अलवर। संस्कृत शिक्षा विभाग में लेवल-2 शिक्षकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी। इसके आदेश सरकार ने निकाल दिए हैं। आदेशों में भर्ती की प्रक्रिया तय कर दी गई है। भर्ती रीट या टेट के अंकों के निर्धारित फार्मूले के आधार पर होगी। भर्ती कितने पदों पर की जाएगी यह आदेश में स्पष्ट नहीं किया गया है।
उपशासन सचिव घनश्याम लाल शर्मा की ओर से 6 नवम्बर 2017 को जारी आदेश के अनुसार भर्ती के लिए रीट में साठ प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इसमें आरक्षणानुसार नियमों के अनुसार 36 प्रतिशत तक प्राप्तांकों वालों को छूट देय होगी। लेकिन आरटेट 2011 के अंकों के आधार पर छूट देय नहीं होगी।
आदेशों में कहा गया है आरटेट 2011 और 2012 के सर्टीफिकेट की मान्यता सात वर्ष यानि वर्ष क्रमश: 2018 और 2019 तक होगी और रीट की मान्यता केवल तीन वर्ष के लिए होगी। भर्ती संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी के पदों के लिए होगी। भर्ती एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी।
No comments:
Post a Comment