लग गया पता आखिर कौन काट रहा है चोटी
चोटी काटने की घटनाएं पूरे भारत में हो रही हैं। इसे लेकर कई तरह की अफवाहें भी हैं। कहीं कहीं यह बात भी फैली है कि पहले तो किसी महिला की चोटी कट जाती है। फिर वह बेहोश हो जाती है। कहीं कहीं तो चोटी कटने के बाद महिला के मरने की अफवाहें भी जोर पकड़ रही हैं। आखिर यह मामला है क्या आइये हम आपको बताते हैं पूरे मामले की हकीकत।
किस तरह की घटनाएं
पूरे देश में महिलाओं चोटी काटने की घटनाएं हो रही हैं। राजस्थान में यह अधिक है। हाल ही अलवर शहर में दो जगह चोटी काटने की घटना हुई। इसके बाद मालाखेड़ा राजगढ़ थानागाजी आदि अनेक जगह ऐसी घटनाएं हुई हैं। उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद के डौकी थान इलाके में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। डौकी में एक दलित महिला को चुडैल बताकर मार डाला। अलवर में इसी भुलावे में कुछ साधुओं को पीट दिया।
आखिर होता क्या है
अफवाहों पर जाएं तो कुछ लोग गिरोह के रूप में एक साथ आते हैं और चोटी कटने की बात फैलाते हैं। लोग उस गिरोह की बातों में आकर एकत्र होने लगते हैं। ऐसे में मौका पाकर गिरोह के लोग किसी महिला की चोटी चुपके से काट डालते हैं। यह सम्मोहन का खेल है। चोटी कटने के बाद जब सम्मोहन टूटता है तो महिला को झटका लगता है और वह अद्र्धबेहोशी की हालत में गिर जाती है। फिर यह अफवाह जोर पकड़ लेती है कि चोटी कटने के बाद महिला बेहोश हो गई।
कैसे बचें इस घटना से
पहली बात तो किसी तरह की अफवाह में न फंसे। न ही इस अफवाह को लेकर जहां भीड़ हो रही है वहां जाएं। अपने घर में कोई अनजान आए तो दरवाजे नहीं खोलें। यदि वह बात करने की कोशिश करे तो उसकी आंखों में नहीं देखें और तुरंत उसे वहां से रवाना कर दें या खुद हट जाएं। दरवाजा बंद कर लें।
पुलिस की सख्ती
पुलिस ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की है। पुलिस ऐसे मामलों पर नजर भी रखे हुए है। ऐसी अफवाह कोई फैलाए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यदि अफवाह फैलाने वाला अनजान है तो पुलिस को सूचित करने में देर बिल्कुल भी नहीं करें।
दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी। अच्छी लगी तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। अपने दोस्तों को शेयर करना और लाइक करना नहीं भूलें। ऐसे ही अन्य लेख पढऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment