Lovers couple shot each other in the hotel in Bahroad Alwar | प्रेमी युगल ने होटल में एक दूसरे को गोली मारी - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 1, 2018

Lovers couple shot each other in the hotel in Bahroad Alwar | प्रेमी युगल ने होटल में एक दूसरे को गोली मारी

Lovers couple shot each other in the hotel in Bahrod Alwar

प्रेमी युगल ने होटल में एक दूसरे को गोली मारी

bahrod alwar news hindi | rath news

Bahrod Alwar

न्यूज़ सपाटा 
अलवर | अलवर जिले के बहरोड़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या 8 पर ओवरब्रिज के पास स्थित शिवानी गेस्ट हाउस होटल में एक प्रेमी जोड़े ने गोली मार कर सुसाइड कर लिया है।

गोली चलने की आवाज आने के बाद होटल कर्मचारियों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बहरोड़ थाना पुलिस को दी।
bahrod alwar news hindi | rath news

Bahrod Alwar



सूचना के बाद बहरोड़ थानाधिकारी भरतलाल मीणा मोके पर पहुँचे ओर कमरे में बंद खून में लथपथ प्रेमी जोड़े के शव बरामद किये | मृतक जोड़े के पास देशी कट्टा भी बरामद किया गया है।

मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया और  कमरे की जांच की गई | सबूत जुटाए गए है | अलवर से एफएसएल टीम बुलाई गई है |
bahrod alwar news hindi | rath news

Bahrod Alwar



पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मृतकों की पहचान कृष्ण यादव और निशादेवी के रूप में हुई है। घटना के बाद वहां पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई।

इसलिए अतीरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था। होटल संचालको ने प्रेमी जोड़े को कमरा किराए पर बिना किसी तरह का आईडी प्रूफ लिए ही दे दिया था | इस कारण पुलिस को उन की पहचान में दिक्कत आई|

इसी होटल में देर रात पुलिस ने छापा मार कर एक प्रेमी जोड़े को संदिग्ध अवस्था मे पकड़ा था। इसके बावजूद होटल संचालक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।

bahrod alwar news hindi | rath news

Bahrod Alwar


शुक्रवार को फिर होटल संचालक ने प्रेमी जोड़े को अवैध तरीके से कमरा किराए पर दिया था। घटना के बाद होटल संचालक ओर कर्मचारी मोके से फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थानाधिकारी भरतलाल मीणा ने बताया कि कमरे में प्रेमी जोड़े के शव मिले है।

मृतक लड़का कृष्ण यादव हरियाणा के अटेली थाना क्षेत्र महेंद्रगढ़ जिले के बेदपुर का रहने वाला है|
उनके पास हथियार भी पड़ा मिला है। जबकि लड़की अलवर जिले के खैरथल के पास की रहने वाली निशादेवी है। लड़की शादीशुदा है।

जबकि उसका प्रेमी अविवाहित है। पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी हुई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad