Gk Daily Quiz | NLP 2022 | Who Is Jaideep Gohil | What Is HHT | What Is Semiconductor - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 19, 2022

Gk Daily Quiz | NLP 2022 | Who Is Jaideep Gohil | What Is HHT | What Is Semiconductor

Gk Daily Quiz | NLP 2022 | Who Is Jaideep Gohil | What Is HHT | What Is Semiconductor 

Gk Daily Quiz | NLP 2022 | Who Is Jaideep Gohil | What Is HHT | What Is Semiconductor


नमस्कार दोस्तों, मैं हूं आपका दोस्त नीतेश। इस पोस्ट मंे हम आपको ऐसी जानकारियां दे रहे है। जो आपके हर एग्जाम में काम की साबित होंगी। बहुत बिंदु ऐसे होते हैं जिनके बारे में जानकारी होना हमें अद्यतन करता है। इन्हीं में से बहुत से प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। 

जैसे सेमीकंडक्टर क्या होता है, एचएचटी क्या है, जयदीप गोहिल कौन हैं आदि-आदि। 

इन अनछुए प्रश्नों मंे से आप उन सवालों के जवाब दे पाएंगे जो आपको सलेक्शन मंे मददगार होंगे। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों की जानकारी हर उस स्टूडेंट के लिए जरूरी है जो सरकारी नौकरी की इच्छा रखता है। इसके लिए डेली जीके क्विज में भी हिस्सा लेना सही रहेगा। यहां आपको क्विज और जीके डेली के माध्यम से दोनों फायदे मिलेंगे।

REET 2022 Result 

REET 2022 Normalization Method

NLP 2022 | राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति।

राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति 17 सितम्बर 2022 (प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जम्म दिवस) को लांच की गई है। विश्व बैंक के लॉजिस्टक प्रदर्शन सूचकांक में भारत 47 वें स्थान पर है। समग्र लॉजिस्टिक कार्ययोजना (सीएलएपी), लॉजिस्टिक सुगमता के लिए डिजीटल डैश बोर्ड (ई-लॉग्स) , यूनिफाइड लॉजिस्टिक इंटरफेस प्लेट फॉर्म (यूलिप) इसी का हिस्सा हैं।

 

REET Cut Off Marks 2021

वैश्विक स्वच्छ उर्जा कार्रवाही मंच की बैठक 2022 का आयोजन कहां किया गया।

अमेरिका में हुई। इस बैठक में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने हिस्सा लिया।

HHT (एचएचटी ) क्या है। यह लोगांे के लिए किस तरह फायदेमंद है।

रेलवे का नया डिवाइस हैंड हैड टर्मिनल (एचएचटी) चलती टेªन में भी यात्रियों को खाली सीटें उपलब्ध करा रहा है। यह डिवाइस आईपैउ के आकार का होता है जो कि टीटीई को उपलब्ध कराया जाता है। यह जीपीएस प्रणाली के जरिये रेलवे आरक्षण केन्द्र के सर्वर से जुडा होता है। यदि अचानक कोई यात्री अपनी यात्रा रद्द कर देता है तो एचएचटी पर वह खाली बर्थ अपडेट हो जाती है और यात्री के मोबाइल पर सीट कन्फर्म का मैसेज आ जाता है। इससे टीटीई की मनमानी भी रूकी है।

What Is Semiconductor | सेमीकंडक्टर क्या है।

सिलिकॉन चिप्स यानि सेमीकंडक्टर सिलिकॉन से बनाया जाता है। चीन और ताईवान सेमीकंडक्टर निर्माण में अग्रणी देश हैं। भारत शत-प्रतिशत आयात करता है। उत्पादन में अग्रणी होने के कारण सेमीकंडक्टर को ताईवान की सिलिकॉन शील्ड कहा जाता है। यह कंडक्टर और नॉन कंडक्टर या इंसुलेटर्स के बीच की कडी होता है तथा विद्युत का अच्छा सुचालक होता है। तापमान बढने पर अन्य उपकरण गर्म होकर काम करना बंद कर देते हैं, लेकिन सेमीकंडक्टर की विद्युत चालकता बढ जाती है।

What Is Semiconductor | सेमीकंडक्टर क्या है।

सेमीकंडक्टर के दो फायदे

1 अधिक तापमान पर भी सेमीकंडक्टर की विद्युत चालकता कम नहीं होती यानि जिसमें सेमीकंडक्टर लगे होंगे वह उपकरण काम करता रहेगा।

2 उपकरण गर्म नहीं होगा तो उसे ठंडा करने के लिए अन्य उपकरण लगाने की जरूरत नहीं होगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक 20 सितम्बर से न्यूयॉर्क में हो रही है। विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें भाग ले रहे हैं। यह संयुक्त राष्ट्रमहासभा का 77वां सत्र है। इस सत्र की अध्यक्षता साबा कोरोसी करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सचिव एंटोनियो गुटरेस हैं।

Who Is jaydeep gohil | जयदीप गोहिल

jaideep gohil


जयदीप गोहिल पानी में मून वॉक के कारण चर्चा में हैं। इन्होंने माईकल जैक्सन की तरह पानी में मून वॉक के वीडियो बनाए हैं जिन्हें 90 लाख से अधिक व्यू मिले हैं। अंडर वाटर स्टंट के अनेक वीडियो वायरल होते हैं लेकिन जयदीप के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हें हाईड्रोमैन ऑफ इंडिया भी कहा जा रहा है।

What Is PDE 11 A | पीडीई 11 ए , आप पढा हुआ क्यों भूल जाते हैं। कौन है इसके लिए जिम्मेदार

हाल ही में न्यूरो वैज्ञानिकों ने एक ऐसे न्यूरांस की पहचान की है जो हमारी याद दाश्त के लिए जिम्मेदार है।  इस तत्व का नाम पीडीई 11 ए है। यह एक एंजाइम है जो सोशल एसोसिएट मैमोरी को बनाए रखने में मदद करता है। यह हमारे मस्तिष्क के एक हिस्से में पाया जाता है और जीवन के अनुभवों से भी जुडा होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad