रोज पिएंगे एक गिलास लस्सी तो मिलेंगे गजब के फायदे - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 21, 2017

रोज पिएंगे एक गिलास लस्सी तो मिलेंगे गजब के फायदे

रोज पिएंगे एक गिलास लस्सी तो मिलेंगे गजब के फायदे

 


दोस्तों गर्मियों में पूरे भारत में लस्सी पी जाती है। लोग मीठी लस्सी पीना अधिक पसंद करते हैं। ताजा दही से बनी लस्सी का स्वाद काफी अच्छा होता है। लस्सी पीने से हमें पोषक तत्व मिलते हैं जिससे हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं। रोजाना लंच के बाद इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। तो आइये आपको बताते हैं लस्सी पीने के फायदे।

कैसे बनाएं लस्सी

सबसे पहले ताजा दही लें और इसे मिक्सी में डालकर फिरा लें। इसके बाद इसमें चीनी सूखे मेवे डालें और थोड़ा सा पानी डालकर फिर से मिक्सी में फिरा कर फेंट लें। लीजिये हो गई आपकी लस्सी तैयार। मीठी लस्सी का सेवन भोजन के बाद और नमकीन लस्सी का सेवन भोजन से दो घंटे पहले कर सकते हैं।

शरीर की गर्मी होती है शांत

लस्सी पीने से हमारे शरीर की अतिरिक्त गर्मी शांत होती है। क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर में पानी की जरूरी मात्रा का स्तर बनाए रखने में सहायक होता है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है और बॉडी फ्रेंडली बैक्टीरिया पाए जाते हैं। जिससे हमारा पाचन तंत्र सही रहता है और अपच दूर होती है।

एसिडिटी से राहत देती है

कई लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है। उन्हें नियमित लस्सी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि लस्सी की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट की जलन की समस्या दूर होती है और एसिडिटी में यह काफी राहत देती है।

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है

लस्सी में लैक्टिक अम्ल होते हैं। इसके अलावा लस्सी विटामिल डी का भी अच्छा स्रोत है। ये दोनों हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इसके नियमित सेवन करने से हम सर्दी जुकाम से भी बचे रहते हैं और छोटे मोटे इन्फेक्शन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

खत्म करती है पेट का फैट

लस्सी का रोजाना सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है और पोषण खूब होता है। इसके अलावा लस्सी में फैट बिल्कुल नहीं होता। इससे यह हमारे पेट में मौजूद फैट को खत्म करती है और वजन कम करने में सहायक होती है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में लिखें। अच्छी लगी तो शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad