुरुस्त रखेगा और मुंह की दुर्गन्ध भी दूर करेगा। अगर इस चूर्ण में अजवायन भी मिला दी जाए तो यह एक तरह की दवा बन जाती है और आपके मुंह की दुर्गन्ध को तुरंत दूर कर देती है।
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी। अच्छी लगी तो कमेंट में लिखें और लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने के लिए आप मुझे फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment