महिलाएं आंखों को इस ट्रिक से बनाएं ऐसा खूबसूरत कि लोग देखते रह जाएं - NEWS SAPATA

Newssapata Brings You National News, National News in hindi, Tech News. Rajasthan News Hindi, alwar news, alwar news hindi, job alert, job news in hindi, Rajasthan job news in Hindi, Competition Exam, Study Material in Hindi, g.k question, g.k question in hindi, g.k question in hindi pdf, sanskrit literature, sanskrit grammar, teacher exam preparation, jaipur news, jodhpur news, udaipur news, bikaner news, education news in hindi, education news in hindi rajasthan, education news in hindi up,

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 10, 2017

महिलाएं आंखों को इस ट्रिक से बनाएं ऐसा खूबसूरत कि लोग देखते रह जाएं

महिलाएं आंखों को इस ट्रिक से बनाएं ऐसा खूबसूरत कि लोग देखते रह जाएं

 

दोस्तों प्रत्येक महिला खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए मेकअप ही वह चीज है आपकी सुन्दरता में चार चांद लगा देती है। आपकी सुन्दरता चांद जैसी लगे इसके लिए सबसे जरूरी है आंखों और उसके आस पास सही मेकअप करना। तो आज हम आपको बताते हैं कि मेकअप के दौरान आखों को कैसा लुक दें कि आप सबसे अलग और इतनी खूबसूरत लगें कि लोग आपको देखते ही रह जाएं। आपकी सहेलियां आपसे जल उठें।

अपनी आंखों का आकार ध्यान रखें

आप मेकअप करते समय अपनी आंखों के आकार पर विशेष ध्यान दें। क्योंकि किसी की आंखें उभरी हुई होती हैं तो किसी की धंसी हुई। किसी की आंखें बड़ी होती हैं तो किसी की छोटी। आपको रंगों का उपयोग आंखों के आकार के अनुसार ही करना है। ताकि आप महफिल में सबसे अलग लग सकें।

कई रंगों का उपयोग

कुछ महिलाएं मेकअप करते समय आंखों के आस पास केवल एक ही कलर का उपयोग करती हैं। इसके लिए वे या तो डार्क ब्लैक कलर काम में लेती हैं या फिर हल्के स्मोकी कलर्स को काम में लेती हैं। आप अपनी आंखों के आकार के हिसाब से अलग अलग रंगों का उपयोग भी कर सकती हैं। इनमें आसमानी पर्पल चांदी जैसा सफेद और सोने जैसा पीला रंग भी काम में ले सकती हैं।


सही ब्रश का चयन

आंखों को अलग अलग शेड देने के लिए विभिन्न तरह की ब्रश का उपयोग भी करना आना चाहिए। आप अलग अलग रंगों के उपयोग के अनुसार और अपने मेकअप के अनुसार ब्लेडिंग ब्रश पल्फी ब्लेडिंग ब्रश आय शेडो ब्रश और एंगल्ड ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप किस प्रकार का कॉस्मेटिक यूज कर रही हैं ब्रश का इस्तेमाल उसी पर निर्भर करता है।

प्राइमर और कंसीलर का सही उपयोग

पलकों पर अच्छा प्राइमर और अच्छा कंसीलर लगाएं। अच्छा प्राइमर और कंसीलर अच्छा बेस तैयार करते हैं। इससे मेकअप सही तरीके से किया जा सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप ब्रांडेड प्राइमर और कंसीलर का ही उपयोग करें।


आंखों को ऐसे दें स्मोकी लुक

आंखों को स्मोकी लुक देने के लिए कई रंगों का उपयोग किया जाता है और यह आंखों के विभिन्न हिस्सों पर अलग अलग होता है। पलकों के किनारे आई लाइनर और आंखों के बाहरी हिस्सों पर गहरे रंगों तथा अंदर की तरफ यानि नाक की तरफ आंखों के नीचे हल्के रंगों का इस्तेमाल कर आप अपनी आंखों को खूबसूरत स्मोकी लुक दे सकती हैं।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी तो लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा। इसी तरह की पोस्ट पढऩे के लिए हमसे जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad