सेब खाने की यह है सही तरीका, तभी मिलेंगे फायदे - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 11, 2017

सेब खाने की यह है सही तरीका, तभी मिलेंगे फायदे

सेब खाने की यह है सही तरीका, तभी मिलेंगे फायदे



दोस्तों आपने कहावत सुनी होगी कि रोजाना एक सेब खाइये और डाक्टर को दूर भगाइये। यह बात एकदम सही है। सेब खाने के इतने फायदे हैं जिनके बारे में अधिकांश लोगों को नहीं पता। भारत में सेब की अधिकांश पैदावार कश्मीर में होती है। सेब में विटामिन सी और डी काफी मात्रा में होता है। अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो सेब के सीधे लाभ हमें मिलेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि सेब का सेवन किस प्रकार करें।

चमकदार सेब नहीं खाएं

जब हम बाजार जाते हैं तो एक दम गोल लाल और बिना दाग वाले चमकदार सेब खरीदते हैं। लेकिन इतना जानना जरूरी है कि इस तरह के सेब रसायन में डालकर पकाए जाते हैं और इन पर रसायन से ही पॉलिश कर चमकदार बनाया जाता है। इस तरह के सेब खाने से तो हम बीमार पड़ सकते हैं और कैंसर भी हो सकता है। इसलिए दागदार सेब खरीदें। क्योंकि सेब के फल पर पक्षी चोंच लगा देते हैं। इससे उन पर दाग पड़ जाते हैं। ऐसे सेब को व्यापारी कैमिकल में नहीं पकाते। लेकिन इस तरह के सेब में पूरा पोषण होता है और कैमिकल भी नहीं होता।

सेब और लौंग का यह प्रयोग अवश्य करें

आजकल पेट में गैस बनने की समस्या सामान्य बात है। अक्सर लोगों को यह परेशानी होती है। इस बीमारी से बचने के लिए और राहत पाने के लिए एक मीठा सेब लेें और उसमें चार लौंग चुबोकर रख दें। करीब दस मिनट बाद लौंग निकाल कर चबा लें। इससे गैस नहीं बनेगी। बनेगी तो दूर हो जाएगी। बस चावल खाने से परहेज करना होगा।

पंद्रह दिन इस तरह खाएं दिमाग होगा तेज

कुछ लोगों का दिमाग कमजोर होता है। उन्हें कितना भी समझाओं बात समझ नहीं आती। एसे कमजोर दिमाग के लोगों के लिए सेब रामबाण दवा भी है। ऐसे लोगों को एक मीठा सेब प्रतिदिन भोजन से दस मिनट पहले खाना है। इसे छीलें नहीं और बिना काटे खाएं। पंद्रह दिन तक ऐसा करने से दिमाग तेज होगा। नियमित ऐसी आदत डालने से दिमाग काफी तेज हो जाता है।

रात को खाएंगे तो नहीं होगा कब्ज

कुछ लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। वे लोग चूर्ण आदि के चक्कर में पड़े रहते हैं। यदि एक सेब प्रतिरात्रि सोने से पहले खाया जाए तो कब्ज दूर हो जाता है। सेब आपको सीधे फायदे भी देता है। क्योंकि ऐसा करने से कब्ज कभी नहीं होगा।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक ओर शेयर कीजियेगा। इसी तरह की अन्य पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुडऩे के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad