इस नुस्खे से पीले दांत भी चमक उठेंगे - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 17, 2017

इस नुस्खे से पीले दांत भी चमक उठेंगे

इस नुस्खे से पीले दांत भी चमक उठेंगे


दोस्तों जब भी आप किसी पार्टी में होते हैं या फिर ऑफिस में या फिर कहीं सार्वजनिक जगह जहां आपके चाहने वालों की भीड़ हो आपको अच्छा लगता है। लेकिन जैसे ही आप कुछ बोलने की कोशिश करते हैं तो लोग आपसे दूर हट जाते हैं। क्योंकि आपके पीले दांत उन्हें ऐसा करने को मजबूर करते हैं। इससे आपको बुरा भी लगता होगा और आप यह भी सोचते होंगे कि काश आपके दांत भी सफेद होते और मोतियों से चमकने लगते। लेकिन अब आपसे आपके पीले दांतों के कारण दूर नहीं भागेगा। क्योंकि हम आपको ऐसा शानदार घरेलु नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपके पीले दांत भी चमक उठंगे और आपके दोस्त कहेंगे कि आपके दांत तो मोतियों जैसे चमक रहे हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वह नुस्खा।

क्यों होते हैं दांत पीले

आमतौर पर लोग चाय काफी का सेवन करते हैं। इसके अलावा धूम्रपान बीडी सिगरेट और गुटखा का सेवन भी करते हैं। अनेक लोग पान खाने का शौक रखते हैं जिससे उनके दांत पीले पड़ जाते हैं या फिर लाल दिखाई देते हैं। विटामिन डी की कमी के कारण भी ऐसा होता है। आजकल तो महिलाएं भी ऐसा करती हैं तो उनके दांत भी खराब हो जाते हैं। यदि आप इन्हें छोड़ देते हैं तो आपके दांत जल्द ही सफेद हो सकते हैं।

कैसे बनाएं यह दंत मंजन

सबसे पहले एक चम्मच साधारण नमक लें। यह दांतों के पीलेपन को दूर करने में काफी सहायक होता है। इसके अलावा एक चम्मच नारीयल का तेल लेना है। यह तेल आर्गेनिक हो तो बेहतर होगा। यह हमारे दांतों के बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसके अलावा तीसरी चीज है बेकिंग सोड़ा। बेकिंग सोड़ा चौथाई चम्मच लेना है। यह दांतों को ब्लीच करता है सफेद करता है। चौथा तत्व है नींबू का रस। नींबू का रस चार पांच बूंद लेना है। चारों चीजों को चीनी मिट्टी या शीशे के बर्तन में डालकर आपस में मिला कर पेस्ट बना लें। इसे आपको सप्ताह में तीन दिन करना है। यह याद रखें कि अधिक से अधिक दो मिनट तक इस पेस्ट से ब्रश की सहायता से दांत साफ करने हैं। इससे अधिक समय तक नहीं लगाएं। आपके दांत कितने ही पीले हों चमक उठेंगे।
 
दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। ऐसी ही अन्य पोस्ट पढ़ते रहने के लिए और हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करना नहीं भूलें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad